सब लोग बन्दरों से परेशान हैं। 20 सालों से कई सरकारे बंदरों को पकड़वाकर एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में छुड़वा देती हैं। लँगूर वालों का धंधा चल निकला है। पर क्या बन्दर शहर में लड़कियाँ छेड़ने आते हैं या पैसे चुराने। पशु विशेषज्ञों के मना करने के बाद भी लोग बंदरों को खाना डालते हैं। जिससे इनकी आदत खराब होती है और फिर कभी खाना न मिलने पर ये चिड़चिड़े होकर आदमी को काटते हैं।
अब चीन व जापान को देखो उसने एक तीर से कई शिकार किये।उसने बन्दरों के लिये शहरों में कई छोटे-छोटे जंगल ( बड़े-बड़े बाग ) बना दिये। जिसमें फलदार पेड़ उगाये। ये जंगल बन्दरों के साथ ही वर्षा को भी आकर्षित करते हैं और शहर को ऑक्सीजन भी देते हैं।