
यह तो हम सभी जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के नट्स सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है किशमिश। स्वाद में बेमिसाल किशमिश का प्रयोग कई तरह के व्यजंनों में किया जाता है। जहां एक ओर यह खाने में लाजवाब होती है। वहीं इससे सेहत को भी बेहद फायदा पहुंचता है। वैसे अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो इसे यूं ही खाने की बजाय इसका सेवन भिगोकर करें। ऐसा करने से इसमें पाया जाने वाला शुगर कंटेंट इसे भिगोने पर काफी कम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं किशमिश को भिगोकर उसका सेवन करने से होने वाले कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
नियमित करे ब्लड प्रेशर
आज के समय में उच्च रक्तचाप की समस्या आम है। अमूमन लोग इसे नियमित करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से रक्तचाप को नियंत्रित करना चाहते हैं तो इसके लिए किशमिश आपके काम आ सकती है। बस आप रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
दूर करे थकान
काम के बोझ के कारण कई बार व्यक्ति बेहद थका हुआ महसूस करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। यह एनर्जी को रिस्टोर करने में मदद करता है। दरअसल, किशमिश ऊर्जा एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर को तुरंत ताकत मिलती है।
दूर करे खून की कमी
भारत में अधिकतर महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। कभी माहवारी तो कभी प्रसव के दौरान उनका काफी सारा खून यूं ही निकल जाता है। ऐसे में अगर डाइट पर ध्यान न दिया जाए तो इससे महिला में खून की कमी हो जाती है। ऐसी महिलाओं को किशमिश का सेवन अवश्य करना चाहिए। वैसे सिर्फ महिला ही नहीं, जो भी व्यक्ति एनीमिक हो, वह अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर रहा है। यह खून बढ़ाने में मददगार है।
सूखी खांसी से राहत
खांसी होने पर लोग कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं होता। ऐसे में किशमिश आपके काम आ सकती है। किसी को सूखी खांसी या दमे की शिकायत हो तो किशमिश खाने से आराम मिलता है। लंबे समय से खांसी से परेशान व्यक्ति रोज किशमिश खाएं। इसका सेवन टीबी के रोगियों को भी आराम देता है।
बेहतर पाचनतंत्र
किशमिश का एक लाभ यह है कि इसके सेवन से व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इसका नियमित सेवन कई तरह की पेट संबंधी परेशानियों जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मददगार है।
दिखेंगे जवां-जवां
जो लोग नियमित रूप से किशमिश का सेवन करते हैं, उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। किशमिश खाने से व्यक्ति की उम्र तो बढती है ही, साथ ही ये आपकी त्वचा में आई झुर्रियों को भी हटा हेती है। इसके लिए इसके पानी को रोज सुबह पीएं।
अगर बढ़ाना हो वजन
जहां कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में लगे हुए हैं, वहीं कुछ लोग अपने शरीर की दुर्बलता के कारण परेशान है और वजन बढ़ाने की चाहत रखते हैं। ऐसे लोग किशमिश का सेवन करें। इसमें कैलोरी की उच्च मात्रा में होती है। एक चौथाई कप किशमिश में करीब 100 कैलरी होती है। इसके सेवन से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दुबले-पतले शरीर वालों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जिससे ताकत तो मिलती है ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं, किशमिश में फाइबर होते हैं जो हमारे पाचन को दुरुस्त रखते हैं। इससे आसानी से भूख लगती है। बस आप रात को सोते समय 10-12 किशमिश भिगोकर रख दें। सुबह इसे छानकर इसका पानी पी लें और किशमिश को चबाकर खाएं।
बुखार में लाभदायक
किशमिश बुखार में भी बेहद फायदेमंद मानी गई है। अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
किशमिश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। इससे हड्डी से संबंधित समस्या होने की संभावना कम रहती है। साथ ही अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा।
दिल के लिए लाभकारी
रोजाना किशमिश खाने से दिल मजबूत रहता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। साथ ही इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं।