shabd-logo

अध्यात्मिक जीवन

11 जनवरी 2022

25 बार देखा गया 25

“विचार व्यक्तित्त्व की जननी है, जो आप सोचते हैं बन जाते हैं”-- स्वामी विवेकानन्द..

आध्यात्मिक जीवन एक ऐसी नाव है जो ईश्वरीय ज्ञान से भरी होती है,यह नाव जीवन के उत्थान एवं पतन के थपेड़ों से हिलेगी-डोलेगी, पर डूबेगी नहीं, यह अवश्य हमें किनारे पर लगाएगी, हम खाली हाथ इस दुनिया में आते हैं और खाली हाथ इस दुनिया से चले जाते हैं इसलिए मनुष्य को समझने का प्रयत्न करना चाहिए कि उसका यहाँ कुछ भी नहीं है,सारी दृश्य और अदृश्य वस्तुएं क्षण भर की हैं यहाँ कुछ भी सदैव के लिए नहीं है,ये सब तो क्षणभंगुर है,हमारी आँखों का छलावा है जिसकी भीतरी सच्चाई हम जान नहीं पाते,जिस समय हमारी इस धरती पर उपयोगिता समाप्त हो जाती है तो उसी समय हम इस संसार से मुक्त हो जाते हैं, बिना कर्मो के जीवों की आत्मा शुद्ध नहीं होती इसलिए हमें सदैव अच्छे कर्म करते रहने चाहिए,

मनुष्य अगर जीवन की सार्थकता में विश्वास रखता है तो उसका आध्यात्मिक होना अति आवश्यक है, जीवन का विश्लेषण करें और उसका आनंद लेते रहें, पेड़ पर फल का लगना पूरी प्रक्रिया का हिस्सा है,इसलिए मानसिक संतुष्टि से इस वृक्ष रूपी जीवन का अन्त तक आनंद लें, आध्यात्मिकता जीवन भी जीवन के अन्त में आने वाला हिस्सा है,जिसका हमें मनोवैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करना चाहिए,एक पूर्ण मनुष्य जीवन को सिर्फ जानना और समझना ही नहीं चाहता है बल्कि वह उसका आनंद लेना चाहता है, सुखानुभूति में डूबे रहना चाहता है,  जीवन जीना एक सामान्य कर्म है जो सभी करते हैं, जीवन की सार्थकता स्थापित करना आध्यात्मिकता है,आध्यात्मिकता एक प्रक्रिया है जिसके जरिए जीवन को अधिक सुघढ़ और सुसंगठित बनाया जा सकता है,

आध्यात्मिकता  का किसी मत, धर्म, या संप्रदाय से कोई संबंध नहीं है, आप अपने अंदर से कैसे हैं, आपके भाव कैसे हैं ? आत्मसंस्कार कैसे हैं ? आध्यात्मिकता इसके बारे में बताती है, आध्यात्मिक होने का मतलब है, भौतिकता से परे जीवन का अनुभव कर पाना, अगर आप सृष्टि के सभी प्राणियों में भी उसी परम-सत्ता के अंश को देखते हैं, जानते हैं जो आपमें है, तो आप आध्यात्मिक हैं, अगर आपको बोध है कि आपके दुख, आपके क्रोध, आपके क्लेश के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है, बल्कि आप खुद इनके निर्माता हैं, तो आप आध्यात्मिक  मार्ग पर है,
जैसे की हम सभी जानते है की अध्यात्म का बहुत ही महत्व है, पर हम में से शायद ही कोई गिने चुने लोग है जो इस विषय पर चर्चा करते है या जानते है,अक्सर लोग इन्ही बातों को नज़र अंदाज़ कर देते है क्यूँकि लोगों को लगता है की ये एक बस कल्पना शक्ति पर आधारित है और इन सब बातों को झूठा या बेकार की बात मानते है,पर ऐसा नहीं है दरअसल ये सब ग़लत है की ये एक कल्पना है,
अध्यात्मिकता हमारे सबके अंदर होती है बस इसे थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है जैसे की हर प्रकार से शुद्ध आचरण रखना, यहाँ शुद्ध आचरण मतलब हमारे दिनचर्या  और आदतों  के बारें मे बात कर रही हूँ. जब कोई भी इंसान खुद को अगर बदलना चाहे तो सबसे पहले उसे अपनी आदतों को बदलना ज़रूरी होता है.
अध्यात्म ज़िन्दगी जीने का एक तरीका है ,आप किसी भी संप्रदाय को मानते हो परन्तु दुनियां में मानव धर्म सर्वोपरि है , मानव अद्भुत प्राणि है जब से पैदा हुआ तब से मन में स्वयं को जानने की जिज्ञासा हुई की मै कौन हूं ये प्रकृति क्या है ? ये किसने उत्पन्न की ? प्रकृति के नियम क्या है ? क्या कोई शक्ति है जो इस सृष्टि का संचालन करती है ?
इन प्रश्नों का उत्तर पाने का मानव ने प्रयत्न किया तथा सृष्टि के रहस्यों को समझा व जाना ,मृत्यु क्या है ? क्या इस लोक से परे कोई ओर लोक है ? इस संसार को चलाने वाली शक्ति क्या है ? कैसे इस शक्ति को प्राप्त करके मानव अपने जीवन को आन्नदपूर्ण बना सकता है ?
इन प्रश्नों का उत्तर मानव ने प्राप्त किया तो उसने सोचा की अन्य लोगों को भी इस आन्नद के रहस्य को बताया जाए ताकि सभी मानव का जीवन सुखी तथा आन्नदपूर्ण बन सके।।

