shabd-logo

बॅटवारा

10 सितम्बर 2021

41 बार देखा गया 41

महेश स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से सहायक महाप्रबंधक की नौकरी से सेवानिवृत्त हो गये हैं, और उनकी पत्नी मनोरमा भी डिग्री कॉलेज से हिंदी प्रवक्ता से सेवानिवृत्त होकर देहरादून के बंसत विहार स्थित पॉश कॉलोनी मेंं निवास करते हैं। रतूड़ी जी के तीन बेटे और एक बेटी है, बेटी दूसरी नम्बर की है। सभी बच्चों को अच्छी परवरिश के साथ पाला और शिक्षा दीक्षा दिलवायी।  बच्चे भी पढने में होशियार थे तो सबने आईआईटी से बीटेक एम टैक किया और मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पैकेज पर जॉब करने लगे। बेटी ने भी एमसीए किया वह भी बैंग्लौर में जॉब कर रही है। दोनो बड़े बेटे एक कनाडा और दूसरा फ्रांस में सेटल है, जबकि छोटा बेटा चेन्नई में रहता है।

महेश ने सेवा निवृत्त के बाद सबसे छोटे बेटे की शादी की तो तब सारा परिवार इकठ्ठा हुआ था। आजकल व्हाटस वीडियो कॉलिंग से सबके चेहरे और मनोभाव देखकर दोनों पति पत्नी खुश हो जाते हैं। अब महेश और मनोरमा दादा दादी बन गये हैं, नाना नानी भी बन गये हैं, नाती पोतो का प्यार व्हाटस अप स्टेटस पर मिल जाता है, बच्चे ग्रांड फादर डे और ग्रांड मदर डे का वीडियो शेयर कर देते हैं। मझला बेटा जो फ्रांस में रहता है उसके बच्चों को तो उन्होनें बस फोटो और वीडियो कॉलिंग में ही देखा, गोद में लेना का प्यार उनको नसीब नहीं हुआ।  बच्चों की उन्नति और उनकी खुशी के आगे उनके नाती पोतो का प्यार बौना साबित हो जाता।  समय में बदलाव आता जाता है, अब महेश  उम्र के पड़ाव में आने के कारण बीपी के मरीज और पत्नी मनोरमा भी शुगर की मरीज हो गयी हैं। दोनों बस अपने हिसाब से खाना बनाते हैं, गोलियां ही सहारा हैं।  बच्चे फोन करके हाल चाल पूछते रहते हैं, वहीं से सलाह दे देते हैं। मॉ बाप के जन्म दिन पर और शादी के साल गिरह पर वहीं से केक बारी बारी आर्डर करवा देते हैं।

मनोरमा लाख मना करती कि बेटा मैं मीठा खाती नहीं और तुम्हारे पापा भी कितना खायें, आप लोग बस फोन कर देते हो यही बहुत बड़ा उपहार है हमारे लिए, बच्चों तुम खुश रहो सुखी रहो इससे बढकर क्या चाहिए उम्र का तकाजा है।  महेश भी टाईम पास के लिए कभी अग्रेजी अखबार पढ लेते तो कभी समाचार देख लेते, बाकि सोशल मीडिया में कभी कभी अपने विचार व्यक्त कर देते।  अच्छा हो गया अब स्मार्ट फोन आ गया जिसने दूरी कम कर दी है साथ में बुढापे का सहारा बना दिया है।

परिवार का एक व्हाटस गु्रप बना हुआ है, जिसमें सभी अपने घूमने फिरने खाने पीने की चीजे और फोटो शेयर करते रहते हैं, कभी कभी चैटिंग भी हो जाती है, लेकिन अक्सर ऐसा समय कम ही मिल पाता है, महानगरों और विदेशों में रहने व कार्यशैली अलग होने के कारण सबको एक समय मिल पाना भी संभव नहीं हो पाता है। देहरादून में मनोरमा के भतीजे की शादी होनी तय थी सबने शादी में जाने का कार्यक्रम  बनाया और शादी की तिथि के हिसाब से अपना अपना एयर टिकट बुक कर दिया।  महेश और मनोरमा बच्चों के इस फैसले से बहुत खुश थे लगभग 4 साल बाद सारा परिवार एकत्रित जो हो रहा था।  मनोरमा ने सबकी पंसद का खाना बनाने और उनके लिए स्वेटर बुनना पंसद कर दिया था। नाती पोतियों को ढेर सारा प्यार देने और उनके साथ तुतलाने की इच्छा पूरी हो रही थी।

ईधर महेश ने भी सोच लिया कि अब उम्र ढलते सूरज की तरह हो रही है ना जाने कब सूर्य अस्त हो जाय इसलिए देहरादून की संपत्ति का बॅटवारा अपने सामने कर दू और वसीयत बच्चों के सामने लिखवा दूं।  मनोरमा को भी अपने दिल की बात बता दी और कहा कि अब हमें अपनी उम्र को देखते हुए बच्चों को उनकी जिम्मेदारी और हिस्सेदारी सौंप देनी चाहिए ताकि हमारे जाने के बाद कहीं यहॉ विवाद ना हो जाय। स्टेट बैंक में रहे तो उनके सामने प्रॉपर्टी को लेकर कई मामले ऐसे सामने आये कि मॉ बाप के स्वर्गवास होने के बाद भाईयों में सम्पत्ति बॅटवारे के लिए आपसी झगड़े और मनमुटाव हो गया, अच्छा खासा परिवार बिखर गये।  अपने अनुभवों और बीती घटनाओं से सबक लेकर महेश ने इस बार सम्पत्ति का बॅटवारा करना उचित समझा।

वक्त कब निकल जाता है यह तो पता ही नहीं चलता, शादी की तिथि नजदीक आ गयी, मनोरमा ने खरीददारी करनी शुरू कर दी, क्योंकि बच्चों की पंसद का राजमा चावल, खीर, उनके लिए मूंग का हलवा ड्राई फ्रूट आदि लेकर आ गयी।  सभी बच्चे घर पर आ गये, आज बच्चों की चहचहाट और सबकी खिलखिलाहट से घर गूॅज रहा था, आज लग रहा था कि इंसानों से ही घर होता है, वरना चार दीवारी तो जेल में भी होती है।  रात को सब खाकर पीकर जल्दी सो गये, सुबह सब अपने आराम से उठे उसके मनोरमा ने आलू के परांठे बनाये, लेकिन बच्चों को नाश्ते में पाश्ता और ब्रेड चाहिए था, उनके लिए वही मॅगवाया गया।  उसके बाद सब लोग शादी में शामिल होने के लिए निकल गये। दो दिन शादी में निकल गये। महेश अपनी दिल की बात कहना चाहता था लेकिन अनुकूल समय नहीं मिल पा रहा था।

आखिरकार शाम को सब बच्चे ड्रांईग रूम में एकत्रित हो गये कुछ देर तक बात की फिर सब फोन में व्यस्त हो गये, बड़ी बहु का फोन आ गया मझले बेटे का भी कॉल आ गया वह उठकर बात करने बाहर चला गया बच्चे वीडियो गेम खेलने में मस्त हैं। छोटा बेटा और बहु भी व्हाटस पर व्यस्त हैं, बड़ा बेटा कभी दो चार बातों में हॉ में हॉ मिला देता। ईधर महेश सोच रहा है कि सब एक बार फिर साथ में हो जाय तो इनके सामने अपनी बात रखूॅ और बॅटवारा कर दू।

लेकिन आजकल के व्यस्ततम समय में समय का बड़ा अभाव है, महेश की मन की बात मन में ही रह गयी, मनोरमा ने कई बार बात करने की कोशिश भी की लेकिन महेश ने रूकने का ईशारा कर दिया, वह सबके सामने यह बात करना चाहते थे।  लेकिन  ऐसा वक्त ही नहीं आया कि सब सामने 15 मिनट के लिए बैठ जायं। बैठे भी तो सब फोन में व्यस्त। महेश को लगा कि इससे अच्छा तो यह दूर रहकर ग्रुप वीडियो कॉलिंग करके एक तो हो जाते हैं।  अगले दिन सबकी वापिसी की फ्लाईट थी तो उसके बाद सब सोने चले गये। सुबह सुबह उठकर सब जाने की तैयारी में व्यस्त हो गये और महेश और मनोरमा भी उनको भेजने की तैयारी मे जुट गये। सब लोग गले मिलकर अपने अपने वतन के लिए निकल पड़े।

महेश और मनोरमा फिर दोबारा अकेले हो गये कल तक घर मे बच्चों के खेलने की धमक और हल्ला था आज फिर वही शांति।  मनोरमा ने कहा कि जब मैं कह रही थी कि आप अपनी बात कहो लेकिन ना तुमने कही और न ही मुझे कहने दिया, अब पता नहीं यह मौका कब आयेगा। महेश ने कहा कि मैने भी इसका रास्ता खोज लिया है, मैं भी सम्पत्ति का बॅटवारा अपने हिसाब से करके फोन पर ही  वसीयत बनाकर बच्चों को व्हाटस अप पर भेज देगे। जब फोन पर ही दुनिया है तो फिर वसीयत नामा भी फोन पर ही लिखकर  भेज दिया जायेगा।

अगले दिन महेश ने फोन पर ही सम्पत्ति का बॅटवारा कर दिया, तब बड़े बेटे  और मझले बेटे ने कहा पापा उस दिन जब हम सब साथ थे तब तुमने बॅटवारा क्यों नहीं किया, इस पर मनोरमा ने कहा बेटा तुम शरीर से तो साथ थे लेकिन तुम्हारा मन और मस्तिष्क तो फोन और अपने काम में लगा था हम बात भी करते तो पुतलों से करते जब घर में आकर भी सब लोग फोन पर ही व्यस्त थे हम लोग तुमसे बच्चों से बहुत सारी बातें करना था दुलार करना था लेकिन बस बातें सोची हुई मन में ही रह गयी। अब आप लोग खुद इस हिसाब से बॅटवारा कर लेना।  महेश ने कहा बेटा अब परिवार कहने को रह गये हैं घर तो अब घर रह ही नहीं गया बल्कि गौशाला बन गया है। जैसे पशु खुंटे पर रहकर एक जगह पर बॅधे रहते हैं वैसे ही आजकल सब फोन पर बॅधे हुए मौन और स्वंय मेंं मुस्कराते रहते हैं। जब समय लगे तो इस वसीयत को पढकर मुझे व्हाटस अप पर ही जबाब देना।
व्हाटस ग्रुप वीडियो कॉलिंग और पारिवारिक गु्र्रप में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसरा हुआ था सभी बहुएं और बेटे अपने किये हुए पर पछता रहे थे।

©®@हरीश कण्डवाल मनखी की कलम से।📝✒️✒️✒️
Yogesh

Yogesh

बहुत बढ़िया लिखा है आपने आज के परिवेश को देखते हुए🙏🙏💐💐

11 सितम्बर 2021

हरीश कंडवाल मनखी

हरीश कंडवाल मनखी

11 सितम्बर 2021

समीक्षा करने के लिये धन्यवाद।

⚜🎶⚜ Dr. π!√€d!£@ √@$@!k@® ⚜🎶⚜

⚜🎶⚜ Dr. π!√€d!£@ √@$@!k@® ⚜🎶⚜

Bahot hi behtarin kahani he apki...its awesome.👌🏻👌🏻👌🏻💕

11 सितम्बर 2021

हरीश कंडवाल मनखी

हरीश कंडवाल मनखी

11 सितम्बर 2021

आपका बहुत बहुत धन्यवाद जी।

1

पैतृक भूमि का सौदा

8 सितम्बर 2021
7
9
5

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

2

कमबख्त कम्बल

8 सितम्बर 2021
6
12
4

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

3

शिक्षक बना बाबू

8 सितम्बर 2021
5
8
5

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e0

4

सीढ़ी

9 सितम्बर 2021
3
10
2

उतार चढ़ाव सी भरी जिंदगी
कर ले ईश्वर की हम बन्दगी
दो दिन है खु

5

हम तुम्हें अपना मान बैठे।

9 सितम्बर 2021
4
9
2

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85c9

6

ऑन लाईन क्लास

10 सितम्बर 2021
5
9
2

सुबह जल्दी उठकर सोनम ने राज के साथ योगा और फिर चाय साथ में पीते हुए कहा कि लगता है कि इस महीने का

7

बॅटवारा

10 सितम्बर 2021
7
10
4

महेश स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से सहायक महाप्रबं

8

जीवन का सुख

11 सितम्बर 2021
3
8
1

अरे अभागन तूने तो जन्म लेते ही अपनी माँ को खा दिया था, त

9

मशगूल

12 सितम्बर 2021
2
6
0

वो अपनी दुनिया में मशगूल हो गए

उनकी एक झलक देख

10

डार्विन का विकासवादी सिद्धांत बनाम सनातन धर्म के दशावतार।

12 सितम्बर 2021
2
6
0

कुमुद ने बीएससी बायोलॉजी से की थी उसके बाद उसकी शादी हो गई कुमुद का पति

11

"फलक"

