shabd-logo

शेरशाह का न्याय

16 मई 2022

11 बार देखा गया 11

वह नहा रही थी। ऋतु न गरमी की, न सर्दी की। इसलिए अपने आँगन में निश्चिंतता के साथ नहा रही थी। छोटे से घर की छोटी सी पौर के किवाड़ भीतर से बंद कर लिए थे। घर की दीवारें ऊँची नहीं थीं। घर में कोई था नहीं, इसलिए वह मौज के साथ नहा रही थी।

सुंदरी थी, युवती, गोरी नारी। पानी के साथ हँसते-मुसकराते आमोदमग्न थी।

पठान बादशाह शेरशाह सूरी का शाहजादा इस्लामशाह झूमते हुए हाथी पर सवार, उसी घर के सामनेवाली सड़क से चला आ रहा था - कारचोबी, जरतार की अंबरी, सुनहला रुपहला हौदा, गहरे हरे रंग की चमकती हुई मखमल की चाँदनी, हौदे पर चमकते हुए मोतियों की झालरें चाँदनी के सुनहले बेलबूटों से दमक में होड़ लगानेवाली।

हौदे में शाहजादे के घुटने के पास ही पच्चीकारी के कामवाला सोने का पानदान भी रखा था। पानों पर सुनहले वर्क चढ़े हुए। कुछ उसके मुँह में भी थे। वर्क की एकाध चिंदी होंठों की मोटाई और कोनों पर थी। वह मजे में पान चबा रहा था, धीरे-धीरे मिठास ले रहा था।

'बाअदब, बाकायदा, होशियार! जानआलम, शाहजादा जिंदाबाद!' हरकारे ने पुकार लगाई। वह युवती एक हाथ अधभरा पानी का लोटा लिए, दूसरे हाथ से कमर के नीचे के गीले वस्त्र को सँभालती हुई खड़ी होकर पुकार की दिशा में देखने लगी।

शाहजादे का हाथी उसके घर के सामने आ गया। हाथी दीवारों से कुछ ऊँचा बैठता था। हाथी पर सवार शाहजादा तो और भी बहुत ऊँचा।

शाहजादे ने युवती को देखा। जान पड़ा जैसे कमल के पुष्प पर से मेह की बूँद ढलक रही हो। हाथी को रोक लिया। युवती को आँख गड़ाकर देखने लगा। युवती ने तड़क-भड़कवाले हौदे को देखा, शाहजादे को देखा, शाहजादे की पैनी आँखों को देखा। सूखे कपड़े दूर रखे थे, गीले कपड़ों से शरीर को ढकने-सँभालने के लिए समय नहीं था। युवती ने कपड़े का काम हाथों से लिया, मुँह फेरा और बैठने वाली ही थी कि उसके शरीर पर पान के चार-पाँच बीड़े आए। टकराए और नीचे जा गिरे। सोने के वर्क जगह-जगह देह में चिपक गए। युवती ने चौंककर फिर उसी दिशा में मुँह किया, शाहजादे की उँगलियों में सोने के वर्कों की कुछ चिंदियाँ चिपटी थीं। उँगलियाँ भीगी आँखों पर गईं, फिर हृदय पर और तुरंत खुले हुए डिब्बे के ढकने पर। मुसकराहट थी, आँखों में पैनापन। युवती ने एक क्षण में सब देख लिया और थरथराकर बैठ गई। पीठ फेर ली। शाहजादे का हाथी आगे बढ़ गया। फिर पुकार लगी 'बाअदब, बाकायदा, होशियार! जानआलम, शाहजादा जिंदाबाद!'

कुछ क्षण उपरांत युवती ने डरी हुई, छिपी हुई आँखों से दरवाजे की तरफ देखा। बंद था। ऊपर की ओर देखा, वहाँ न हाथी का हौदा था और न ही हाथी सवार शाहजादा। परंतु पान के बीड़े आसपास पड़े थे और देह पर सोने के वर्कों की चिंदियाँ कई जगह चिपकी थीं। उनमें से एकाध उसको दिखलाई भी पड़ रही थी। इधर-उधर देखा, पान के बीड़ों को देखा, उन चिंदियों को देखा और टटोला। कुछ चिंदियाँ टूट गईं, कुछ जहाँ-की-तहाँ रहीं। जो चिंदियाँ उँगलियों पर रह गई थीं, उनको धूल से छुटाया।

युवती वेग के साथ भीतर से ईंधन लाकर आँगन में जमा करने लगी। ढेर ऊँचा हो गया।

किसी ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई। युवती ने अपने कपड़े की ओर देखा। कुछ सूख गया था, कुछ अब भी गीला था। कुंडी फिर खटकी और आवाज आई, 'खोलो भी, क्या कान बंद कर लिए हैं?' उसके पति की आवाज थी।।

युवती का सूखा चेहरा तमतमा गया। किवाड़ खोलकर फिर आँगन में आई। पति हलवाई की दुकान किए था। कपड़े धुएँ से धुँधले। उन पर जगह-जगह घी और तेल के चीकट। चेहरा भी धुआँदार। युवक होते भी लगता था जैसे ज्यादा अवस्था का हो। पत्नी के काले बाल सूखे-गीले, बिखरे हुए, धोती अधसूखी।

थके स्वर में बोला, 'अभी तक नहाया नहीं?'

पत्नी ने पीठ किए हुए कहा, 'हूँ!'

उसके कंधे के कुछ नीचे सोने के वर्क का एक टुकड़ा चमक रहा था। हलवाई की दृष्टि गई। पान के कुछ खुले, कुछ बंद बीड़े इधर-उधर पड़े देखे। उन पर अधटूटे वर्क हिल रहे थे। फिर उसकी आँख आँगन में चुने हुए ईंधन के ढेर पर पहुँची। समझ नहीं आ रहा था। पूछा, 'यह सब क्या है?' ये पान कहाँ से आए? तुम्हारे कंधे पर ये काहे की चिंदिया चमक रही हैं?'

'मैं तुम्हारे काम की नहीं रही।' पत्नी ने वैसी ही पीठ किए हुए उत्तर दिया।

'क्या?'

'हाँ'

'कैसी हाँ? क्या कह रही हो? मेरी आबरू यहाँ नाश करने कौन आया? दिन दहाड़े डाका कौन डाल गया? और इस इतने बड़े आगरा शहर में! बादशाह की नाक के नीचे!!'

'घर में कोई नहीं आया।'

'घर में कोई नहीं आया और तुम काम की नहीं रही! क्या बक रही हो? पागल हो गई हो क्या?'

हलवाई पान के उन बिखरे हुए बीड़ों की ओर देखने लगा। पत्नी ने गला साफ किया। बोली, 'बादशाह का लड़का हाथी पर सवार घर के सामने से निकला था। उसने मुझको नहाते देख लिया और मेरे ऊपर ये बीड़े फेंक दिए। अब मैं तुम्हारे काम की नहीं रही।'

'बस इतना ही या और कुछ?'

'और कुछ नहीं।'

हलवाई ने चैन की साँस ली। पीठ पर हाथ रखा। पीठ पर से धोती थोड़ी सी हटाई। वहाँ से सोने के वर्क की कुछ चिंदियाँ और चिपकी थीं। हलवाई उनको छुटाने लगा।

'मैं तुम्हारे काम की नहीं रही।' युवती हठ कर रही थी।

'तुम हो तो मूर्ख, हलवाई ने सांत्वना दी, नहाओ और रोटी बनाओ, मुझे भूख लग रही है।'

'नहीं, अब मैं जियूँगी नहीं।' पत्नी ने दूसरी ओर मुँह फेरकर कहा।

उसका चेहरा सूख गया था और आँखें लाल थीं।

हलवाई का ध्यान लकड़ियों के ढेर पर जमा।

'ईंधन यहाँ क्यों ला धरा है?'

'ईंधन नहीं है, मेरी चिता है। इस पर जलूँगी, अभी अपना दाह-संस्कार करूँगी?'

'कोई बात भी हो! व्यर्थ की बात का बतंगड़ खड़ा कर रह हो। प्राणों के साथ इस तरह का खिलवाड़ करने से क्या बन जाएगा?'

'तुम क्या जानो!'

हलवाइन अपना हाथ छुटाकर लकड़ियों के ढेर की ओर बढ़ी।

'मैं तुम्हें यह न करने दूँगा। कौन कहता है कि तू मेरी नहीं रही?'

'कोई कहे न कहे, मैं तो कहती हूँ मेरे काम के आड़े मत आओ। हटो!'

हलवाई उस सुंदर मुख की भयंकर रेखाओं को देखकर सकपका गया। विकट कठिनाई के निवारण के लिए हलवाई घर से बाहर निकला। उसने पड़ोसियों को इकठ्ठा किया। पड़ोस की स्त्रियाँ भीतर दौड़ आईं। हलवाइन ने आग परचा ली थी। चिता चुनी जा चुकी थी। उसपर एक लाल कपड़ा बिछाया जा चुका था।

पड़ोसन ने हलवाइन को पकड़ लिया; परंतु वह अपने हठ पर दृढ़ थी।

पड़ोसियों ने तय किया कि शेरशाह को अर्जी दे दो। बादशाह की आज्ञा जारी होने की घड़ी तक के लिए शायद हलवाइन मान जाय। बला टली सो टली, संभव है, थोड़े समय में उसका हठ टल जाए। हलवाई अर्जी लेकर शेरशाह के दरवाजे पर पहुँचा।

शेरशाह का आरंभिक जीवन तत्कालीन राजनीति के अखाड़े का जीवन था - कुटिल, कपटी और कुछ क्रूर भी। प्रत्येक युग में राजनीति के ये लक्षण अंग रहे हैं। परंतु शेरशाह न्यायी भी था, जब बादशाह हो गया। और वजीर उसके न्याय को जानता था।

हलवाई की अर्जी अन्य अर्जियों के साथ वजीर के हाथ में पहुँच गई। वजीर अर्जियाँ पढ़-पढ़कर बादशाह के सामने रखता जाता था। वह उन पर अपना आदेश चढ़ाता जाता था। वजीर ने हलवाई की अर्जी हाथ में उठाई। पढ़ो। हाथ काँपने लगा। उस अर्जी को फिर किसी घड़ी सुनाने के लिए अलग रखकर दूसरी उठाना चाहता था कि शेरशाह ने टोका -

'क्या है वह कागज? उसमें क्या है?'

वजीर का मुँह पीला पड़ गया था। गले को साफ कर रहा था, परंतु गला साफ नहीं कर पा रहा था।

शेरसाह की उत्सुकता और भी बढ़ गई।

'क्या है जी उसमें? क्यों अलग रख दिया?'

'जहाँपनाह!'

'घबरा क्यों रहे हो? क्या आपके खिलाफ कोई शिकायत है?'

'नहीं, जहाँपनाह।'

'फिर उसमें ऐसा क्या है, जिससे तुम्हारी घिग्घी बँध गई?'

वजीर चुप।

बादशाह कड़का, 'बोलते क्यों नहीं हो? मुझे दो वह कागज अगर आपका होश खराब हो गया है तो!'

'जहाँपनाह, दरख्वास्त शाहजादे साहब के खिलाफ है।'

'अच्छा, इसीलिए तुम ऐसे मरे जा रहे हो। इधर पेश करो।'

वजीर ने हलवाई की अर्जी को बादशाह के सामने रख दिया और मुरझाई निगाहों से उसकी ओर देखने लगा।

हलवाई भी देख रहा था और काँप रहा था। शेरशाह ने अर्जी पढ़ी। भौंहें सिकोड़ी और ओठ सटाए। एक क्षण बाद बोला, 'शाहजादे को हाजिर करो!'

शाहजादा हाजिर कर दिया गया। न मुँह में पान थे और न होंठों पर सुनहरे वर्क की वे चिंदियाँ।

बादशाह ने शाहजादे के हाथ में हलवाई की अर्जी दी। पढ़ने का हुक्म दिया। जब वह पढ़ चुका तब उससे पूछा, 'क्या अर्जी में लिखी हुई शिकायत सच है?'

शाहजादे की रेखाएँ बनीं-बिगड़ीं। गले तक कई झूठ आए, परंतु होंठों से बाहर नहीं निकल सके। माथे से पसीना टपकने लगा। वह चुप था।

शेरशाह ने गरज-सी लगाई, 'बोलो, चुप क्यों हो? क्या हलवाई की अर्जी में दर्ज शिकायत सच है?'

'जी, जहाँपनाह!'

'सवाल मत करो, जवाब दो। बात सच है या नहीं!'

'क्या अर्ज करूँ, जहाँपनाह, जब वह कहती है तो सच ही होगी! फिर बहुत दबी जबान से बोला, 'कुछ पान इसकी घरवाली पर जा पड़े तो क्या हो गया? अगर उसको इतना अखरा है तो कुछ जुर्माना दे दूँगा।'

शेरशाह तड़तड़ाया - 'इसकी घरवाली पर जा पड़े! क्या हो गया!! जुर्माना दे दूँगा!!! कमबख्त!!!!'

क्रोध के मारे शेरशाह की देह हिल रही थी। भरे दरबार में सन्नाटा छा गया।

कुछ क्षण उपरांत शेरशाह ने आदेश दिया, 'शाहजादे की बेगम हलवाई के घर के आँगन में नहाने के लिए वैसे ही उघाड़ी बैठेगी। शाहजादे के उसी हाथी पर हलवाई पान का डिब्बा लेकर बैठेगा और बेगम के ऊपर बीड़े फेंकेगा। उसके बाद उसी हाथी के पैरों तले शाहजादा कुचलवा दिया जाएगा।'

शेरशाह ने सूक्ष्मता के साथ दरबार में उपस्थित भीड़ पर अपनी आँख घुमाई - इस आदेश का किस पर कैसा प्रभाव पड़ा है। शाहजादा धम्म से गिर पड़ा। गिरने से बचने के लिए वजीर ने खंभे का सहारा पकड़ा। हलवाई हर्ष और घबराहट के बीच में झूलने लगा। उसके पड़ोसी चाहते थे, तुरंत घर भाग जाए। कई दरबारियों के मुँह से 'हाय-हाय' निकल पड़ी।

एक क्षण के बाद शेरशाह बोला, 'ले जाओ शाहजादे को कैदखाने में।'

अब दरबारियों ने आरजू-मिन्नत के ढेर लगाने आरंभ कर दिए। कोई-कोई हलवाई की खुशामद पर पिल पड़े। हलवाई के पड़ोसियों ने भी उससे हाथ जोड़े।

हलवाई ने आगे बढ़कर शेरशाह से प्रार्थना की, 'जहाँपनाह, मैं न्याय पा गया। अर्जी वापस लेता हूँ।'

'तुम कौन होते हो जी, अर्जी वापस लेनेवाले? अत्याचार आपके साथ हुआ है या आपकी बीवी के साथ?'

हलवाई ने बहुत विनती की, शेरशाह नहीं माना।

भीड़ हलवाइन के पास पहुँची। जब उसने शेरशाह की आज्ञा का समाचार सुना, पागलपन न जाने कहाँ चला गया। बोली, 'मैंने सब पा लिया। न्याय हो गया। पर मैं इस दंड को पसंद नहीं करती।'

पति ने कहा, 'चिता पर तो न चढ़ोगी अब?'

उत्तर मिला, 'नहीं चढ़ूँगी।'

उसके कान के पास हलवाई खुसफुसाया, 'मेरे काम की तो हो न? वह बात फिर तो न कहोगी कभी, देवी?'

'बको मत।' हलवाइन भी फुसफुसाई।

हलवाई का उत्तर शेरशाह के पास भेज दिया गया। परंतु वह नहीं माना।

उसने कहा, 'जब तक हलवाइन की मर्जी नहीं आएगी तब तक सजा में कोई भी रियायत नहीं की जाएगी।'

हलवाइन की मर्जी लेकर हलवाई शेरशाह के सामने पहुँचा। भीड़ भी पहुँची।

शेरशाह ने भीड़ के हर्षमग्न चेहरों को बारीकी के साथ झाँका।

शाहजादे को कैदखाने से बुलवाया गया। शेरशाह ने अपराधी को मुक्त करने का आदेश दिया, 'चूँकि हलवाइन ने तुमको माफ कर दिया है, इसलिए छोड़ता हूँ। कभी फिर कोई ऐसी हरकत की तो न बच सकोगे।'

शाहजादे के होंठों पर कृतज्ञता की मुसकानें खेल गईं।

शेरशाह ने चिल्लाकर कहा, 'लेकिन कुछ सजा तो तुमको दी ही जावेगी।'

शेरशाह ने अपने लड़के को जुर्माना किया, जो हलवाई को दिलवाया गया। शाहजादा नतमस्तक था।

अंत में शेरशाह ने कहा, 'हिंदुस्तान में वही राज कायम रह सकता है, जो लोगों के साथ न्याय करने में कसर न लगावे।'

41
रचनाएँ
वृंदावन लाल वर्मा की रोचक कहानियाँ
5.0
इन्हे बचपन से ही बुन्देलखंड की ऐतिहासिक विरासत में रूचि थी। जब ये 19 साल के किशोर थे तो इन्होंने अपनी पहली रचना ‘महात्मा बुद्ध का जीवन चरित’(1908) लिख डाली थी। उनके लिखे नाटक ‘सेनापति दल’(1909) में अभिव्यक्त विद्रोही तेवरों को देखते हुये तत्कालीन अंग्रजी सरकार ने इसी प्रतिबंधित कर दिया था। ये प्रेम को जीवन का सबसे आवश्यक अंग मानने के साथ जुनून की सीमा तक सामाजिक कार्य करने वाले साधक भी थे। इन्होंने वकालत व्यवसाय के माध्यम से कमायी समस्त पूंजी समाज के कमजोर वर्ग के नागरिकों को पुर्नवासित करने के कार्य में लगा दी। इन्होंने मुख्य रूप से ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यास, नाटक, लेख आदि कुछ निबंध एवं लधुकथायें भी लिखी हैं।
1

मेंढकी का ब्याह

16 मई 2022
4
0
0

उन ज़िलों में त्राहि-त्राहि मच रही थी। आषाढ़ चला गया, सावन निकलने को हुआ, परन्तु पानी की बूँद नहीं। आकाश में बादल कभी-कभी छिटपुट होकर इधर-उधर बह जाते। आशा थी कि पानी बरसेगा, क्योंकि गाँववालों ने कुछ पत

2

खजुराहो की दो मूर्तियाँ

16 मई 2022
3
1
1

चंद्रमा थोड़ा ही चढ़ा था। बरगद की पेड़ की छाया में चाँदनी आँखमिचौली खेल रही थी। किरणें उन श्रमिकों की देहों पर बरगद के पत्तों से उलझती-बिदकती सी पड़ रहीं थीं। कोई लेटा था, कोई बैठा था, कोई अधलेटा। खजु

3

जहाँगीर की सनक

16 मई 2022
1
0
0

'इंशा! इंशा!!' बादशाह जहाँगीर ने इधर-उधर देखकर भरे दरबार में जरा ऊँचे स्वर में अपने भतीजे को पुकारा। अलमबरदार ने बड़े अदब के साथ बतलाया कि शाहजादा शिकार खेलने चले गए हैं। 'शाहजादा - इंशा के लिए! जहाँग

4

शरणागत

16 मई 2022
1
0
0

रज्जब कसाई अपना रोजगार करके ललितपुर लौट रहा था। साथ में स्त्री थी, और गाँठ में दो सौ-तीन सौ की बड़ी रकम। मार्ग बीहड़ था, और सुनसान। ललितपुर काफी दूर था, बसेरा कहीं न कहीं लेना ही था; इसलिए उसने मड़पुर

5

थोड़ी दूर और

16 मई 2022
0
0
0

जब महमूद गजनवी (सन 1025-26 में) सोमनाथ का मंदिर नष्ट-भ्रष्ट करके लौटा तब उसे कच्छ से होकर जाना पड़ा। गुजरात का राजा भीमदेव उसका पीछा किए चल रहा था। ज्यों-ज्यों करके महमूद गजनवी कच्छ के पार हुआ। वह सिं

6

रक्षा

16 मई 2022
0
0
0

मुहम्मदशाह औरंगजेब का परपोता और बहादुरशाह का पोता था। 1719 में सितंबर में गद्दी पर बैठा था। सवाई राजा जयसिंह के प्रयत्न पर मुहम्मदशाह ने गद्दी पर बैठने के छह वर्ष बाद जजिया मनसूख कर दिया। निजाम वजीर ह

7

रामशास्त्री की निस्पृहता

16 मई 2022
0
0
0

दो सौ वर्ष के लगभग हो गए, जब पूना में रामशास्त्री नाम के एक महापुरुष थे। न महल, न नौकर-चाकर, न कोई संपत्ति। फिर भी इस युग के कितने बड़े मानव! भारतीय संस्कृति की परंपरा में जो उत्कृष्ट समझे जाते रहे है

8

दबे पाँव (अध्याय 1)

16 मई 2022
0
0
0

कुछ समय हुआ एक दिन काशी से रायकृष्ण दास और चिरगाँव से मैथिलीशरण गुप्त साथ-साथ झाँसी आए। उनको देवगढ़ की मूर्ति कला देखनी थी - और मुझको दिखलानी थी। देवगढ़ पहुँचने के लिए झाँसी-बंबई लाइन पर जालौन स्टेशन

9

दबे पाँव (अध्याय 2 )

16 मई 2022
0
0
0

हिंदी में कुछ-न-कुछ लिखने की लत पुरानी है। सन् 1909 में छपा हुआ मेरा एक नाटक सरकार को नापसंद आया। जब्त हो गया और मैं पुलिस के रगड़े में आया। परंतु रंगमंच पर अभिनय करने पर अभिनय करने का शौक था और नाटक

10

दबे पाँव (अध्याय 3)

16 मई 2022
0
0
0

चिंकारे का शिकार करछाल के शिकार से भी अधिक कष्टसाध्य है। चिंकारा बहुत ही सावधान जानवर होता है। उसे संकट का संदेह हुआ कि फुसकारी मारी और छलाँग मारकर गया। हिरन संकट से छुटकारा पाने के लिए दूर भागकर दम ल

11

दबे पाँव (अध्याय 4)

16 मई 2022
0
0
0

एक जगह जमकर बैठने का शिकार काफी कष्टदायक होता है। झाँखड़ या पत्थरों के चारों ओर ओट बना लेते हैं और उसके भीतर जानवरों को अगोट पर शिकारी बैठ जाते हैं-ऐसे ठौर पर, जहाँ होकर जानवर प्रायः निकलते हों। उनके

12

दबे पाँव (अध्याय 5)

16 मई 2022
1
0
0

हिरन वर्ग के जानवरों के लिए ढूका या ढुकाई का शिकार भी अच्छा समझा जाता है। इस शिकार में काफी परिश्रम करना पड़ता है। पेट के बल रेंगते हुए भी चलना पड़ता है; पहेल ही कहा जा चुका है। कुछ लोग बंदूक के घोड़

13

दबे पाँव (अध्याय 6 )

16 मई 2022
0
0
0

चीतल (स्वर्णमृग) हिरन वर्ग का पशु समझा जाता है। परंतु इसके सींग फंसेदार होते हैं। यह बहुत ही सुंदर होता है। इतना सुंदर कि कभी-कभी शिकारी इसके भयानक हानि पहुँचानेवाले कृत्यों को भूल जाता है। इसकी खाल प

14

दबे पाँव (अध्याय 7)

16 मई 2022
0
0
0

चीतलों के बाद मुझको पहला तेंदुआ सहज ही मिल गया। विंध्यखंड में जिसको 'तेंदुआ' कहते थे, उसकी छोटी छरेरी जाति को कहीं-कहीं 'चीता' का नाम दिया गया है। हिमाचल में शायद इसी को 'बाघ' कहते हैं। तेंदुए की खबर

15

दबे पाँव (अध्याय 8)

16 मई 2022
0
0
0

खेती को नुकसान पहुँचानेवाले जानवरों से सुअर चीतल और हिरन से कहीं आगे है। मनुष्यों के शरीर को चीरने-फाड़ने में वह तेंदुए से कम नहीं है। सुअर की खीसों से मारे जानेवालों की संख्या तेंदुए की दाढ़ों और नाख

16

दबे पाँव (अध्याय 9)

16 मई 2022
0
0
0

मैं संध्या के पहले ही बेतवा किनारे ढीवाले गड्ढे में जा बैठा। राइफल में पाँच कारतूस डाल लिए। कुछ नीचे रख लिए। रातभर बैठने के लिए आया था, इसलिए ओढ़ना-बिछौना गड्ढे में था। अँधेरा हुआ ही था कि एक छोटी सी

17

दबे पाँव (अध्याय 10)

16 मई 2022
0
0
0

एक बार जाड़ों में पहाड़ की हँकाई की ठहरी। लगान लग गए। मैं पहाड़ की तली में बैठ गया और शर्मा जी चोटी पर। बीच में अन्य मित्र लगान पर लग गए। हँकाई होते ही पहले साँभर हड़बड़ाकर निकल भागे। हँकाई में पहले

18

दबे पाँव (अध्याय 11)

16 मई 2022
0
0
0

साँभर और नीलगाय इसके नर को 'रोज' और मादा को 'गुरायँ' कहते हैं। खेती के ये काफी बड़े शत्रु हैं। बड़े शरीर और बड़े पेटवाले होने के कारण ये कृषि का काफी विध्वंस करते हैं। जब गाँव के ढोर चरते-चरते जंग मे

19

दबे पाँव (अध्याय 12)

16 मई 2022
0
0
0

एक समय था जब हिंदुस्थान में सिंह - गरदन पर बाल, अयालवाला - पाया जाता था। काठियावाड़ में सुनते हैं कि अब भी एक प्रकार का सिंह पाया जाता है। नाहर या शेर ने, जिसके बदन पर धारें होती हैं, अपना वंश बढ़ाकर

20

दबे पाँव (अध्याय 13)

16 मई 2022
0
0
0

अगली छुट्टी में मैं अपने मित्र शर्मा जी के साथ उसी गड्ढे में आ बैठा। चाँदनी नौ बजे के लगभग डूब गई। अँधेरे की कोई परवाह नहीं थी। एक से दो थे और टॉर्च भी साथ थी। जिस घाट पर हम लोग गड्ढे में बैठा करते थ

21

दबे पाँव (अध्याय 14)

16 मई 2022
0
0
0

मोर, नीलकंठ, तीतर, वनमुरगी, हरियल, चंडूल और लालमुनैया जंगल, पहाड़ और नदियों के सुनसान की शोभा हैं। इनके बोलों से - जब बगुलों और सारसों, पनडुब्बियों और कुरचों की पातें की पातें ऊँघते हुए पहाड़ों के ऊपर

22

दबे पाँव (अध्याय 15 )

16 मई 2022
0
0
0

मध्य प्रदेश कहलाने वाले विंध्यखंड में ऊँची-ऊँची पर्वत श्रेणियाँ, विशाल जंगल, विकट नदियाँ और झीलें हैं। शिकारी जानवरों की प्रचुरता में तो यह हिंदुस्थान की नाक है। किसी समय विंध्यखंड में हाथी और गैंडा भ

23

दबे पाँव (अध्याय 16)

16 मई 2022
0
0
0

एक बार विंध्यखंड के किसी सघन वन का भ्रमण करने के बाद फिर बार-बार भ्रमण की लालसा होती है। इसलिए सन् 1934 के लगभग मैं कुछ मित्रों के साथ मंडला गया। मंडला की रेलयात्रा स्वयं एक प्रमोद थी। पहाड़ी में होक

24

दबे पाँव (अध्याय 17)

16 मई 2022
1
0
0

जंगली कुत्ते का मैंने शिकार तो नहीं किया है, परंतु उसको देखा है। जिन्होंने इसके कृत्यों को देखा है वे इस छोटे से जानवर के नाम पर दाँतों तले उँगली दबाते हैं। रंग इसका गहरा बादामी होता है, इसलिए शायद इस

25

दबे पाँव (अध्याय 18)

16 मई 2022
0
0
0

भेड़िया आबादी के निकट के प्रत्येक जंगल में पाया जाता है। यह जोड़ी से तो रहता ही है, इसके झुंड भी देखे गए हैं। मैंने आठ-आठ, दस-दस तक का झुंड देखा है। भेड़िया बहुत चालाक होता है। भेड़-बकरियों और बच्छे-

26

दबे पाँव (अध्याय 19)

16 मई 2022
0
0
0

भेड़िये को हाँक-हूँककर गड़रिए की स्त्री प्यासी हो आई। भेड़-बकरियों को लेकर नदी किनारे पहुँची। पानी के पास गई। चुल्लुओं से हाथ मुँह धोया। थोड़ी दूर पर एक मगर पानी के ऊपर उतरा रहा था। वह मगर के स्वभाव क

27

दबे पाँव (अध्याय 20)

16 मई 2022
0
0
0

जंगल में शेर और तेंदुए से भी अधिक डरावने कुछ जंतु हैं - साँप, बिच्छू और पागल सियार। अजगर का तो कुछ डर नहीं है, क्योंकि वह काटने के लिए आक्रमण नहीं करता है, भक्षण के लिए पास आता है; और जहाँ तक मैंने द

28

दबे पाँव (अध्याय 21)

16 मई 2022
0
0
0

जंगलों में जितने भीतर और नगरों से जितनी दूर निकल जाएँ उतना ही रमणीक अनुभव प्राप्त होता है। पुराने नृत्य और गान तो जंगलों के बहुत भीतर ही सुरक्षित मिलते हैं। अमरकंटक की यात्रा में कोलों और गोंडों का क

29

दबे पाँव (अध्याय 22)

16 मई 2022
0
0
0

शिकार के साथ यदि हँसोड़ न हों और चुप भी रहना न जानते हों तो सारी यात्रा किरकिरी हो जाती है। मुझको सौभाग्यवश हँसोड़ या चुप्प साथी बहुधा मिले। संगीताचार्य आदिल खाँ वह अपने को कभी-कभी 'परोफेसर' कहते हैं

30

दबे पाँव (अध्याय 23)

16 मई 2022
0
0
0

शेर के संबंध में शिकारियों के अनुभव विविध प्रकार के हैं। सब लोगों का कहना है कि मनुष्यभक्षी शेर के सिवाय सब शेर मनुष्य की आवाज से डरते हैं। जब शेर की हँकाई होती है और ऐसे जंगल की हँकाई प्रायः की जाती

31

दबे पाँव (अध्याय 24)

16 मई 2022
0
0
0

लौटने पर किसी ने कहा तलवार पास रखनी चाहिए, किसी ने कहा छुरी। तलवार और छुरी का उपयोग शिकार में हो सकता है; परंतु मैं तलवार से छुरी को ज्यादा पसंद करूँगा और छुरी से भी बढ़कर लाठी को, और लाठी से बढ़कर क

32

दबे पाँव (अध्याय 25)

16 मई 2022
0
0
0

यदि गाँववालों को शिकारी की सहायता नहीं करनी होती है तो वे कह देते हैं कि जंगल में जानवर हैं तो जरूर, पर उनका एक जमाने से पता नहीं है। सहायता वे उन लोगों की नहीं करते, जिनसे उनको कोई भय या आशंका होती ह

33

रिहाई तलवार की धार पर

16 मई 2022
0
0
0

बंदा बैरागी और उसके सात सौ सिख साथियों के कत्ल का दिन आ गया। ये सब बंदा के साथ गुरदासपुर से कैद होकर आए थे। बंदा ने स्वयं खून की होली खेली थी, इसलिए उसके मन में किसी भी प्रकार की दया की आशा या प्रार्थ

34

सच्चा धर्म

16 मई 2022
0
0
0

हिंदू रियासतों में एक जमाने से शिया मुसलमान काफी संख्या में आ बसे थे; कोई नौकर थे, कोई कारीगर, हकीम-जर्राह इत्यादि। परंतु संख्या सुन्नी मुसलमानों की अधिक थी। इनमें भी उन्नाव दरवाजे की तरफ मेवाती और बड

35

शाहजादे की अग्निपरीक्षा

16 मई 2022
0
0
0

दिल्ली का बादशाह जहाँगीर सन 1605 में राजसिंहासन पर बैठा था। उसे दस-बारह साल राज करते-करते हो गए थे। जहाँगीर सूझ-बूझवाला व्यक्ति था; परंतु कभी-कभी दुष्टता का भी बरताव कर डालता था। उसमें सनक भी थी। जहा

36

शेरशाह का न्याय

16 मई 2022
0
0
0

वह नहा रही थी। ऋतु न गरमी की, न सर्दी की। इसलिए अपने आँगन में निश्चिंतता के साथ नहा रही थी। छोटे से घर की छोटी सी पौर के किवाड़ भीतर से बंद कर लिए थे। घर की दीवारें ऊँची नहीं थीं। घर में कोई था नहीं,

37

शहीद इब्राहिमख़ाँ गार्दी

16 मई 2022
0
0
0

'इस क़ैदी को शाह के सिपुर्द कीजिये ।' अहमदशाह अब्दाली के दूत ने अवध के नवाब शुजाउद्दौला से युद्ध की समाप्ति पर कहा । सन् १७६१ में पानीपत के युद्ध में मराठे हार गये थे। कई सरदारों के साथ मराठों का सरद

38

पहले कौन?

16 मई 2022
0
0
0

मेवाड़ और मारवाड़ (जोधपुर) में परस्पर बहुत वैर बढ़ गया था। बात लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी है। मेवाड़ की सीमा पर जोधपुर राज्य का एक गढ़ था। गढ़ खँडहर हो गया है और खँडहरों का नाम क्या! जोधपुर अपनी आन पर थ

39

लुटेरे का विवेक

16 मई 2022
0
0
0

बात बारहवीं शताब्दी के अंत की है। मुहम्मद साम दिल्ली का सुल्तान था और भीम द्वितीय गुजरात का राजा। भीम ने लगभग इकसठ वर्ष राज किया। वह सिद्धांत पर चलता था, जिसे सत्रहवीं शताब्दी में छत्रसाल ने यों व्यवह

40

इंद्र का अचूक हथियार

16 मई 2022
0
0
0

तपस्वी की साधना की जो प्रतिक्रिया हुई, उससे इंद्र का इंद्रासन डगमगाने लगा। तपस्या भंग करने के उपकरण इंद्र के हाथ में थे ही। उसने प्रयुक्त किए। तपस्वी के पास मेनका अप्सरा अपने साज-बाज के साथ जा पहुँची।

41

वृंदावनलाल के जीवन के प्रेरक प्रसंग

16 मई 2022
0
0
0

सच्चा इतिहास मैं लिखूँगा मनुष्य के जीवन में एकाध घटना ऐसी गुजरती है, जो संवेदनशील मन को झनझना देती है। जिस घटना ने वृंदावनलाल वर्मा के मन को झकझोरकर उन्हें इतिहास लिखने के लिए प्रेरित किया, वह घटना उ

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए