एवोकाडो एक अद्वितीय फल है जिसमें प्रोटीन,खनिज तत्व और वसा पाया जाता है जबकि अधिकांश फलों में मुख्य रुप से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। एवोकाडो फल को भारत में बहुत कम ही लोग इसके बारें में जानते है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एवोकाडो फल के गुण व लाभ (Avocado Fal Ke Goon Aur Labh) की जानकारी देगें जिससे की आप इसके बारें में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें-
एवोकाडो क्या है?
एवोकाडो फल ज्यादातर बाहरी देशों में पाए जाते है जिस कारण भारत के लोग इसके बारें में नहीं जानते है। इसमें कई सारे शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ पाए जाते है। यह फल अपने उच्च पोषक मूल्य के लिए बेशकीमती है और इसके अच्छे स्वाद और समृद्ध बनावट के कारण इसे विभिन्न व्यंजनों में मिलाया जाता है। बाजार में कई प्रकार के एवोकाडो फल मौजूद होते हैं जो आकार और रंग में भिन्न-भिन्न होते हैं यह नाशपाती के आकार की भांति दिखाता है और रंग में यह हरे से काले रंग में पाए जातें है औसतन इनका वजन 200 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक हो सकता है। इस फल को आमतौर पर कच्चे रुप में खाया जाता है। कुछ लोग इसे सलाद के रुप में भी खाना पंसद करते है। एवोकाडो में पोटैशियम, कापर, जिंक और विटामिन सी, बी6, बी12, आदि तमाम प्रकार के पोषक तत्व इसमें मौजूद होते है। पोषक तत्वों से भरपूर होन के कारण इसे सर्वोत्तम फल भी माना जाता है। एवोकाडो का उपयोग विभिन्न प्रकार के विकारों को ठीक करने के लिए किया जाता है जिसकी सूची हम आपको बता रहें है-
एवोकाडो से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
1-त्वचा के लिए लाभकारी- अक्सर देखा जाता है लोग अपनी त्वचा के देखभाल के कितना परेंशान रहते है ऐसे में कई नुकसानदायक उत्पादों का उपयोग भी करते है जिसके उपयोग अक्सर उन्हें इसका दुष्परिणाम देखने को मिलता है। एवोकाडो को आप मेकअप हटाने के लिए भी उपयोग कर सकती है। छिलें हुए एवोकाडो को काटकर उससे प्राप्त हुए ऑयल को किसी कॉटन के जरिए चेहरे पर लगाएं। आंखों में सूजन होने पर आप एवोकाडो के पेस्ट को अपनी आंखों पर लगाएं यह आपके आंखों में सूजन की परेशानी को दूर कर देता है।
क्लिक कर जानें- त्वचा को निखारनें वाले घरेलू ब्यूटी टिप्स
2.मोटापा कम करने में- अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे है तो एवोकाडो आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। आप एवोकाडो को नियमित रुप से अपने आहार में शामिल करें ऐसा करने से आपको वजन घटानें में सहायता मिलेगी। एवोकाडो के सेवन काफी समय तक खाने की इच्छा नहीं होती है इस कारण से यह वजन घटाने के आहार में अपना उत्कृष्ट योगदान देता है। एवोकाडो फाइबर में बहुत अधिक है, यह रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता है, इसमें वह सभी गुण शामिल है जो इसे वजन घटाने के अनुकूल भोजन बनाते हैं।
क्लिक कर जानेंं- मोटापा कम करने के उपाय
3.गठिया रोग में लाभदायक- एवोकाडो का गठिया रोग वाले लोगों में लक्षणों को दबाने के लिए उपयोग किया जाता है। एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकता है, ये दोनों हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं। एवोकाडो और सोयाबीन के तेल से गठिया के स्थान पर मालिश करने से काफी लाभ मिलता है। अगर आप गठिया के दर्द से राहत पाना चाहते हो तो आप एवोकाडो का सेवन करें और स्वस्थ्य जीवन को व्यतीत करते रहे।
4.आंखों के लिए महत्वपूर्ण है एवोकाडो- इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक कैरोटेनॉयड्स शामिल हैं, जो नेत्र स्वस्थ्य रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। अध्धयनों से पता चला है कि यह मोतियबिंद के जोखिमों को भी कम करने में सक्षम है। अगर आप लंबे समय तक एवोकाडो का सेवन करते है तो यह आपके आंखों की देखभाल करता है और उन्हें सुरक्षित रखता है।
क्लिक कर जानें-आंखों में दर्द और जलन कैसे कम करें
5.भोजन पचानें में सक्षम-पाचन तंत्र एवोकाडो में फाइबर मौजूद होते है जो घुलनशील 25 प्रतिशत और अघुलनशील 75 प्रतिशत दोनो प्रकार के मौजूद होते है। जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और उसमें मौजूद फाइबर भोजन को पचाने की क्रिया को बेहतर करते है। इसके सेवन से मनुष्य को कब्ज की शिकायत नहीं होती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
एवोकाडो के सेवन से नकारात्मक प्रभाव
एवोकाडो के सेवन से जहां इसके चमत्कारी लाभ व गुण देखने को मिलते है वहीं इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते है जिन्हें जानना बहुत ही जरुरी होता है। ज्यादातर लोगों में इसके सेवन से कोई प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन कुछ मामलों में इसके एलर्जी देखने को मिलें है-
1-कुछ लोगों को लेटेक्स एलर्जी होने के कारण एवोकाडो, कीवी और केला के सेवन से एलर्जी होती है। ऐसा होने पर आप इसका सेवन जरा संभल करें।
2.एवोकाडो के सेवन से पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
3.कई बार इसके अधिक सेवन से लोगों को सिरदर्द की समस्या हो जाती है।
4.एवोकाडो का सेवन ऊचित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसके अधिक सेवन से शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर कम जाता है।
क्लिक कर जानें- जामुन खाने के फायदें व लाभ