shabd-logo

विपथगा

16 फरवरी 2022

737 बार देखा गया 737

 झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन, 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन, 

  

मेरी पायल झनकार रही तलवारों की झनकारों में 

अपनी आगमनी बजा रही मैं आप क्रुद्ध हुंकारों में ! 

मैं अहंकार सी कड़क ठठा हन्ति विद्युत् की धारों में, 

बन काल-हुताशन खेल रही पगली मैं फूट पहाड़ों में, 

अंगडाई में भूचाल, सांस में लंका के उनचास पवन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

मेरे मस्तक के आतपत्र खर काल-सर्पिणी के शत फन, 

मुझ चिर-कुमारियों के ललाट में नित्य नवीन रुधिर-चन्दन 

आँजा करती हूँ चिता-धूम का दृग में अंध तिमिर-अंजन, 

संहार-लापत का चीर पहन नाचा करती मैं छूम-छनन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

पायल की पहली झमक, सृष्टि में कोलाहल छा जाता है 

पड़ते जिस ओर चरण मेरे, भूगोल उधर दब जाता है। 

लहराती लपट दिशाओं में, खलभल खगोल अकुलाता है, 

परकटे विहाग-सा निरवलम्ब गिर स्वर्ग नरक जल जाता है, 

गिरते दहाड़ कर शैल-श्रृंग मैं जिधर फेरती हूँ चितवन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

रस्सों से कसे जबान पाप-प्रतिकार न जब कर पाते हैं, 

बहनों की लुटती लाज देखकर काँप-कांप रह जाते हैं, 

शस्त्रों के भय से जब निरस्त्र आंसू भी नहीं बहाते हैं, 

पी अपमानों के गरल-घूँट शासित जब ओठ चबाते हैं, 

जिस दिन रह जाता क्रोध मौन, मेरा वह भीषण जन्म लगन 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन! 

  

पौरुष को बेडी डाल पाप का अभय रास जब होता है, 

ले जगदीश्वर का नाम-खडग कोई दिल्लीश्वर धोता है, 

धन के विलास का बोझ दुखी-दुर्बल दरिद्र जब ढोता है, 

दुनियां को भूखों मार भूप जब सुखी महल में सोता है, 

सहती कब कुछ मन मार प्रजा,कसमस करता मेरा यौवन 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

श्वानों को मिलते दूध-वस्त्र, भूखे बालक अकुलाते हैं, 

माँ की हड्डी से चिपक, ठिठुर जाड़ों की रात बिताते हैं, 

युवती के लज्जा वासन बेच जब ब्याज चुकाए जाते हैं, 

मालिक जब तेल-फुलेलों पर पानी सा द्रव्य बहाते हैं, 

पापी महलों का अहंकार देता मुझको तब आमंत्रण ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

डरपोक हुकूमत जुल्मों से लोहा जब नहीं बजाती है, 

हिम्मतवाले कुछ कहते हैं, तब जीभ तराशी जाती है, 

उलटी चालें ये देख देश में हैरत-सी छा जाती है, 

भट्ठी की ओदी आंच छिपी तब और अधिक धुन्धुआती है, 

सहसा चिंघार खड़ी होती दुर्गा मैं करने दस्यु-दलन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

चढ़कर जूनून-सी चलती हूँ, मृत्युंजय वीर कुमारों पर, 

आतंक फ़ैल जाता कानूनी पार्लमेंट, सरकारों पर, 

'नीरों' के जाते प्राण सूख मेरे कठोर हुंकारों पर, 

कर अट्टहास इठलाती हूँ जारों के हाहाकारों पर, 

झंझा सी पकड़ झकोर हिला देती दम्भी के सिंहासन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

मैं निस्तेजों का तेज, युगों के मूक मौन की बानी हूँ, 

दिल-जले शासितों के दिल की मैं जलती हुई कहानी हूँ, 

सदियों की जब्ती तोड़ जगी, मैं उस ज्वाला की रानी हूँ, 

मैं जहर उगलती फिरती हूँ, मैं विष से भरी जवानी हूँ, 

भूखी बाघिन की घात घूर, आहत भुजंगिनी का दंसन । 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

जब हुई हुकूमत आँखों पर, जनमी चुपके मैं आहों में, 

कोड़ुों की खाकर मार पली पीड़ित की दबी कराहों में, 

सोने-सी निखर जवान हुई तप कड़े दमन के दाहों में, 

ले जान हथेली पर निकली मैं मर-मिटने की चाहों में, 

मेरें चरणों में खोज रहे भय-कम्पित तीनों लोक शरण । 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

असि की नोकों से मुकुट जीत अपने सिर उसे सजाती हूँ, 

ईश्वर का आसन छीन कूद मैं आप खडी हो जाती हूँ, 

थर-थर करते कानून-न्याय इङ्गित पर जिन्हें नचाती हूँ, 

भयभीत पातकी धर्मों से अपने पग मैं धुलवाती हूँ, 

सिर झुका घमंडी सरकारें करती मेरा अर्चन-पूजन । 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

मुझ विपथगामिनी को न ज्ञात किस रोज किधर से आऊँगी, 

मिट्टी से किस दिन जाग क्रुध्द अम्बर में आग लगाऊँगी, 

आँखें अपनी कर बन्द देश में जब भूकम्प मचाऊँगी, 

किसका टूटेगा श्रृंग, न जानें, किसका महल गिराऊँगी । 

निर्बन्ध, क्रूर, निर्मोह सदा मेरा कराल नर्तन-गर्जन । 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

अब की अगस्त्य की बारी है, पापों के पारावार ! सजग, 

बैठे 'विसूवियस' के मुख पर भोले अबोध संसार, सजग, 

रेशों का रक्त कृशानु हुआ, ओ जुल्मी की तलवार, सजग, 

दुनिया के नीरो, सावधान, दुनिया के पापी जार, सजग ! 

जाने किस दिन फुंकार उठें, पद-दलित काल-सर्पों के फन ! 

झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन ! 

  

(ससराम, १९३८ ई०)  

18
रचनाएँ
हुंकार
0.0
रामधारी सिंह दिनकर स्वभाव से सौम्य और मृदुभाषी थे, लेकिन जब बात देश के हित-अहित की आती थी तो वह बेबाक टिप्पणी करने से कतराते नहीं थे। रामधारी सिंह दिनकर ने ये तीन पंक्तियां पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ संसद में सुनाई थी, जिससे देश में भूचाल मच गया था। दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर दिनकर का चुनाव पंडित नेहरु ने ही किया था, इसके बावजूद नेहरू की नीतियों की मुखालफत करने से वे नहीं चूके।
1

हुंकार

16 फरवरी 2022
7
1
0

सलिल कण हूँ, या पारावार हूँ मैं  स्वयं छाया, स्वयं आधार हूँ मैं  बँधा हूँ, स्वपन हूँ, लघु वृत हूँ मैं  नहीं तो व्योम का विस्तार हूँ मैं     समाना चाहता है, जो बीन उर में  विकल उस शुन्य की झनंकार

2

हाहाकार

16 फरवरी 2022
2
0
0

दिव की ज्वलित शिखा सी उड़ तुम जब से लिपट गयी जीवन में,  तृषावंत मैं घूम रहा कविते ! तब से व्याकुल त्रिभुवन में !    उर में दाह, कंठ में ज्वाला, सम्मुख यह प्रभु का मरुथल है,  जहाँ पथिक जल की झांकी म

3

वर्त्तमान का निमन्त्रण

16 फरवरी 2022
3
0
0

 समय-ढूह की ओर सिसकते मेरे गीत विकल धाये,  आज खोजते उन्हें बुलाने वर्त्तमान के पल आये !     "शैल-श्रृंग चढ़ समय-सिन्धु के आर-पार तुम हेर रहे,  किन्तु, ज्ञात क्या तुम्हें भूमि का कौन दनुज पथ घेर रहे

4

दिगम्बरी

16 फरवरी 2022
2
0
0

 उदय-गिरी पर पिनाकी का कहीं टंकार बोला,  दिगम्बरी ! बोल, अम्बर में किरण का तार बोला।     (१) तिमिर के भाल पर चढ़ कर विभा के बाणवाले,  खड़े हैं मुन्तजिर कब से नए अभियानवाले !     प्रतीक्षा है, सु

5

विपथगा

16 फरवरी 2022
2
0
0

 झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन,  झन-झन-झन-झन-झन झनन-झनन,     मेरी पायल झनकार रही तलवारों की झनकारों में  अपनी आगमनी बजा रही मैं आप क्रुद्ध हुंकारों में !  मैं अहंकार सी कड़क ठठा हन्ति विद्युत् की धारों

6

अनल-किरीट

16 फरवरी 2022
2
0
0

 लेना अनल-किरीट भाल पर ओ आशिक होनेवाले !  कालकूट पहले पी लेना, सुधा बीज बोनेवाले !     १  धरकर चरण विजित श्रृंगों पर झंडा वही उड़ाते हैं,  अपनी ही उँगली पर जो खंजर की जंग छुडाते हैं।     पड़ी स

7

कविता का हठ

16 फरवरी 2022
1
0
0

 "बिखरी लट, आँसू छलके, यह सस्मित मुख क्यों दीन हुआ ?  कविते ! कह, क्यों सुषमाओं का विश्व आज श्री-हीन हुआ ?  संध्या उतर पड़ी उपवन में ? दिन-आलोक मलीन हुआ ?  किस छाया में छिपी विभा ? श्रृंगार किधर उड्

8

फूलों के पूर्व जन्म

16 फरवरी 2022
0
0
0

प्रिय की पृथुल जांघ पर लेटी करती थीं जो रंगरलियाँ,  उनकी कब्रों पर खिलती हैं नन्हीं जूही की कलियाँ।     पी न सका कोई जिनके नव अधरों की मधुमय प्याली,  वे भौरों से रूठ झूमतीं बन कर चम्पा की डाली। 

9

दिल्ली

16 फरवरी 2022
0
0
0

यह कैसे चांदनी अमा के मलिन तमिस्त्र गगन में !  कूक रही क्यों नियति व्यंग्य से इस गोधुली-लगन में ?  मरघट में तू साज रही दिल्ली ! कैसे श्रृंगार ?  यह बहार का स्वांग अरि, इस उजड़े हुए चमन में !     इ

10

शहीद-स्तवन (कलम, आज उनकी जय बोल)

16 फरवरी 2022
0
0
0

 (उनके लिए जो जा चुके हैं)  कलम, आज उनकी जय बोल     जला अस्थियाँ बारी-बारी  छिटकाई जिनने चिंगारी,  जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल ।  कलम, आज उनकी जय बोल ।     जो अगणित लघु दीप

11

आलोकधन्वा

16 फरवरी 2022
0
0
0

ज्योतिर्धर कवि मैं ज्वलित सौर-मण्डल का,  मेरा शिखण्ड अरुणाभ, किरीट अनल का ।  रथ में प्रकाश के अश्व जुते हैं मेरे,  किरणों में उज्जल गीत गूँथे हैं मेरे ।     मैं उदय-प्रान्त का सिह प्रदीप्त विभा स

12

सिपाही

16 फरवरी 2022
0
0
0

वनिता की ममता न हुई, सुत का न मुझे कुछ छोह हुआ,  ख्याति, सुयश, सम्मान, विभव का, त्योंही, कभी न मोह हुआ ।  जीवन की क्या चहल-पहल है, इसे न मैंने पहचाना,  सेनापति के एक इशारे पर मिटना केवल जाना ।    

13

शब्द-वेध

16 फरवरी 2022
1
0
0

खेल रहे हिलमिल घाटी में, कौन शिखर का ध्यान करे ?  ऐसा बीर कहाँ कि शैलरुह फूलों का मधुपान करे ?     लक्ष्यवेध है कठिन, अमा का सूचि-भेद्य तमतोम यहाँ?  ध्वनि पर छोडे तीर, कौन यह शब्द-वेध संधान करे ? 

14

मेघ-रन्ध्र में बजी रागिनी

16 फरवरी 2022
0
0
0

 सावधान हों निखिल दिशाएँ, सजग व्योमवासी सुरगन !  बहने चले आज खुल-खुल कर लंका के उनचास पवन ।     हे अशेषफण शेष ! सजग हो, थामो धरा, धरो भूधर,  मेघ-रन्ध्र में बजी रागिनी, टूट न पड़े कहीं अम्बर ।    

15

तकदीर का बँटवारा

16 फरवरी 2022
0
0
0

 है बँधी तकदीर जलती डार से,  आशियाँ को छोड़ उड़ जाऊँ कहाँ ?  वेदना मन की सही जाती नहीं,  यह जहर लेकिन उगल आऊँ कहाँ ?     पापिनी कह जीभ काटी जायगी  आँख देखी बात जो मुँह से कहूँ,  हड्डियाँ जल जायें

16

बसन्त के नाम पर

16 फरवरी 2022
0
0
0

 १.  प्रात जगाता शिशु-वसन्त को नव गुलाब दे-दे ताली।  तितली बनी देव की कविता वन-वन उड़ती मतवाली।     सुन्दरता को जगी देखकर,  जी करता मैं भी कुछ गाऊॅं;  मैं भी आज प्रकृति-पूजन में,  निज कविता के

17

हिमालय

16 फरवरी 2022
0
0
0

 मेरे नगपति! मेरे विशाल!     साकार, दिव्य, गौरव विराट्,  पौरूष के पुन्जीभूत ज्वाल!  मेरी जननी के हिम-किरीट!  मेरे भारत के दिव्य भाल!  मेरे नगपति! मेरे विशाल!     युग-युग अजेय, निर्बन्ध, मुक्त,

18

असमय आह्वान

16 फरवरी 2022
0
0
0

 (1)  समय-असमय का तनिक न ध्यान,  मोहिनी, यह कैसा आह्वान ?     पहन मुक्ता के युग अवतंस,  रत्न-गुंफित खोले कच-जाल  बजाती मघुर चरण-मंजीर,  आ गयी नभ में रजनी-बाल ।     झींगुरों में सुन शिंजन-नाद 

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए