*समय को काटो नहीं अपितु जिओ। समय काटना अर्थात समय का दुरूपयोग करना और समय का जीना अर्थात समय का सदुपयोग करना। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि मनुष्य अपनी नासमझी में अपने जीवन को व्यर्थ गंवाता है।*
9 जनवरी 2022
19 बार देखा गया 19
*समय को काटो नहीं अपितु जिओ। समय काटना अर्थात समय का दुरूपयोग करना और समय का जीना अर्थात समय का सदुपयोग करना। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि मनुष्य अपनी नासमझी में अपने जीवन को व्यर्थ गंवाता है।*
**मनुष्य समझता है कि वह समय काट रहा है मगर सच्चाई यह है कि वह समय को नहीं अपितु समय उसे काट रहा है। समय उन लोगों द्वारा ही जिया जाता है जो पुरुषार्थ, नया सृजन और सफल होने के लिए निरन्तर कर्म करने में विश्वास रखते हैं।*
*अन्यथा किस्मत में विश्वास रखने वाले तो उसे काटने में ही लगे रहते हैं।प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना सीखो ताकि आपका प्रभात शुभप्रभात और रात्रि शुभरात्रि बन सके। एवं आप स्वयं के जीवन को भी उन्नति और सफलता की ओर अग्रसर कर सकें।*
*!!!...प्रेम वहीं होता है, जहाँ अपने सुख और स्वार्थकी गन्ध भी नहीं होती...!!!*