shabd-logo

अपनी अंतरात्मा की हीलिंग के लिए डायरी

1 मार्च 2022

16 बार देखा गया 16
दिनांक : 01 मार्च 2022
समय : शाम 7 बजे

प्रिय सखी,

सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा
कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।

यूक्रेन में आज एक भारतीय छात्र की मौत ने मन द्रवित कर दिया। तो सोचा क्यों ना डायरी के साथ मन की बात साझा करु!

सखी तुम्हे पता है तुम कितने काम की हो। तुम सोच भी नही सकती कि हर मर्ज की, हर दर्द की दवा हो तुम। आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में किसे समय है कि वह दूसरे की सुने। वैसे सखी सुनाने वाले दिन भी अब लद गए। सुनाया तो हमारे जमाने मे जाता था, सुनने वाले के कान सुन्न पड जाते थे, और सुनाने वाले के दिल को चैन। अरे! मै तो मुद्दे से ही भटक गई।

तो सखी, मुद्दा ये है कि जब मन मे बहुत सी बांते भटकती, अटकती हैं और व्यक्ति किसी को बता नही पाता या किसी से कुछ कह नहीं पाता तब या तो उसका बीपी बढ़ता है या वह डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। जो व्यक्ति अपने मनोभावों को छुपाता है वह अंदर ही अंदर खोखला हो जाता है। इसलिए कभी भी अपने मनोभावों को बहुत दिनों तक दबा कर नही रखना चाहिये। जो मन मे आये व्यक्त कर दो, आप खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखेंगे।

अरे ! अरे! सखी इसका मतलब यह नहीं कि किसी को भी भला-बुरा कह दो। लेकिन अगर ऐसा करना ही चाहते हो तो एक डायरी बना लो और उसमें अपनी भावनाएं व्यक्त करो।

क्या कहा सखी, ये तो सोशल प्लेटफार्म है!  हाँ, पर ये वर्चुअल वर्ल्ड है ना। तो कोई तुम्हे जज नहीं करेगा। किसी को नही पड़ी कि वह तुम्हारे बारे में सोचे और कॉमेंट पास करे। चार आदमी क्या कहेंगे, गए वो दिन।  है ना मजेदार!  और राजदार भी!  कितने लोग हैं जो अपने नाम से लिखते ही नहीं हैं और अपने मन की भावनाओं को इस एप पर उँकेर भी देते है। डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को भी डॉक्टर यही सलाह देतें है। लेकिन सखी, यदि डायरी से बात ना बने तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, डरें नहीं, अन्य बीमारियों की तरह ये भी एक बीमारी है बस।

भई! सुना है ना आपने, मन चंगा तो कठौती में गंगा। अथार्त अगर आपका मन स्वस्थ होगा, खुश होगा तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आपका घर और  ये मंच ही पावन गंगा है। तो लगा डालिये एक डुबकी इस ज्ञान गंगा में और बन जाइए हिस्सा इसकी ज्ञानधारा का। मन के विकारों से मुक्ति ना मिले तो कहना।

स्वस्थ शरीर के अंदर ही स्वस्थ मन का वास होता है। तो जब आप खुश रहेंगे तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा, 'यू नो वाईस-वरसा'। तो आज से ही करो डायरी लिखकर निरोगी जीवन की शुरुआत। डायरी लेखन के इस जबरदस्त आईडिया के लिए शब्द. इन के थिंक-टैंक को बधाई देती हूं।

सबको मार्च के पहले दिन की राम-राम।

तुम्हारी सखी,

गीता भदौरिया

अन्य डायरी की किताबें

24
रचनाएँ
गीता दैनंदिनी - फरवरी 2022
5.0
डायरी किसी के भी व्यक्तित्व का आईना होती है। तो मेरे व्यक्तित्व को जानने के लिए पढ़े-मेरी गीता दैनंदिनी - फरवरी 2022
1

सुर-सम्रागी लता दी और मैं

6 फरवरी 2022
9
5
8

दिनाँक : 06.2.2022समय : रात 11 बजेप्रिय डायरी जी,हम कल ही वीणावादिनी सरस्वती माँ के घर आगमन पर खुशियां मना रहे थे और आज इतनी जल्दी सरस्वती सम, सुर-सम्रागी लता दी को अग्नि विसर्जित कर

2

मन की बात डायरी के साथ

4 फरवरी 2022
6
4
2

दिनांक :4.2.2022समय : शाम 7:30 बजेप्रिय डायरी जीये सप्ताह इतना बिजी रहा कि क्या बताऊँ! तुमसे भी अच्छे से बात नहीं हो पाई। आफिस में यह एक एक्ट के रूल्स बनाने में निकल गया। सारा दिन मीटिंग होती है।

3

सर्वे भवन्तु सुखिना

1 फरवरी 2022
8
4
6

दिनांक : 01 फरवरी, 2022समय : शाम 7 बजेप्रिय डायरी,सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।सुबह 6:30 पर मैंने MH श्रद्धा चैनल पर मां वैष

4

खोई हुई झाड़ू

2 फरवरी 2022
8
4
4

दिनाँक : 02.2.2022समय : रात 8:35 बजेप्रिय डायरी जी,कुछ दिनों से में झाड़ू ढूंढ रहीं हूँ। नहीं! नहीं! 'आप' की झाड़ू की बात नहीं कर रहीं हूँ। मैं बात कर रही हूँ, आप की झाड़ू की। 7 सा

5

सहेलियों की 'कुट्टी'

3 फरवरी 2022
6
4
5

दिनाँक : 03.2.2022

समय : रात 10 बजे

प्रिय डायरी जी,

क्या बचपन के मित्रों से आज भी मुलाकात होती है?</di

6

कितने पॉजिटिव हैं हम!

4 फरवरी 2022
5
3
2

दिनांक : 04.02.2022समय : 7 बजे प्रात:प्रिय सखी,सुप्रभात!आपका दिन मंगलमय हो। ईर्ष्या ऐसी चीज़ है वो उन लोंगों से ज्यादा होती है जो लोग आपके बेहद करीब होते है। अनजान लोगों से ईर्ष्या कौ

7

माँ सरस्वती के साथ बसंत की शुरुआत

5 फरवरी 2022
6
4
1

दिनांक: 05.2.2022समय : शाम 7 बजेप्रिय डायरी जी,पहले हमारे माता-पिता कहा करते थे कि सरस्वती और लक्ष्मी कभी साथ नहीं आती। इसलिए गांव के मास्टर साब! हमेशा गरीब आदमी होते थे। लेकिन आज तो प्राथमिक शि

8

अविकसित युग के हम लोग

7 फरवरी 2022
3
4
2

दिनाँक : 7.02.2022समय : रात 11:30 बजेप्रिय डायरी जी,किसी भी देश का इतिहास उनका गौरव होता है। कभी-कभी जब सत्ता बदलती थी तो इतिहास के साथ छेड़-छाड़ की खबरें आतीं थीं। लेकिन आजकल पॉकेट नावेल और

9

मां के हाथ की चाय

9 फरवरी 2022
5
5
2

दिनांक : 09.02.2022समय : रात 11 बजेप्रिय सखी,मंगल भवन अमंगल हारी,द्रबहुसु दसरथ अजर बिहारी।होइ है वही जो राम रच राखा,को करे तरफ़ बढ़ाए साखा।॥ धीरज धरम मित्र अरु नारी,आपद काल परखिये चारी।।पता न

10

पुरस्कार प्राप्त पुस्तक

11 फरवरी 2022
3
3
2

दिनांनक 11.02.2022समय : शाम 7 बजेप्रिय डायरी जी, एक बात बताऊं! आजकल मेरे बेड की साइड टेबल पर अरुंधति रॉय की उपन्यास "The God of small things" रखी है, जिसे मैंने लाइब्रेरी

11

क्या हम घोटालेबाजों को फंडिंग कर रहे हैं?

13 फरवरी 2022
4
3
5

डायरी: 13.2.2022समय : रात 8 बजेप्रिय डायरी जी,क्या आपको पता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे है? लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद था, सबसे पहले शराब की दुकान क्यों खोली गईं? क्या आपको यह भी पता

12

मरते व्यक्ति का पछतावा

14 फरवरी 2022
4
4
8

दिनांक : 14.02.2022समय : सुबह 8 बजे आपको क्या लगता है? मरते समय, हम क्या सोचते है? हमे खुशी होती है, दुख होता है या पछतावा होता है?ऑस्ट्रेलिया की एक रिटायर्ड नर्स हैं, ब्रॉनी वेयर। इनकी बेस्ट सेल

13

राजनीति का गणित Vs बैंकों का गणित

15 फरवरी 2022
2
3
4

दिनाँक: 15.02.2022समय : रात 9 बजेप्रिय डायरी जी,चुनाव का मौसम खत्म होने की कगार पर है और साथ ही सर्दियां भी खत्म होने की कगार पर है। क्या है कि चुनावी एहसास वैसे ही लोगों के राजनीतिक जीवन

14

साहित्यकारों का बड़ा दिन

16 फरवरी 2022
2
2
1

दिनाँक : 16.02.2022समय : रात 8 बजेप्रिय डायरी जी,कोई भी हिंदी का कार्यक्रम हो और आपको सरस्वती वंदना के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ये कविता सुनाई नॉय दे, ऐसा हो नहीं सकता।

15

ये रस्मों रिवाजों की दुनिया मिल भी जाये तो क्या है?

17 फरवरी 2022
3
4
2

दिनाँक : 17.02.2022समय : सुबह 7 बजेप्रिय डायरी जी,हेलो डायरी! नमस्कार ! कैसी हो?आज यूपी के एक गांव कुशीनगर का दूखद समाचार देखा। बहुत दुख हुआ कि शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान

16

यादों के झारोखों से जरा बैठी जो सोचने

20 फरवरी 2022
1
1
2

दिनाँक : 19.02.2022समय : रात 11 बजेप्रिय डायरी जी,रेडियो के विषय में मेरी यादें जुदा है, सभी की अपनी यादें होती हैं।रेडियो के साथ मेरी आत्मा जुड़ी है। बचपन में जब से होश संभाला, रेडिय

17

ए जिंदगी गले लगा ले

23 फरवरी 2022
2
2
2

दिनाँक : 23.02.2022समय : रात 9 बजेप्रिय डायरी जी,ना हो ए-दिल इतना भी हलकान,जिंदगी का फ़लसफ़ा है अनोखा।कभी खिलती है चेहरे पर मुस्कान,तो कभी देती है कमबख्त धोखा।।गीता भदौरिया

18

बिंदिया बनाम आज्ञाचक्र

24 फरवरी 2022
0
1
0

दिनांक : 24.02.2022समय : रात 9 बजेप्रिय सखी,आजकल चहुं ओर माथे की बिंदिया चमचमा रही है।लगभग हर चैनल पर महिलाओं ने चुनावी आकलन की कमान संभाल रखी है। हालांकि पुरुष भी अपनी टिप्पणी करने से पी

19

दो पुस्तकों का प्रकाशन -'राम वही जो सिया मन भाये' और 'अभिव्यक्ति और अंतर्द्वंद

25 फरवरी 2022
4
2
2

दिनाँक : 25.2.2022समय : रात 9 बजेप्रिय डायरी जी,आज मेरा दिन बहुत ही व्यस्त रहा और इसी व्यस्तता के बीच एक बड़ी खुशी की प्राप्ति भी हुई। किसी भी लेखक के लिए सबसे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? निस

20

तीसरा विश्वयुद्ध और भारत

27 फरवरी 2022
2
3
1

दिनाँक : 27.2.2022समय : दोपहर 12 बजेप्रिय डायरी जी,कल मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी, जिसके लिए सभी ने शुभकामनाएं दीं। आशुजी ने तो अपनी डायरी में मुझे शुभकामनाएं देने के साथ साथ मेरे लिए एक प्यारी सी कविता भ

21

रोजानमचा

27 फरवरी 2022
5
3
1

दिनांक : 27: 02.2022समय : रात 11:40लेखक कहकर बदनामना करना पाठकों,मै तो हर रोज दिनभर का हिसाब लिखा करती हूं।गीता भदौरिया

22

नाजायज संतान का अस्तित्व

28 फरवरी 2022
2
3
4

दिनांक: 28.2.2022समय : रात्रि 9 बजेप्रिय डायरी जी,बेलारूस में आज रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत हुई, पर दोनो की सहमति नहीं बनी। क्योंकि रूस पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। पहले-पहल अकेले नजर आ रहे

23

स्वार्थ और अध्यात्म

28 फरवरी 2022
3
3
2

दिनाँक : 28.2.2022समय : रात 12 बजेप्रिय डायरी जी,आपको पता है अध्यात्म क्या है?अध्यात्म का शाब्दिक अर्थ है – ‘स्वयं का अध्ययन। यानि - अध्ययन+आत्मगीता में श्रीकृष्ण ने कहा है – स्वभावो अध्यात्म उच्

24

अपनी अंतरात्मा की हीलिंग के लिए डायरी

1 मार्च 2022
2
2
0

दिनांक : 01 मार्च 2022समय : शाम 7 बजेप्रिय सखी,सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।यूक्रेन में आज एक भारतीय छात्र की मौत ने मन द्रव

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए