
हिन्दी पञ्चांग
बुधवार, 7 नवम्बर 2018 – नई दिल्ली
विरोधकृत विक्रम सम्वत 2075 / दक्षिणायन
दीपावली के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
सूर्योदय
: 06:37 पर तुला में / विशाखा नक्षत्र
सूर्यास्त
: 17:31 पर
चन्द्र राशि : तुला
चन्द्र नक्षत्र : स्वाति 19:36 तक, तत्पश्चात विशाखा
तिथि : कार्तिक कृष्ण अमावस्या 21:32 तक, तत्पश्चात कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा /
लक्ष्मी पूजन / केदार गौरी व्रत / महावीर निर्वाण दिवस
करण : चतुष्पद 09:56 तक,
तत्पश्चात नाग 21:32 तक, तत्पश्चात किन्स्तुघ्न
योग : आयुष्मान 17:57 तक,
तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल : 12:04 से 13:25
यमगंड : 08:01 से 09:23
गुलिका : 10:43 से 12:05
अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
अन्य :
शुक्र तुला में वक्री
विशेष : कल पाँच
पर्वों की श्रृंखला “दीपावली” की तीसरी और मध्य की महत्त्वपूर्ण कड़ी है लक्ष्मी
पूजन | आयुष्मान और सौभाग्य योग तथा स्वाति और विशाखा नक्षत्रों में तुला राशि में
त्रिग्रही (सूर्य-चन्द्र-शुक्र) योग एक अत्यन्त शुभ योग बना रहे हैं | लक्ष्मी-गणेश
की पूजा के बाद दीपमालिका प्रज्वलित कर हर घर आँगन आलोकित किया जाता है | कल
प्रदोषकाल और वृषभ लग्न में यानी सायंकाल 6 बजे से रात्रि 07:54 के मध्य लक्ष्मी
पूजन का शुभ मुहूर्त है | अन्य मुहूर्तों के विषय में स्पष्टीकरण आज ही अपने लेख “लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त” में दे चुके हैं | कार्तिक
कृष्ण अमावस्या को ही जैन मत के चौबीसवें और अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने
कैवल्य ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात स्वाति नक्षत्र में निर्वाण प्राप्त किया था –
अतः आज भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी है | जैन मतावलम्बी इस दिन
दीपमालिका प्रज्वलित कर विश्व की इस अप्रतिम घटना का स्मरण करते हैं | इसके
अतिरिक्त दक्षिण भारत में – विशेष रूप से तमिलनाडु में – इसी दिन केदार गौरी व्रत
का भी पालन किया जाता है | दक्षिण भारत में शिवभक्त आज के दिन जैसा कि नाम से ही
स्पष्ट है – भगवान शंकर और पार्वती की पूजा करते हैं | कुछ लोग 21 दिन पहले से
व्रत आरम्भ कर देते हैं और अमावस्या के दिन उस व्रत का पारायण करते हैं, तो कुछ
केवल अमावस्या को ही व्रत रखकर सायंकाल उसका पारायण करते हैं | उनकी मान्यता है कि
इसी दिन भगवान शंकर की शक्ति माँ पार्वती ने उनके शरीर के अर्द्ध भाग में प्रविष्ट
होकर उन्हें “अर्द्धनारीश्वर” बना दिया था |
http://www.astrologerdrpurnimasharma.com/panchang/
MB: 9891481611