नीचे दिया राशिफल आवश्यक नहीं कि हर किसी के लिए सही ही हो – क्योंकि सूर्य एक राशि में एक माह तक रहता है और उस एक माह में लाखों लोगों का जन्म होता है | साथ ही ये फलकथन केवल ग्रहों के तात्कालिक गोचर पर आधारित होते हैं | इसलिए Personalized Prediction के लिए हर व्यक्ति की जन्म कुण्डली का व्यक्तिगत रूप से अध्ययन करना आवश्यक है | साथ ही, इस फलकथन अथवा ज्योतिष विद्या का उद्देश्य किसी भी प्रकार के अन्धविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है | ज्योतिष के माध्यम से आपको कुछ दिशा-निर्देश प्राप्त हो सकता है – आपका कर्म सर्वोपरि है | अतः, स्वयं पर विश्वास रखते हुए कर्मशील रहिये... क्योंकि कर्म के अतुलित सौन्दर्य तथा सकारात्मकता, विश्वास और समर्पण की अपरिमित सुगन्ध का नाम ही जीवन है...
ZODIACMonday, 25 December 2017 – Sunday, 31 December 2017
(गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती और क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ)
WEEKLY PREDICTION
article-imageAries - मेष
21 March
मंगल, गुरु, शनि, सूर्य और शुक्र के बड़े अच्छे गोचर चल रहे हैं - गत सप्ताह की भाँति यह सप्ताह भी भाग्यवर्धक प्रतीत होता है | कुछ न कुछ नया घटने की सम्भावना है | एक ओर जहाँ सामाजिक व्यस्तताएँ रहने की सम्भावनाएँ हैं, वहीं दूसरी ओर ये सामाजिक सम्बन्ध व्यावसायिक स्तर भी कुछ लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं | जिनके कारण आप स्वयं को आर्थिक रूप से और अधिक बेहतर स्थिति में अनुभव करेंगे | किसी Document पर sign करने से पूर्व अच्छी तरह उसे पढ़ लें अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी व्यवसाय में हैं तो आपको लाभ की सम्भावना है | कुछ दिनों के लिए कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है | यात्रा आपके लिए दोनों ही स्तरों पर शुभ फलदायी रहेगी – मनोरंजन के लिए भी और कार्य के लिए भी | कहीं कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल सकता है जो आपके किसी रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी सहायता कर सकता है | कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की भी सम्भावना है | आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर कोई कार्य करने के विषय में सोच सकते हैं अथवा आपके किसी कार्य में आपके किसी मित्र अथवा किसी अधिकारी से सहायता प्राप्त हो सकती है | वाणी पर संयम रखना आवश्यक है अन्यथा परिवार के लोगों के साथ व्यर्थ की बहस हो सकती है | जोड़ों अथवा माँसपेशियों में दर्द जैसी किसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है |
article-imageTaurus - वृषभ
21 April
बहुत दिनों से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है | आपकी योग्यता को सराहा जाएगा और उसके कारण आपको पदलाभ तथा अर्थलाभ की भी सम्भावना है | प्रत्येक कार्य के पूर्ण होने का एक निश्चित समय होता है, अतः कार्य को अपने समय पर ही होने दें, किसी प्रकार की जल्दबाज़ी करने से हानि भी उठानी पड़ सकती है | यदि कुछ प्रतिकूल घटता भी है तो उसे भुलाकर उस बात पर प्रसन्न होने का प्रयास कीजिए जो आपके अनुकूल हुआ है | किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अधिक अनुकूल प्रतीत होता है | यदि किसी प्रकार का कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी कुछ प्रगति की सम्भावना है | घर खरीदना अथवा बेचना चाहते हैं तो उसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं प्रतीत होता | किसी अधिकारी अथवा किसी मित्र से किसी प्रकार का विवाद गहरा सकता है अतः अपने व्यवहार के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है | जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत हो सकता है | यदि अविवाहित हैं तो जीवन साथी की खोज भी पूर्ण हो सकती है | पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है |
article-imageGemini - मिथुन
22 May
आपके लिए यह सप्ताह भी अनुकूल ही प्रतीत होता है | नौकरी में हैं तो पदोन्नति हो सकती है तथा आर्थिक लाभ भी हो सकता है | अपना स्वयं का व्यवसाय है तो उसमें भी लाभ की सम्भावना है | पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के लिए भी समय अभी अनुकूल बना हुआ है | जीवन साथी तथा सन्तान की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | पार्टनरशिप में कोई कार्य आरम्भ करना चाहते हैं तो जीवन साथी के साथ कार्य करना आपके लिए अधिक श्रेष्ठ रहेगा | सम्भव है किसी मित्र के साथ सम्बन्धों में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ जाए, पर अपने व्यवहार से आप उसे सुधार भी सकते हैं | पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल प्रतीत होता है | मनोरंजन के लिए परिवार तथा मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं | बाहर से आए किसी विशेष प्रिय व्यक्ति से मिलने का अवसर भी उपलब्ध हो सकता है | माँसपेशियों में बहुत दिनों से चला आ रहा दर्द बढ़ सकता है | प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी विवाद के कारण अदालती कार्यवाही का भी सामना करना पड़ सकता है अतः समय रहते अपने वक़ील के साथ बैठकर आगे की कार्यवाही निश्चित कर लें |
article-imageCancer - कर्क
22 June
विद्यार्थियों के लिए, कॉमर्स के क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों के लिए, प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी भी कार्य से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल प्रतीत होता है | आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं | आपके कार्य समय पर पूर्ण होने की सम्भावना है | सन्तान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | जिन लोगों का कार्य विदेशों से है उनके लिए भी कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है जो वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए लाभ्प्रद्ध सिद्ध हो सकता है | यद्यपि भाग्य आपके अनुकूल चल रहा है, किन्तु यदि वाणी पर नियन्त्रण नहीं रखा तो जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है | किसी दूसरे के विचारों अथवा कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाना उचित नहीं है | हर व्यक्ति की सोच अलग होती है और कार्यशैली अलग होती है | आप किसी को व्यर्थ ही Criticise नहीं कर सकते | घर की टूट फूट भी आपको व्यस्त रखने के साथ खिन्न भी कर सकती है | किसी प्रकार का कोई कोर्ट केस भी आपके लिए चिन्ता का विषय हो सकता है | परिवार में किसी बुज़ुर्ग का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो सकता है अतः सावधान रहने की आवश्यकता है | आपकी आँख में किसी प्रकार की समस्या हो सकती है |
article-imageLeo - सिंह
23 July
समय अभी भी अनुकूल चल रहा है | विशेष रूप से कलाकारों के लिए, लेख कों के लिए तथा जो लोग किसी प्रकार की थेरेपी के कार्य कर रहे हैं अथवा डॉक्टर्स के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल प्रतीत होता है | धन लाभ के साथ साथ किसी प्रकार के सम्मान आदि की सम्भावना भी प्रतीत होती है | आपके कार्यों को लोग सराहेंगे जिसके कारण आपके यश में भी वृद्धि होगी | यदि कोई प्रॉपर्टी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल प्रतीत होता है और उसमें लाभ की सम्भावना है | कार्य में पदोन्नति की भी सम्भावना है | आपका कोई बहुत पुराना सपना भी पूरा हो सकता है | अविवाहित हैं तो सम्भव है आपके कार्यक्षेत्र में ही कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल जाए जिसके साथ आप जीवन भर का सम्बन्ध बनाने की सोच लें और यह सम्बन्ध आपके लिए अनुकूल भी सिद्ध हो सकता है | जीवन साथी तथा परिवार के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है | आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी वर्ग का, मित्रों का तथा परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा | किन्तु यदि बजट बनाकर नहीं चलेंगे तो व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय कर सकते हैं | साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान पान पर नियन्त्रण और व्यायाम की भी आवश्यकता है | ड्राइविंग करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है |
article-imageVirgo - कन्या
23 August
पिछले सप्ताह की ही भाँति इस सप्ताह भी समय आपके अनुकूल प्रतीत होता है | भाग्यवर्धक समय प्रतीत होता है | अपने स्वयं के व्यवसाय में हैं तो उसमें प्रगति की सम्भावना है | इस समय आप पूरी तरह परिवार के साथ मधुर सम्बन्ध बनाने, कार्य में प्रगति करने तथा प्रॉपर्टी की देखभाल में स्वयं को उलझा कर रख सकते हैं | नौकरी में हैं तो पदोन्नति के साथ साथ आर्थिक स्थिति में दृढ़ता की भी सम्भावना है | परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और सम्भव है किसी पारिवारिक विवाह आदि में भी सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो | आपके पिता को किसी कार्यवश आपसे दूर जाना पड़ सकता है | पिता के स्वास्थ्य की ओर से भी सावधान रहने की आवश्यकता है | पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए समय भाग्यवर्धक प्रतीत होता है तथा सम्भव है उन्हें की नया पदभार भी सौंप दिया जाए जिसके कारण उनकी व्यस्तताएँ भी बढ़ सकती हैं | प्रॉपर्टी की ख़रीद फ़रोख्त में भी लाभ का समय प्रतीत होता है | सन्तान की ओर से किसी प्रकार की कोई चिन्ता आपको हो सकती है | अपने बॉस से व्यर्थ की बहस से बचने का प्रयास करें | घर अथवा ऑफिस में यदि कुछ पुराना टूटा फूटा सामान या कबाड़ पड़ा है तो उसे निकाल फेंकिये | यदि स्पोर्ट्स में हैं तो सावधानी से रहें अन्यथा चोट लग सकती है |
article-imageLibra - तुला
23 September
समय अभी भी अनुकूल बना हुआ है | हो सकता है कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी मुखर हो जाएँ, किन्तु अन्त में वे भी आपकी बात को मानेंगे और आप अपने बुद्धिबल से विरोध समाप्त करने में सक्षम होंगे | कहीं विदेश से कोई कार्य चल रहा है तो उसमें अर्थ लाभ क सम्भावना है | यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका निर्णय भी आपके पक्ष में हो सकता है | सम्पत्ति से सम्बन्धित कोई विवाद अभी भी आपको चिन्तित कर सकता है तथा उसके समाधान में अभी भी समय लग सकता है | भाई बहनों के साथ सम्बन्धों में सुधार की सम्भावना है, किन्तु मित्रों के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है | किन्तु यह चिन्ता का विषय नहीं है | जीवन साथी की बात मानेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच सकते हैं | यह भी सम्भव है कि आपकी जीवन साथी की खोज भी पूर्ण हो जाए | कार्याधिक्य के कारण आप थकान का अनुभव कर सकते हैं | अच्छा होगा कुछ दिनों के लिए कार्य से अवकाश लेकर विश्राम कर लें |
article-imageScorpio - वृश्चिक
24 October
पिछले सप्ताह जैसे ही फल देने वाला समय प्रतीथोता है | लेखकों, कलाकारों तथा हीलिंग या किसी प्रकार की थेरेपी का कार्य कर रहे लोगों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल प्रतीत होता है | आप जो कार्य कर रहे हैं उसके अतिरिक्त कुछ नया कार्य भी करना चाहते हैं | अनुकूल समय प्रतीत होता है | कोई नया कार्य आप आरम्भ कर सकते हैं, किन्तु किसी प्रकार का कॉन्ट्रैक्ट साईन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लेना आपके हित में होगा | साथ ही परिवार में तथा मित्रों से भी सलाह करना अच्छा रहेगा | भाई बहनों के साथ कोई विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है | अपने विचारों और अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखना आवश्यक है | साथ ही जिन मित्रों से आपको किसी प्रकार का लाभ नहीं उनके समय व्यर्थ गँवाने से अच्छा रहेगा उसे किसी क्रियात्मक कार्य में लगाएँ | यादो सोच समझ कर कार्य किया तो आपके विचारों की लोग सराहना करेंगे और आपकी योजनाओं को मानेंगे | माता पिता तथा सन्तान का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय हो सकता है |
article-imageSagittarius - धनु
22 November
आपके व्यवसाय में वृद्धि का समय प्रतीत होता है | शनि, शुक्र और सूर्य तीनों अभी कुछ और समय आपकी राशि में एक साथ रहने वाले हैं | अर्थ लाभ का समय प्रतीत होता | यदि कोई शोध कार्य कर रहे हैं तो उसमें भी प्रगति के संकेत हैं | लेखन से सम्बन्धित कोई कार्य पूर्णता को प्राप्त हो सकता है | कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरण की भी सम्भावना है, जो पदोन्नति के साथ हो सकता है | ऐसा भी हो सकता है कि आपके ऑफिस में कार्य कर रहे किसी व्यक्ति को बाहर से वापस बुलाकर आपको उसके स्थान पर भेज दिया जाए | आपको अपने मित्रों, अधिकारियों तथा परिवार से सहयोग प्राप्त होता रहेगा | सम्भव है आपको अपने किसी कार्य में कुछ समय के लिए कोई व्यवधान प्रतीत हो, किन्तु आप सकारात्मक रहेंगे तो यह व्यवधान अधिक समय नहीं रहेगा | आप जो भी नया कार्य करना चाहते हैं उसके लिए समय अनुकूल बना हुआ है | आर्थिक रूप से निरन्तर स्थितियाँ दृढ़ होने के योग चल रहे हैं – इनका लाभ उठाना हित में रहेगा | सन्तान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ का समय प्रतीत होता है | धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों की ओर आपकी रूचि बढ़ सकती है | स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए खान पान पर नियन्त्रण तथा जीवन शैली में सुधार की अत्यन्त आवश्यकता है |
article-imageCapricorn - मकर
22 December
पिछले सप्ताह जैसा ही समय चल रहा है | समय कुछ उलझनों से भरा हुआ प्रतीत होता है | लम्बे समय के लिए कहीं घर से दूर जाना पड़ सकता है | समझदारी से काम नहीं लिया तो कुछ छिपे हुए विरोधी भी सर उठा सकते हैं | कुछ समय के लिए आपको ऐसा लग सकता है जैसे आप निराशा के गहरे गर्त में डूबते चले जा रहे हैं | अपने किसी अधिकारी तथा अपने वकील से अपनी समस्याओं के विषय में विस्तार से विचार विमर्श करेंगे तो कोई अनुकूल मार्ग अवश्य निकल आएगा | हो सकता है वैवाहिक जीवन में किसी अज्ञात कारणवश दरार पड़ जाए और आप अपने जीवन साथी से अलग होने का मन बना लें | कोई प्रेम सम्बन्ध चल रहा है तो उसके भी समाप्त होने की सम्भावना है | किन्तु किसी भी स्थिति में घबराने से काम नहीं चला करता | धैर्य के साथ हर स्थिति का अच्छी तरह आकलन कीजिए और उसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुँचने का प्रयास कीजिए | जल्दबाज़ी में कोई निर्णय मत लीजिये | स्वास्थ्य समबन्धि समस्याओं पर धन व्यय हो सकता है |
article-imageAquarius - कुम्भ
20 January
कार्य में सफलता तथा आर्थिक रूप से दृढ़ता का समय प्रतीत होता है | कुछ व्यक्तिगत सम्बन्धों से अथवा अधिकारी वर्ग की ओर से लाभ की सम्भावना दिखाई देती है | यह भी सम्भव है कि आपके साथ कार्य करने वाले किसी व्यक्ति से आपका सम्बन्ध स्थापित हो जाए और आप दोनों को एक साथ आर्थिक लाभ तथा पदोन्नति हो जाए | आपके कार्यों के लिए आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है | आपके जीवन साथी और आप के लिए भी अर्थ लाभ का समय प्रतीत होता है | परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं | कहीं दूसरे स्थान पर आपका ट्रांसफर भी हो सकता है और आप सपरिवार दूसरे स्थान के लिए प्रस्थान कर सकते हैं | तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं | अपने विषय में बहुत शीघ्र ही किसी को नहीं बताना चाहिए इससे दूसरे लोग आपका लाभ उठा सकते हैं | कोई भी नया कार्य करने से पूर्व अच्छी तरह उस पर विचार करना आवश्यक होता है | हो सकता है आपको लगे कि आपके कार्य उस रूप में नहीं हो रहे जिस रूप में आप करना चाहते थे | पर इससे निराश होने की अथवा इस पर झुँझलाने की आवश्यकता नहीं है | सन्तान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | ठण्ड अथवा माँसपेशियों में दर्द से सम्बन्धित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | सम्भव है किसी ऐसे स्थान पर आपका ट्रांसफर हो जाए जहाँ का मौसम आपके अनुकूल न हो | इसके लिए सम्बन्धित विटामिन्स लेते रहेंगे तो इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं |
article-imagePisces - मीन
19 February
कार्य के लिए अनुकूल समय प्रतीत होता है | प्रॉपर्टी के व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों के लिए, कला के क्षेत्र से सम्बद्ध लोगों के लिए, लेखकों के लिए तथा हीलिंग आदि के कार्य से सम्बद्ध लोगों के लिए समय अधिक अनुकूल प्रतीत होता है | कोई कोर्ट से सम्बन्धित केस चल रहा है तो उसमें भी सम्भव है कुछ प्रतिकूल समस्या का सामना कर पड़ जाए | किसी कारणवश आपके मन में भावनात्मक असुरक्षा उत्पन्न हो सकती है | अथवा आपको अपनी योग्यताओं पर ही अविश्वास हो सकता है | इस स्थिति से बचने के लिए ध्यान तथा प्राणायाम का अभ्यास आपके लिए उचित रहेगा | आपके मित्रों से अथवा यदि नौकरी में हैं तो आपके अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है और आपकी बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है | भाई बहनों तथा जीवन साथी के साथ किसी प्रकार वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा सम्बन्धों में कटुता उत्पन्न हो सकती है | आपको ग्रुप में करने के लिए भी कोई कार्य दिया जा सकता है | पदोन्नति के कारण आपकी व्यस्तताएँ भी बढ़ सकती हैं | पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए भाग्यवर्द्धक समय प्रतीत होता है | स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय कुछ अनुकूल नहीं प्रतीत होता | मौसम से सम्बन्धित कोई समस्या हो सकती है | समय पर चेकअप कराते रहेंगे तथा विटामिन आदि लेते रहेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच सकते हैं |