राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर से भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू । सीएम मोहन यादव
12 जनवरी 2024
5 बार देखा गया 5
अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस संबंध मे चर्चा करते हुए एमपी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि हमारा 17 लाख साल पुराना स्वपन हैं। इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन प्रसंग पर 5 लाख लड्डू भेजे जायेंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।
मोहन यादव ने आगे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार सातवीं बार मिला है। मध्य प्रदेश स्वच्छता में दूसरे स्थान पर आया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को शहडोल में आदिवासी भाई बहनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं। 14 और 15 को मकर संक्रांति का कार्यक्रम होगा। भारतीय खेल पद्धति के कार्यक्रम होंगे।
मैं शाजापुर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैने हिन्दी में एम ए किया है, मुझे किताबे पढ़ना और लिखना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए मैं शब्द. इन प्लेटफार्म से जुड़ी हू। आप भी मेरी किताब पढ़े और समीक्षा लिखें। D