![featured image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/990x460/mukesh-ambani-vanity-van_1537274611.jpeg)
दुनिया के रईस लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के पास दुनिया की कीमती चीजे हैं। उनका घर अपने आप में लोगों के लिए किसी रहस्य की तरह है। जितना शानदार घर उनके पास बंगला है उतनी ही बेहतरीन वैनिटी वैन भी मुकेश अंबानी अपने कारों के काफिले में रखते हैं। तो आइए देखते हैं उनकी वैनिटी कार के अंदर की तस्वीरें।
महल की तरह आलीशान है
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vainity-van_1537274209.jpeg)
अंबानी की वैनिटी वैन किसी आलीशान महल की तरह सजाई गई है। वैसे तो उनके पास दुनिया की महंगी गाड़ियां हैं लेकिन पूरे काफिले में सबसे भव्य और शानदार वाहन है ये।
मिलेगी हर सुविधा
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274260.jpeg)
इस दो मंजिला वैन में वो हर सुविधा मिलेगी जो एक रईस को जिंदगी में चाहिए। सोने के लिए बेडरूम, मुलाकात के लिए मीटिंग रूम, किचन, वॉश रूम, बालकनी, छत, बार... सब कुछ मिलेगा।
जैसा काम वैसा दाम
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274296.jpeg)
अंबानी... अंबानी हैं, वो सस्ती चीज को भी छू देते हैं तो जनता मान लेती है कि इसका दाम ज्यादा ही होगा। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो चीज महंगी दिख रही है वो होगी भी महंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वैनिटी वैन का दाम 25 करोड़ रुपये है।
सिक्योरिटी का खास इंतजाम
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274337.jpeg)
वैसे दिखने में तो यह वैनिटी किले की तरह है ही, साथ ही इसकी सुरक्षा के बारे में जानने के बाद आप मान भी लेंगे कि राजा महाराजाओं के किले की भी ऐसी सिक्योरिटी नहीं होती होगी। चाहे आग लग जाए या बम फट जाए। वैनिटी वैन का बाल भी बांका नहीं होगा। ऐसा कंपनी का दावा है।
इंटीरियर का रखा गया है ध्यान
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274377.jpeg)
अंदर की तस्वीर देखकर आप समझ चुके होंगे कि इस वैनिटी का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन करवाया गया है। बिल्कुल रॉयल लुक देने की कोशिश की गई है।
रजिस्ट्रेशन के दाम में नैनो का काफिला बन जाए
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274421.jpeg)
मुकेश अंबानी की कार सिर्फ महंगी नहीं है बल्कि इसको चलाने का खर्च भी काफी महंगा है। मुंबई आरटीओ ने इस वैन को सड़क पर चलाने के एवज में 1.82 करोड़ रुपये लिए हैं। इतने दाम में तो 15 नैनो कार रजिस्ट्रेशन के साथ सड़क पर उतर जाती और काफिला स्वदेसी भी कहलाता।
स्वदेसी नहीं है ये वैन
![article-image](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/firkee.in/2018/09/18/mukesh-ambani-vanity-van_1537274460.jpeg)
इस वैन का निर्माण किसी भारतीय कंपनी ने नहीं किया है, मतलब कि वैन भी विदेशी ही है।