श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने 139 मैच की 131 पारियों में 5490 रन बनाए हैं। अय्यर ने 47.32 की औसत और 97.73 की स्ट्राइक रेट से 12 शतक और 34 अर्धशतक ठोके हैं। अय्यर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। अय्यर की सालाना कमाई लगभग 70 करोड़ रुपये है।

श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में जड़े दो शतक।
भारत के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस संतोष अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ। उनके पिता संतोष अय्यर तमिलियन हैं और उनकी मां रोहिणी तुलुवा हैं। उनके पूर्वज केरल के त्रिशूर से हैं। श्रेयस अय्यर की कमाई लभगभ 70 करोड़ रुपये सलाना है।
वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने 139 मैच की 131 पारियों में 5490 रन बनाए हैं। अय्यर ने 47.32 की औसत और 97.73 की स्ट्राइक रेट से 12 शतक और 34 अर्धशतक ठोके हैं। अय्यर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। 18 साल की उम्र में अय्यर को कोच प्रवीण आमरे ने शिवाजी पार्क जिमखाना में देखा था। आमरे ने उन्हें क्रिकेट के शुरुआती दिनों में प्रशिक्षित किया था।
उन्होंने 2014 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए खेला था। उन्हें 2023 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया और नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप शतक जड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लगातार दूसरा शतक जड़ा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
वह भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में खेल चुके हैं। अय्यर ने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया था। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। श्रेयस ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 666 रन बना चुके हैं। अभी तक एक ही शतक जड़ा है। पांच अर्धशतक जड़े हैं।
श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड
1 2014 अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम है।
2 2014 में श्रेयस अय्यर ने यूके ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम के लिए तीन मैच खेले। जहां उन्होंने सर्वाधिक 171 रन बनाए और 99 की औसत से 297 रन बनाए।
3 2015-2016 रणजी ट्रॉफी के दौरान वह 13 पारियों में 71 की शानदार औसत से 930 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर थे। जहां उन्होंने 3 शतक और चार अर्धशतक बनाए।
4 रणजी सीजन में 1300 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी।
5 23 साल और 142 दिन की उम्र में श्रेयस अय्यर आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने थे।
6 श्रेयस अय्यर लगातार तीन टी20 में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।
7 टेस्ट डेब्यू में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
श्रेयस अय्यर को मिले पुरस्कार
2015- आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
2016- रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए एसवी राजधक्ष ट्रॉफी
2016- सीएट इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर
श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 2017 में वनडे डेब्यू किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दूसरे वनडे में 70 गेंदों में 88 रन बनाए। 2017 में ही श्रेयस ने टी-20 में भी डेब्यू किया। अय्यर ने 29 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। श्रेयस ने भारत के लिए 57 वनडे मैच की 52 पारियों में 2305 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
आईपीएल करियर
इंडियन प्रीमियर लीग में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तान हैं। श्रेयस ने 101 आईपीएल मैंच खेले हैं। 101 पारियों में श्रेयस ने 31.55 की औसत और 125.38 की स्ट्राइक रेट से 2214 रन बनाए हैं। इस दौरान 19 अर्धशतक जड़े हैं।