12 सितम्बर 2021
7
9
3

(पति पत्नी से )

चलो कुछ पल साथ बि

12

सपनों की वो सड़क

14 सितम्बर 2021
1
8
0

अरे बेटा उठ जा जल्दी तुझे जाना भी है, अपने काम पर

13

उम्मीद

15 सितम्बर 2021
2
6
0

उम्मीद

नरेश और महेश बृजेश तीनो परम् मित्र थे,

14

गर्दभ समाज के सुर लय ताल में छेड़छाड़ करने पर आपत्ति

16 सितम्बर 2021
0
5
0

<img style="background: gray;" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01

15

भूतों का घर

17 सितम्बर 2021
2
3
2

रोशन अपने ऑफिस में लैपटॉप पर कम्पनी को म

16

पतझड़ की आहट

18 सितम्बर 2021
1
4
0

भास्कर रेलवे में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त होकर देहरादून

17

बदलेंगे जहॉ

20 सितम्बर 2021
2
4
2

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

18

बेटी की सीख

23 सितम्बर 2021
0
4
0

बेटी की सीख( <

19

बेटियों की सीख ( भाग - 2)

24 सितम्बर 2021
2
2
0

(दूसरा दृश्य )<

20

रोटी की जुगत

28 सितम्बर 2021
1
1
0

सुमेश दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान सब घर प

21

कुछ दिन तो बिताओ मेरे ससुराल में

30 सितम्बर 2021
5
4
5

विकास नहा कर बाथरूम से बाहर निकला देखा तो फोन पर दो मिस कॉल आई थी उसने चेक किया तो

22

यँहा कौन रहता है।

1 अक्टूबर 2021
0
2
0

अनूप अपने गाँव बहुत सालों बाद गया, वँहा जाकर उसने देख

23

मंगलू-का-संघर्ष-(-भाग--1)------

3 अक्टूबर 2021
2
2
0

मंगलू रोज की तरह जल्दी उठकर 15 लीट

24

मंगलू का संघर्ष ( भाग- 2)

4 अक्टूबर 2021
3
2
2

मंगलू ऋषिकेश बस अड्डे पर बैठा हुआ है, दिल्ली, सहारनपुर, रूड़की, जाने वाली च

25

मंगलू का संघर्ष (भाग 3)

6 अक्टूबर 2021
1
2
0

मंगलू इधर विधायक जी का इंतजार कर रहा है, उधर घर में दर्शनी ने

26

स्कूल का पहला दिन

11 अक्टूबर 2021
0
0
0

राजन

27

मेहंदी

18 अक्टूबर 2021
0
0
0

बलवंत अपनी नौकरी से शाम को घर आया तो उसके लिए गॉव से साली के बेटे

28

मेहंदी

21 अक्टूबर 2021
0
0
0

मेंहदी (भाग -2)

इधर दूसरे कक्ष में दूल्हे को

29

दीवाली का गिफ्ट

1 नवम्बर 2021
0
0
0

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85c9d58

30

दादी की सीख

1 दिसम्बर 2021
0
0
0

<br style="color: rgb(0, 0, 0); font-family: Calibri, "sans-serif"; font-size: 14.6667px;"

31

अटूट बंधन

8 दिसम्बर 2021
0
0
0

सीडीएस श्री बिपिन रावत को सपत्नीक सभी सैन्य कर्मियों को भाव भीनी श्रद्धांजलि।

32

फूफा जी

25 दिसम्बर 2021
1
1
0

जब तक फूफा जी ससुराल के अकेले जवाई और जीजा जी थे तब तक तो उनकी खातिरदारी और रूठना चलता रह

33

एक नई शुरूवात

5 जनवरी 2022
0
0
0

नवीन के पापा शहर के मंत्री नये नये निर्वाचत हुये, नवीन कॉलेज जाता था, वहॉ वह भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहता। पापा के मंत्रीबनते ही उसके रंग और ढंग बदल गये, अब वह कॉलेज का जाना माना चेहर

34

अदरक वाली चाय

7 जनवरी 2022
0
0
0

रौनक शिवम और अनु तीनों एक कोचिंग सेण्टर में कोचिंग ले रहे हैं, तीनों के पिताजी अच्छी पोस्ट पर हैं। रौनक अच्छे परिवार से है, े पिताजी सरकारी विभाग में उच्च पद पर हैं, वहीं शिवम के पिताजी एक बिजने

35

सपनों की वो सड़क

9 जनवरी 2022
0
0
0

सपनों की वो सड़कअरे बेटा उठ जा जल्दी तुझे जाना भी है, अपने काम पर म कहते हुए राजन की मॉ ने राजन को उठाया। बेटा जल्दी कर पहली गाड़ी आठ बजे निकल जाती है। देर हो जायेगी तुझे, यह आवाज रंजन की कानों मे

36

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता) की मनोदशा।

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

37

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता)

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जी

38

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता)

18 जनवरी 2022
0
0
0

<span style="color: rgb(34, 34, 34); font-family: -apple-system, ".SFNSText-Regular", "San Francisco", Roboto, "Segoe UI", "Helvetica Neue", &

39

फजीतू

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

40

फजीतू

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

41

पुदिनहरा (लघु कहानी)

1 मार्च 2022
0
0
0

सुनैना और सुयश की शादी को लगभग 6 साल हो गए, उनके दो बच्चे हैं। अब बच्चे बात करने के माध्यम बन गए है। बड़ी बेटी रूही जो लगभग 5 साल कि है, और छोटा बेटा लगभग 8 महीने का। घर मे जब से बच्च

42

आदर ( अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक)

8 मार्च 2022
0
0
0

रीता ने अमन के सिर से रजाई उठाते हुए कहा कि अजी सुनते हो 07 बज गये हैं, फिर मत कहना कि जल्दी जल्दी नाश्ता तैयार करो, मुझे ऑफिस के लिए देर हो रही है। यह कहते हुए रीता बाथरूम में जाकर ं कपड़े

43

काश एक बार गया होता

27 मई 2022
1
0
2

काश कि एक बार गया होता। मेघा ने रोहन के बैग में टिपिन रखते हुए कहा कि बच्चो की समर वेकेशन हो गयी है, बहुत दिन से आउटिंग भी नही हुई है, पड़ोसी रीना दीदी पूरे परिवार के साथ साउथ इंडिया घूमने ज

44

कलयुगी दैत्य विवाह

4 जून 2022
2
1
1

कलयुगी विवाहराजू भाई जरा टेंट इस वाले खेत में लगा दो और हाॅ काॅकटेल के लिए 8 मेज ईधर लगा देना। ईधर खाना बनाने वाले के लिए बोल दिया कि शाम के लिए मटर पनीर, मिक्स वेज, दाल मखनी सब बना देना, और&nbs

45

अपनापन

20 जून 2022
0
0
0

सौरभ स्कूल से लौट रहा था रास्ते में एक कुत्ता का बच्चा अपनी मॉ से बिछुड़ गया था और कूं कूं की आवाज कर खोजने की कोशिश में लगा हुआ था। सौरभ ने कुत्ते के बच्चे को गोद में उठाया और उस पर

46

अनकही मोहब्बत

29 जून 2022
2
0
2

सुबह के 7:00 बज रहे थे स्कूल में प्रार्थना सभा हो रही थी अजय अपनी लाइन के आगे वाली लाइन मैं किसी को ढूंढ रहा था लेकिन उसे नजर नहीं आ रहा था मन कुछ उद्वेलित था, सामने गुरुजी खड़े थे तो नजरें इधर

47

अनकही मोहब्बत भाग 2

8 जुलाई 2022
0
0
0

अनकही मोहब्बत भाग 2 इधर अजय ने नया साल का ग्रीटिंग कार्ड पोस्ट कर दिया है। डाकिया 4 दिन बाद मानसी के गाँव के किसी व्यक्ति के पास दे देता है। गाँव का व्यक्ति मानसी का&nbsp

48

सावन की खीर

18 जुलाई 2022
0
0
0

सावन की खीर सावन की झमाझम बारिश लगी हुई है, मंडुये के खेत मे भगतू ने हल लगा दिया है, भगतू की पत्नी रज्जू ने घने मंडुये की पौध को एक तरफ निकाल दी है। शाम को दूसरे खेत मे मंडुये की पौध

49

छाँव

21 दिसम्बर 2022
0
0
0

*छांव* ​ वर्क फ्रॉम होम होने के कारण अंकुर अपना व्यस्त शेडयूल में से कुछ समय परिवार के लिए निकाल लेता है। अंकुर ने सोचा कि चलो इस बार गॉव से माताजी और बाबू जी को साथ ले आता हॅू, कुछ दिन उनके छॉव

50

दिखावा

14 मार्च 2023
1
0
0

मदनलाल : अजी सुनती हो तुमने मेहमानों की लिस्ट बना दी है, मेरे ही अकेले 1000 से अधिक क्लाइंट और परिचित वकील है। उसी हिसाब से हम वेडिंग पवाइंट बुक करेंगे और मेन्यु का हिसाब करेंगे। शहर में स

51

साझा घर

28 मार्च 2023
1
0
0

विमल पूरे देश विदेश घूमने के बाद वह जब पहली बार अपने गाँव आया तो उसे लगा की उसने गाँव आने में देरी कर दी, उसका गांव अब सड़क से जुड़ चुका है, सभी सुविधाएं जो गाँव मे होंनी चाहिए वह है, दो दिन

52

साझा घर

28 मार्च 2023
0
0
0

विमल पूरे देश विदेश घूमने के बाद वह जब पहली बार अपने गाँव आया तो उसे लगा की उसने गाँव आने में देरी कर दी, उसका गांव अब सड़क से जुड़ चुका है, सभी सुविधाएं जो गाँव मे होंनी चाहिए वह है, दो दिन

53

होली मिलन

1 अप्रैल 2023
0
0
0

बबलू और सोनू पड़ोसी हैँ, घर की एक फ़ीट चारदीवारी क़ो लेकर हुए विवाद ने उनकी मित्रता क़ो कोर्ट में लाकर खड़ा कर दिया। समाज में कहावत हैँ की जमीन जेवर और सम्पत

54

पैंछु ( उधार)  ( आँचलिक कहानी )

7 अप्रैल 2023
0
0
0

हे जी ( उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बहु द्वारा ससुराल में अपने से बड़ो को बोले जाने वाला सम्मानित सम्बोधन) द्वी माण ( एक किलो) गहथ उधार दे दो। हमने बीज के लिए सुरक्षित स

55

अधजली. बीड़ी

9 अप्रैल 2023
0
0
0

अरे वो राजू देख पत्थर के नीचे अधजली बीड़ी का टुकड़ा और माचिस होगी, एक दो तीलिया कागज पर लपेट कर रखी हैं, जरा इधर तो पकड़ा, यह कहकर उसके दोस्त प्रदीप ने स्कूल का बस्ता एक किनारे रखा, और एक बड़े पत्थर

56

वक्त की लाठी

26 अप्रैल 2023
0
0
0

कल शाम को देर से लौटा तो श्रीमती जी ने कहा कि आपको फोन किया था कि सुबह नाश्ते और ऑफिस के लिए सब्जी ले आना, लाये हो तो इधर धोने के लिए रख दो। हमने कहा कि आज हम दूसरे रास्ते से आये है, इसलिए सब्जी नही ल

57

अब क्या करू।

26 अप्रैल 2023
0
0
0

घड़ी का एलॉर्म बजते ही अंकुर ने दो बार बंद किया और फिर सो गया, उधर सुनीता ने अपनी यथावत दिनचर्या के अनुसार घर का झाडू पोछा, और नाश्ता की तैयारी कर ली है । लॉकडाउन ने सुनीता को ज्यादा व्यस्त कर दिया है,

58

और दोनों हॅस दिये (लघु कहानी)

25 मई 2023
0
0
0

रोहित अपनी भाभी के साथ उनकी किसी रिश्तेदारी में शादी में गया था। वहॉ उसकी मुलाकात उसकी भाभी ने अपनी मौसेरी बहिन मेघा से करवायी। मेघा और रोहित एक दूसरे से मिले ही नहीं बल्की रात का डिनर भी साथ ही किय

59

और दोनों हॅस दिये (लघु कहानी)

26 मई 2023
0
0
0

रोहित अपनी भाभी के साथ उनकी किसी रिश्तेदारी में शादी में गया था। वहॉ उसकी मुलाकात उसकी भाभी ने अपनी मौसेरी बहिन मेघा से करवायी। मेघा और रोहित एक दूसरे से मिले ही नहीं बल्की रात का डिनर भी साथ ही किया

60

बातूनी बिल्ली

26 मई 2023
1
1
1

नोट: यह लेखक की कल्पना मात्र है। अक्सर एक बिल्ली हमारे घर के आस पास घूमती रहती है, कभी वह खिड़की से दीवार को फांदती है, कभी बाउंड्री में बैठकर मूछे मटकाती नजर आती है, बस सुबह शाम म्या

61

नानी का घर

19 जून 2023
0
0
0

बेटा बच्चों की गर्मियों की छुट्टियॉ हो जायेगी तो सब लोग आ जाना, यह सब बातें नंदिता अपने तीनों बेटियों और दोनों बेटों को कहती है। नंदिता और उनका पति देवेन्द्र अकेले घर में रहते हैं, उन्हें

62

पैत्रिक भूमि का सौदा

22 जुलाई 2023
0
0
0

रमन के पिताजी बचपन में ही अपने चाचा जी के साथ मुंबई आ गये थे, उसके बाद वह मुबई के होकर रह गये। रमन ने जब भी गॉव जाने की बात कही तो उसके पिताजी हमेशा यह कहकर टाल देते कि वहॉ तो

63

कमबख्त कम्बल

11 अगस्त 2023
1
1
1

कमबख्त कम्बल ने रात भर सोने नही दिया,मैंने पूछा कि भाई परेशान क्यो हो, मुझे भी सोने दो। कम्बल ने कहा कि बस गर्मी क्या आ गयी तुम मुझे भूल ही गए हो। मैंने कहा नही दोस्त तुमको कैसे भूल

64

अनमोल तोहफा

18 अगस्त 2023
2
1
1

अविनाश ने जैसे ही फेसबुक खोला तो उसको नमिता की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी हुई थी, पहले तो गौर नही किया, सरसरी निगाह से अपडेट देखी और बन्द करके अपने ऑफिस के काम मे व्यस्त हो गया। शाम को जैसे ही फुर्सत

65

बेल /लता

20 अगस्त 2023
0
0
0

मैं एक बेल हूँ जो अक्सर पेड़ो पर लहराती हूँमैने बेल से पूछा कि तुम्हे कौन लपेटता है तुम्हारे हाथ तो है नही।तुम्हे रास्ता कौन बताता है तुम्हारे आंख तो है ही नही । तुम्हे कैसे पता कि तुमने जिसका सह

66

मूल निवास

23 अगस्त 2023
0
0
0

गज्जू 12वीं पास करने के बाद पंजाब अपने मामा के साथ नौकरी की तलाश में चला गया था, कुछ दिन तक घर में ही रहा उसके बाद वहीं उसको एक ढाबे में नौकरी मिल गयी। शुरू में ढाबे

67

ओढ़

28 अक्टूबर 2023
1
1
1

हल लगाते हुए भगतू के बैल ओढ को पार करते हुए दूसरे भाई जगतू के खेत में घुस गये, इतने में जगतू की पत्नी विमला ने यह सब देख लिया, और उसने बिना जाने ही गाली देनी शुरू कर दी। हल्ला और गाली सुनकर जगतू

68

हिट एंड रन क़ानून

3 जनवरी 2024
0
0
0

हाल ही में लोकसभा में पारित भारतीय दण्ड सिंहंता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता रखा गया है, जिसमें कुछ कानूनों के प्रावधान बदले गये हैं, जिसमें से एक कानून हिट एण्ड रन है। भारतीय दंड सहिंता के सैक्शन

69

अहमियत

9 जनवरी 2024
0
0
0

दीया ने अजय को फ़ोन कर कहा कि शाम को आते हुये सब्जी लेते आना, सुबह के लिये नाश्ते के लिये कुछ नही है, अजय ने इस सबका उत्तर हम्म करके दिया और फ़ोन काट दिया। अजय की ऑफिस से छुट्टी के बाद घर आत

70

मानसिक पलायन

17 फरवरी 2024
1
1
1

मानसिक पलायन गरीबी और लाचारी ने तो परिवार को पहले से ही दबा रखा था ,इधर भाईयों और 02 बहिनों की पढायी के बोझ को देखते हुए नौकरी करने सतीष 12 वीं के बाद अपने मामा के साथ म

71

भिटोली

28 मार्च 2024
0
0
0

भिटोली रोहित दो दिन की छुट्टी ले लो, रेनू ने टिपिन पैक करते हुए कहा, रोहित यार अभी तो मार्च फाईनल चल रहा है, और फिर महीने की शुरूवात में बॉस नये टारगेट दे देते

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए