एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां कर ली हैं। नेहा ने बच्चों और पति के साथ क्रिसमस ट्री को सजाया और सांता के साथ ढेर सारी मस्ती की। नेहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं। उनका कहना है कि क्रिसमस को सिंपल नहीं बल्कि शानदार तरीके से मनाना चाहिए।
नेहा धूपिया के घर में दिखी क्रिसमस की धूम।
क्रिसमस नजदीक है और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों ने इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज क्रिसमस को शानदार तरीके से मनाते हैं, जिनमें से एक नेहा धूपिया भी हैं। हाल ही में, नेहा ने फैमिली के साथ क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी, जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।
नेहा धूपिया ने सजाया क्रिसमस ट्री
'चुप चुप के' एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ क्रिसमस की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा अपने पति और दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री सजाती हुई दिखाई दे रही हैं। पूरे परिवार ने मिलकर ट्री को लाइट्स समेत कई चीजों से डेकोरेट किया। साथ ही गुरिक और मेहर के साथ पापा अंगद का नाम भी लिखा। वीडियो के आखिर में नेहा और उनकी फैमिली को एक सांता के साथ देखा गया।
इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने बताया कि लोगों को इस त्योहार को सिंपल नहीं बल्कि शानदार तरीके से मनाना चाहिए। नेहा ने कैप्शन में लिखा, "क्रिसमस का डेकोरेशन सिंपल और मिनिमल नहीं होना चाहिए, इसे ऐसा दिखना चाहिए जैसे इस पर खुशी की लहर दौड़ गई हो। यह भले ही मेरा क्वोट नहीं है, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल महसूस करती हूं।"
नेहा धूपिया की फैमिली
43 साल की नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मेहर और बेटे का नाम गुरिक है। नेहा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
नेहा धूपिया का वर्क फ्रंट
बात करें नेहा धूपिया के वर्क फ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार यामी गौतम के साथ 'ए थर्सडे' (2022) में देखा गया था, जिसमें वह एसीपी की भूमिका में नजर आई थीं। नेहा को 'कयामत', 'जूली', 'क्या कूल हैं हम', 'गरम मसाला', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'हे बेबी', 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।