मन की प्रकृति ऐसी है कि वह हमेशा अधूरा ही महसूस करता है,चाहे अलग-अलग तरह की चीज़ों का संग्रह हो, ज्ञान का संग्रह हो या फिर अन्य लोगों को अपना बनाना हो,किसी न किसी तरह का संग्रह चलता ही रहता है,जैसा कि हम जानते हैं कि आध्यात्मिकता का अर्थ है मन से थोड़ी दूरी बनाना और रिक्त हो जाना,

जन्म, जरा और मृत्यु भौतिक शरीर को सताते हैं, आध्यात्मिक शरीर को नहीं, आध्यात्मिक शरीर के लिए जन्म, जरा और मृत्यु एक प्राकृतिक क्रिया है, जो ब्रह्मांड के लिए या विश्व के लिए नियति है,आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त व्यक्ति ईश्वरीय शक्ति संपन्न बन जाता है, शास्त्र में उल्लेख है, 'अहं ब्रह्मास्मि' अर्थात् मैं ही ब्रह्म हूँ,जीवन का ब्रह्म बोध ही भक्ति है,

आध्यात्मिक नजरिए से देखें तो सुख और दु:ख केवल विचार है, इनमें वास्तविकता जरा भी नहीं है,धन पैसा, परिवार, समाज, स्वास्थ्य, विलासिता की वस्तुएँ ये हमारे भौतिक जीवन की आवश्यकता मानी जाती है,परन्तु इससे सच्ची शान्ति, सच्चा सुख नहीं प्राप्त किया जा सकता है,सच्चा सुख तो मानव के आध्यात्मिक योग से ही संभव है,इसलिए हमें नई पीढ़ी की विचारधारा को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ना चाहिए,तभी सभी का जीवन सार्थक होगा।।

समाप्त......
सरोज वर्मा.....

1

विकास...

11 सितम्बर 2021
9
13
6

मानव शरीर में तीन अंग महत्वपूर्ण और प्रमुख हैं__
मस्तिष्क, हृदय औ

2

द्रौपदी..

11 सितम्बर 2021
9
7
9

मैं द्रौपदी,कितना असहज था ये स्वीकारना कि मेरे पांच पति होगें, माता क

3

गप्प... लपेटों...लपेटों...

11 सितम्बर 2021
9
8
9

चींटी ने भारत के राष्ट्रपति को फोन किया.....
राष्ट्रपति जी के टेब

4

संजीवनी

16 सितम्बर 2021
5
7
5

सुबह से रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है और अतुल अपने कमरें की खिड़की से

5

दाँ-एण्ड...

26 अक्टूबर 2021
1
1
0

अरे,सुबह के चार बजे का

6

हास्यकर....

26 अक्टूबर 2021
0
0
0

गणित के समीकरणों की तरह हमेशा रिश्तों को हल ही तो करती आई हूँ

7

अस्तित्व...

26 अक्टूबर 2021
3
1
1

कसूर मेरा ही हैं,
पुरूष प्रधान इस दुनिया में
जिस पुरुष को मैं

8

मन का मीत

26 अक्टूबर 2021
19
9
4

हल्की बारिश हो रही थी और रात के करीब आठ बज रहे थे ,भार्गव अपनी मोटरसा

9

हाथों में हाथ

26 अक्टूबर 2021
0
0
0

ये लीजिए मिर्जा साहब! सबकी नजरें बचाकर कुछ जलेबियां आपके लिए छुपा ली

10

अनचाही बेटी...

27 अक्टूबर 2021
2
0
0

मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, शिकायत तो तब होगी ना,जब कोई सुनने वा

11

भयानक रात और वो...

27 अक्टूबर 2021
1
1
1

बात उस समय की है जब मैं बीस साल का था,मैं अपने नानिहाल गया था,नानी और

12

घर का भेदी....

7 नवम्बर 2021
0
0
0

रामू भागते हुए आया.....और जोर से चीखा फिर एकाएक बेह

13

मैं गंगा हूँ

11 नवम्बर 2021
13
7
9

भारत माता ही मेरी माता है, मैं गंगा हूं।वह स्वर्ग

14

हिन्दी साहित्य में प्रकृति चित्रण.....

12 नवम्बर 2021
0
0
0

प्रकृति मानव की चिर सहचरी रही है,इसका मूल कारण यह है कि म

15

मुझे डर लगता है....

13 नवम्बर 2021
0
0
0

हैलो !अंकल!
मैने ये शब्द सुनकर अनसुना कर दिया,मुझे लगा उसने किसी

16

आक्रोश..

13 नवम्बर 2021
0
0
0

मुझे एक सच्ची घटना याद आती है,ये बहुत समय पहले की बात है मैं तब आठ-नौ

17

जादू की झप्पी

15 नवम्बर 2021
3
2
4

प्यार करने वालों के बीच लड़ाई होना आम बात है,लेकिन, इस झगडे़ को

18

बुढ़ापा....

16 नवम्बर 2021
2
1
2

शरीर जब पैदा होता है, तो वह कभी बचपन, कभी जवानी और उसी तरह बुढ़ापा मे

19

नवचेतना

17 नवम्बर 2021
4
1
2

अगर जीवन के किसी मोड़ पर चलते चलते आपको ठोकर लग जाए और थोड़ी देर के ल

20

सत्य की जीत(द्वारिका प्रसाद महेश्वरी)

23 नवम्बर 2021
0
0
0

सत्य की जीत
(द्वारिका प्रसाद महेश्वरी)

"सत्य की जीत"

21

सावित्री अम्मा

23 नवम्बर 2021
7
1
4

हमारे मुहल्ले में सावित्री अम्मा रहा करतीं थीं,वो हमारे मुहल्ले की सब

22

आत्मनिर्भर स्त्री

25 नवम्बर 2021
5
1
3

ईश्वर ने जब संसार की रचना की तब उसने रचनात्मकता के शिखर पर नर और नारी

23

दादी की थपकी

1 दिसम्बर 2021
4
0
0

जब मैं पैदा हुआ था तो मुझे अपनी बाँहों में उठाने वाले पहले हाथ मेरे द

24

आदर्श

14 दिसम्बर 2021
9
7
0

आदर्श एक वाणी सम्बन्धी कलाबाजी है,जो कि मुझे नहीं आती,
मैं तो हूं

25

मैं गूँगी नहीं, बना दी गई...

24 दिसम्बर 2021
0
0
0

ये मेरे बचपन की बात है,

26

मधुरिमा

24 दिसम्बर 2021
1
1
2

चल राजू तैयार हो जा, रा

27

सफलता के स्तम्भ...

27 दिसम्बर 2021
2
1
3

सफलता मात्र असफलता का विरोधाभास नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के मन मे

28

खुशी...

28 दिसम्बर 2021
2
0
3

आज लुट चुकी थी उसकी हर खुशी,
जब उसके सामने पति की अर्थी उठी,

29

वृक्षारोपण...

29 दिसम्बर 2021
2
1
1

वृक्ष का संबंध मनुष्य के आरंभिक जीवन से है, मनुष्य की सभ्यता इन वृक्ष

30

श्रापित आईना

30 दिसम्बर 2021
2
0
1

अच्छा तो बच्चों कैसा लगा घर?
समीर ने सारांश और कृतज्ञता से पूछा।।

31

लाटी--(शिवानी की कहानी)

30 दिसम्बर 2021
2
1
1

लम्बे देवदारों का झुरमुट झक-झुककर गेठिया सैनेटोरियम की बलैया-सी ले रह

32

माण्डवी की विरह वेदना

6 जनवरी 2022
0
0
0

मैं माण्डवी ,मिथिला के राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की बड़ी पुत्री मांडवी अप्रतिम सुंदरी व विदुषी थी, बचपन से ही सीता को अपना आदर्श मानने वाली मांडवी गौरी की अनन्य भक्त भी थी,श्रीरामचंद्र के धनुष तोडऩ

33

अध्यात्मिक जीवन

11 जनवरी 2022
1
0
0

“विचार व्यक्तित्त्व की जननी है, जो आप सोचते हैं बन जाते हैं”-- स्वामी विवेकानन्द.. आध्यात्मिक जीवन एक ऐसी नाव है जो ईश्वरीय ज्ञान से भरी होती है,यह नाव जीवन के उत्थान एवं पतन के थपेड़ों से हिलेगी-डोलेग

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए