कार्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहने की सम्भावना है और विदेश यात्रा के दौरान किसी महिला मित्र की सहायता से आपको कुछ नया कार्य भी प्राप्त हो सकता है | आपका अपना व्यवसाय है तो उसमें वृद्धि के संकेत प्रतीत होते हैं | आर्थिक लाभ के साथ ही मान सम्मान में वृद्धि तथा सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि के भी संकेत हैं | विदेश यात्राओं में वृद्धि के भी संकेत हैं | किन्तु यात्रा के दौरान अपने आवश्यक Documents सम्भाल कर रखने की आवश्यकता है | इन यात्राओं में आपका किसी ऐसी महिला से सम्पर्क हो सकता है जो मित्रता में परिणत हो सकता है और जिसके कारण आपको भविष्य में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने तथा अर्थलाभ की सम्भावना भी की जा सकती है | आपको अपनी किसी ऐसी विदेशी महिला मित्र के माध्यम से भी अचानक ही कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स प्राप्त होने की सम्भावना है जिसके साथ आपका सम्पर्क बहुत समय के बाद हो रहा है | ये प्रोजेक्ट्स आपको बहुत लम्बे समय तक व्यस्त रख सकते हैं तथा इनके कारण आपकी विदेश यात्राओं में वृद्द्धि की भी सम्भावना है | आय के नवीन स्रोत भी इस अवधि में आपके समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं | आपके कार्यों की प्रशंसा होगी तथा आपके कुछ नए मित्र भी इन यात्राओं में बनने की सम्भावना है | आपके कार्य में अचानक ही जिस प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन गत सप्ताह हुए हैं उनका अच्छा परिणाम आपको प्राप्त होने की सम्भावना है | परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होता रहने की सम्भावना है |
आपका अपना स्वयं का व्यवसाय है या पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं तो लाभ की सम्भावना है | कोई नया कार्य भी पार्टनरशिप में आरम्भ कर सकते हैं | नौकरी में हैं तो पदोन्नति के साथ ही किसी मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर भी हो सकता है | प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी प्रकार का व्यवसाय है, Architect या वास्तुविद हैं, अध्ययन के क्षेत्र में कार्यरत हैं, लेख न या मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं, एकाउंट – मैनेजमेंट या इसी प्रकार के किसी क्षेत्र में कार्यरत हैं या कलाकार हैं तो आपके लिए समय विशेष रूप से अनुकूल प्रतीत होता है | हाथ के कलाकारों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल प्रतीत होता है |
आपकी सन्तान के लिए भी यह समय लाभदायक प्रतीत होता है | यदि आपकी सन्तान विवाह योग्य है तो उसके विवाह की भी सम्भावना इस अवधि में की जा सकती है | सन्तान नौकरी की तलाश में है या आप कोई नई नौकरी ढूँढ़ रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल प्रतीत होता है | परिवार में किसी बच्चे के जन्म के कारण उत्सव का वातावरण भी बन सकता है | स्पोर्ट्स से सम्बद्ध लोगों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है | यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी अनुकूल दिशा में प्रगति की सम्भावना है, किन्तु निर्णय आने में अभी समय लग सकता है |
अविवाहित हैं यो यह समय आपके लिए भाग्यवर्द्धक प्रतीत होता है | यदि कोई प्रेम सम्बन्ध चल रहा है तो उसमें सावधान रहने की आवश्यकता है | विवाहित हैं तो जीवन साथी के प्रति ईमानदार बने रहने की आवश्यकता है, तभी दाम्पत्य जीवन में माधुर्य बना रह सकता है | ध्यान रहे आपका जीवन साथी आपके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित और कर्त्तव्यनिष्ठ है तथा आपके व्यवसाय में आपको सहयोग देता है | आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं भ्रमण के लिए भी जा सकते हैं |
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है | गर्मी तथा पेट से सम्बन्धित कोई समस्या हो सकती है, अतः जितना सम्भव हो गर्मी से बचने का प्रयास करें तथा पानी अधिक मात्रा में पियें | पाइल्स की समस्या भी हो सकती है, अतः तेज़ मिर्च मसाले वाले भोजन से यथा सम्भव बचने का प्रयास करें |