
Scorpio Weekly Horoscope for 30 April to 6 May 2018
आपके लिए उत्साहवर्द्धक समय प्रतीत होता है | यदि किसी कारणवश कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ा है तो अब उन विरोधियों के परास्त होने की सम्भावना प्रतीत होती है | इस अवधि में आप हर प्रकार के विरोध को समाप्त करने में सक्षम रहेंगे | कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान मिलने की तथा यश में वृद्धि की सम्भावना है | जो लोग आपकी बात से सहमत नहीं होते उन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं | आपका लक्ष्य वे लोग होने चाहियें जो आपकी बातों से सहमत होते हैं | हो सकता है आपके किसी प्रश्न पर बहुत से लोगों की अलग अलग राय हों और आप उस कारण द्विविधा में पड़ जाएँ | अतः अपनी योजनाओं के विषय में दूसरे लोगों से कम ही बात करें तथा अपनी बुद्धि का उपयोग अधिक करें | आपका कार्यक्षेत्र में अब तक का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है जिसका लाभ आपको बहुत समय तक मिलता रहेगा | किन्तु कोई भी नया कार्य करने से पूर्व जो कार्य अभी कर रहे हैं वह उसे पूर्ण कीजिए | साथ ही अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की भी आवश्यकता है | आपका कार्य यदि किसी दूर के शहर अथवा विदेश से सम्बन्ध रखता है तो उसमें उन्नति तथा आय में वृद्धि की सम्भावना है | कार्यस्थल में भी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होता रह सकता है, किन्तु छोटे भाई बहनों के साथ किसी प्रकार विवाद हो सकता है | प्रयास करें उस विवाद को आपसी बातचीत से ही सुलझाने का |

आपका कोई शोध कार्य इस अवधि में पूर्ण होकर प्रकाशन के लिए जा सकता है | उस कार्य के कारण आपको कोई पुरूस्कार अथवा सम्मान भी प्राप्त हो सकता है | आपके जीवन साथी को भी किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है | इसके अतिरिक्त यदि आप डॉक्टर हैं, सर्जन हैं, वस्त्रों से सम्बन्धित व्यवसाय में हैं तो समय आपके अनुकूल प्रतीत होता है | सरकारी नौकरी में हैं तो पदोन्नति के साथ ट्रांसफर की भी सम्भावना है | आई टी के क्षेत्र से जो लोग हैं उनके लिए भी समय उन्नति का प्रतीत होता है | पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को किसी विरोध का सामना करना पड़ सकता है, अतः कुछ समय के लिए कार्य से अवकाश लेकर कहीं देशाटन के लिए जाना कहीं अधिक अच्छा विकल्प रहेगा |
आपकी सन्तान का शिक्षा और नौकरी तथा व्यवसाय सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन सन्तोषजनक रहने की सम्भावना है | नौकरी की खोज में है तो वह भी इस समय प्राप्त हो सकती है | आप स्वयं भी नौकरी के लिए इन्टरव्यू दे रहे हैं तो उसमें आपके लिए सफलता की आशा की जा सकती है | जिन लोगों के परीक्षाओं के परिणाम आने हैं उनके लिए भी समय उत्साहवर्द्धक प्रतीत होता है | सन्तान की विवाह के लिए चिन्तित हैं तो वह चिन्ता भी इस अवधि में दूर हो सकती है |
अविवाहित हैं और कहीं प्रेम सम्बन्ध चल रहा है तो वह विवाह में परिणत हो सकता है | इसके अतिरिक्त Social Get Together के दौरान भी कोई व्यक्ति आपको Propose कर सकता है | समय अनुकूल प्रतीत होता है अतः उसका नेह निमन्त्रण स्वीकार कर सकते हैं | विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में मधुरता बने रहने के संकेत हैं | साथ ही आपके हीवन साथी के लिए आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल प्रतीत होता है |
स्वास्थ्य का जहाँ तक प्रश्न है तो आपको अपने खान पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता अहि अन्यथा खान पान सम्बन्धी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | इसके अतिरिक्त पित्त या हल्के ज्वर आदि की समस्या भी हो सकती है | महिलाओं को अधिक रक्तस्राव की सम्भावना हो सकती है, अतः नियमित डॉक्टर से चेकअप कराती रहें | साथ ही अपना ध्यान अध्ययन में लगाएँगे तो मानसिक तनाव से भी बच सकते हैं |