
हम सभी ने बचपन में कभी न कभी अपने बड़ों से सुना है कि हर रोज सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। बहुत से घरों में तो आज भी बड़े-बुजुर्ग खाली पेट सबसे पहले तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को किस तरह लाभ पहुंचता है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-
कीटाणु करे नष्ट
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि पानी में मौजूद बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस को नष्ट कर देता है। इस प्रकार पानी सचमुच अमृत बन जाता है क्योंकि यह सभी डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता हैं। तांबे में महत्वपूर्ण ट्रेस मिनरल होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट विषैले पदार्थो को दूर कर देता है।
दिमाग होगा तेज
बच्चों के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा पानी बेहद गुणकारी है। अगर बच्चे तांबे के पानी का सेवन करते हैं तो इससे उनकी स्मरणशक्ति बेहतर होती है। साथ ही दिमाग भी अधिक सक्रिय होता है। जिन लोगों को भूलने की बीमारी है, उन्हें भी तांबे के बर्तन का पानी पीना चाहिए। इससे उनकी समस्या काफी हद तक ठीक होती है।
काॅपर की कमी करे दूर
तांबे के बर्तन में रखे पानी को नियमित रूप से पीना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो शरीर में कॉपर की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं, तांबे का पानी एनीमिया की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। दरसअल, जब व्यक्ति तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करता है तो उससे खाने से आयरन को सोखने में मदद मिलती है, जिससे व्यक्ति एनीमिक नहीं होता।
भरें घावों को
चूंकि तांबे में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसलिए यह शरीर के अंदर होने वाले घावों को जल्दी भर देता है। इतना ही नहीं, यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्टअप करने में सहायक है।
घटाए वजन
आज के समय में मोटापा एक महामारी का रूप ले चुका है। हर घर में व्यक्ति अपने मोटापे को कम करने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में व्यक्ति को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करता है, जिससे शरीर जल्दी ही शेप में आ जाता है।
पाचनतंत्र के लिए वरदान
अगर मनुष्य का पाचन तंत्र सही तरह से काम न करे तो इससे व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन तांबे का पानी पेट की समस्याओं के लिए वरदान समान है। जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, उन्हें पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीने से अल्सर जैसी समस्या भी दूर होती है।
दर्द को करे कम
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति को शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऐसा तांबे में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण होता है। यही कारण है कि जोड़ों के दर्द या ऑर्थराइटिस पीड़ित व्यक्ति को तांबे का पानी पीने की सलाह दी जाती है।
कैंसर करे बेअसर
तांबे के बर्तन का पानी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी रोकता है। इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। साथ ही तांबे का पानी शरीर की भीतर से सफाई करता है, जिससे कैंसर नहीं बढ़ता।
दूर करे स्किन समस्याएं
आज के समय में लोगों को कई तरह की स्किन समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। इस समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी नियमित रूप से पीते हैं तो इससे आपको फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होतीं। जिसके कारण आप भीतर और बाहर दोनों तरह से ग्लो करते हैं। इतना ही नहीं, इसके एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों के कारण यह आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखता है। तांबे का पानी त्वचा को झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों से स्किन को निजात दिलाता है।
कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर
दिल के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा पानी बेहद लाभदायक है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है। इस प्रकार ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में तांबे का पानी सहायक है।
थाॅयराइड से राहत
आज के समय में अधिकतर भारतीय महिलाओं में थाॅयराइड की समस्या देखने को मिलती है। ऐसी महिलाओं को सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन का पानी पीना चाहि। तांबे में भरपूर मात्रा में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।