बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों क्वांटिको आयरलैंड में इसकी शूटिंग कर रही हैं। यहां प्रियंका ने फोटोशूट कराया है, जो अब तक का उनका सबसे बोल्ड फोटोशूट माना जा रहा है।
मुंबई. बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में क्वांटिको के तीसरे सीजन का पोस्टर जारी किया था। प्रियंका इन दिनों क्वांटिको आयरलैंड में इसकी शूटिंग कर रही हैं। इस शो का आयोजन इसी साल 26 अप्रैल से किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस सीजन में 13 एपिसोड होंगे। यहां प्रियंका ने फोटोशूट कराया है, जो अब तक का उनका सबसे बोल्ड फोटोशूट माना जा रहा है। इन फोटोज में प्रियंका इनरवियर्स में कहर ढाती नजर आ रही हैं।
करियर के शुरुआती दिनों में अपनी बोल्डनेस से मशहूर हुईं प्रियंका ने बॉलीवुड में हर तरह के रोल किए और अच्छी तरह निभाए। धीरे धीरे उनकी बोल्डनेस वाली इमेज की जगह गंभीर अभिनेत्री के रूप में इमेज बनी। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि प्रियंका फिर से उसी बोल्डनेस वाले अवतार में लौटना चाहती हैं। इनरवियर्स में बोल्डनेस झलकाती ये तस्वीरें किसी भी हीरोइन को फेल करती हैं।
खबर है कि अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एकसाथ नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका चोपड़ा को 2016 में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। सलमान खान और प्रियंका दस साल बाद स्क्रीन पर एक साथ आएंगे। सबसे पहले 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान और प्रियंका साथ नजर आए थे। इसके बाद प्रियंका और सलमान फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में साथ नजर आए काम किया।
हाल ही में प्रियंका ने ट्विटर पर क्वांटिको सीजन 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया था, जोकि बेहद दमदार है। इससे पहले क्वांटिको के दो सीजन में भी प्रियंका काफी प्रभावी अंदाज में दिखाई दी थीं। सीजन 3 के बारे में प्रियंका ने लिखा, 'नई टीम, नई चुनौतियों और नए ट्रिक्स के साथ एबीसी क्वान्टिको, नया सीजन पूरी तरह से रोमांच और सरप्राइज से भरा हुआ है। बॉलीवुड के बाद क्वांटिको के बल पर हॉलीवुड में अपनी धमक जमाने वाली प्रियंका को उनके फैंस हिंदी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का एंटरटेनमेंट सेक्शन। देश और दुनिया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के लिए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।
प्रियंका चोपड़ा पर हुआ हॉलीवुड का असर, लेटेस्ट PHOTOS में इतनी वाइल्ड हुई 'देसी गर्ल'