shabd-logo

सपनों की वो सड़क

9 जनवरी 2022

17 बार देखा गया 17
सपनों की वो सड़क

अरे बेटा उठ जा जल्दी तुझे जाना भी है, अपने काम पर म कहते हुए राजन की मॉ ने राजन को उठाया। बेटा जल्दी कर पहली गाड़ी आठ बजे निकल जाती है।  देर हो जायेगी तुझे, यह आवाज रंजन की कानों में गूूंज रही थी लेकिन वह बिस्तर में करवटें बदलने में लगा था, उसकी ऑखे बार बार बंद हो रही थी, इतना ठंडा मौसम और वह भी खिड़की के सामने चारपाई लगी हुई थी। राजन को दिल्ली अपने कर्म स्थल के लिए लौटना था।
चार दिन की छुटटी लेकर गॉव आ रखा था। राजन का गॉव नीलकंठ के पास जोगियाण गॉव में था, उसका गॉव सड़क के सात किलोमीटर दूरी पर था, महादेवसैण जहॉ पर गॉव का कच्चा रास्ता सड़क पर आकर मिलता था वहीं पर आकर गाड़ी के दर्शन होते थे। राजन के जैसे बहुत से साथी घर आना चाहते थे लेकिन महादेव सैण से 07 किलोमीटर की खड़ी चढायी को देखकर उनकी योजना धरातल पर नहीं उतर पाती थी।

जोगियाणा गॉव जो नीलकंठ धाम के नजदीक होते हुए भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से कोसों दूर था। गॉव में जब आता तो गॉव से वापस दिल्ली जाने का मन नहीं करता और जब दिल्ली चला जाता तो गॉव आने का मन तो करता लेकिन खडी चढायी हमेशा पैर पीछे खींच लाती।  राजन ने करवट बदली और फिर कुच्छ देर यही सोचता रहा कि यार जब उसकी दोस्त नेहा को पता चलेगा कि उसका गॉव सडक से इतनी दूर है तो क्या वह उससे शादी कर लेगी, बस इन्हीं सवालों का जबाब ढूढ रहा था उधर से पिताजी ने आवाज लगायी बेटा साढे 06 बज गये जल्दी तैयार हो जाओ नीचे उतरने में भी तो समय लगता है, गाडी किसी का इंतजार नहीं करती हैं वह निकल जायेगी तो फिर दो घंटे और रूकना पडेगा तुमको।

यह सुनकर राजन मन मसोरकर उठा, मॉ ने वहीं पर चाय पकड़ाई वह पी और सीधे बाहर घूमने निकल गया।  सामने नीचे गंगा बह रही थी, हल्का सा बरसात का कोहरा लगा हुआ था, इधर गहथ के ऊपर जाले लगे हुए थे, और मंदिर के चारों ओर सुंदर लाल फूल खिले हुए थे। खेतों में कहीं मंडुआ तो कहीं झंगोरे की बाल झुकी हुई थी।  राजन इन सबको देखकर बड़ा प्रसन्न हो रहा था और सोच रहा था कि अपना गॉव कितना सुन्दर है। दिल्ली मे जहॉ कोलहाल भरी जिदंगी और एक यहॉ शान्त वातावरण।

लेकिन इस शान्त वातावरण का करना क्या है, एक अदद सड़क तक तो गॉव में पहुॅची नहीं है, किसी से बात करो तो सब कहते हैं कि यह यहॉ नेता बनना चाहता हैं। क्या गॉव में सड़क लाने पर चर्चा करना नेता हुआ, और जो नेता हैं वह यहॉ सड़क क्यों नहीं लाते इन्ही सब बातों में उलझा था कि सामने गॉव के एक वृ़द्ध व्यक्ति ने पूछा कि अरे राजन कितने और दिन की छुट्टी हैं, दो चार दिन बाद ककड़ी खाकर ही जायेगा। राजन ने कहा नहीं दादा जी मुझो आज ही जाना है दिल्ली।

दोनो गॉव की सड़क पर चर्चा करते हुए घर आ गये, दादा जी ने बोला कि बाबा हमारे जीते जी यह सड़क आ जाती तो बढिया था कम से कम तुम लोगों को हमारे मरने के बाद महादेवसैण तक कंधें में लाश तो नहीं बोकनी पड़ती। बाकि तो जीवन के सारे बसंत चढाई चढते और उतरते कट गये। राजन ने कहा दादा जी ऐसा मत कहो अभी तो आपको हमारे बच्चे भी संभालने हैं, उन्हेंं भी तो कहानी सुनाओगे, यह सुनकर दादा जी ने कहा अरे लाटा जब ब्याह करेगा तभी तो बाल बच्चे होगें, इसी हॅसी मजाक के साथ दोनों अपने अपने घर निकल गये।

राजन घर आया फटाफट नहा धोकर तैयार हुआ मॉ ने मक्की को रोटी और चंचेडा की  सब्जी खिलाई और चार रोटी रास्ते के लिए रख दी।  राजन ने पिताजी को प्रणाम किया मॉ ने राजन का बैग सर पर रखकर आधे रास्ते तक छोड़ने आयी, राजन को छोड़ने के लिए उनका पालतू कुत्ता कालू भी आगे आगे पूॅछ हिलाता हुआ जा रहा था। मॉ ने राजन को आम के पेड़ जो गॉव की सीमा पर था वहॉ तक छोड़ा और वापस घर आ गयी। राजन तेजी से दौड़ लगाते हुए महादेव सैण पंहुच गया।

राजन वहॉ से गाड़ी में बैठा और ऋषिकेश आया फिर वहॉ से बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। दिल्ली पहॅचकर अगले दिन अपने ऑफिस गया तो उसकी सहकर्मी और उसकी दोस्त नेहा ने कहा अरे राजन आ गये तुम घर से। यार गॉव से आये हो तो गॉव से स्पेशल खाने पीने की चीज क्या ला रखी है। नेहा को राजन ने इतना बता रखा था कि उसका गॉव नीलकंठ के पास है। नीलकंठ का नाम नेहा ने अच्छी तरह सुन रखा था, क्योंकि उसके मामा पिछले सावन में नीलकंठ आये थे। उसे लगा कि उसका गॉव भी सड़क के किनारे होगा।

इधर राजन और नेहा में करीबीयां बढती गयी, नेहा ने तो राजन के साथ शादी करने का फैसला तक कर दिया लेकिन राजन ने कुछ नहीं कहा। उसका मानना था कि दिल्ली शहर में पली बढी लडकी क्या 07 किलोमीटर की चढायी चढना स्वीकार कर लेगी। एक दिन की बात होतो कोई बात नहीं लेकिन मुझे तो हर चार महीने में गॉव जाना होता है, इन चार महीनों मे नेहा दो बार तो मेरे साथ जायेगी ही तो वह जा नहीं पायेगी, फिर गॉव वाले मेरी मजाक उड़ायेगे।  बस इसी उधेडबुन में वह रोज नेहा को टालता रहता।  उसने सोचा यदि एक दो साल में गॉव में सड़क बन गयी तो नेहा को अपनी दिल की बात कह दूॅगा नही ंतो फिर किसी गॉव वाली लड़की से शादी कर लूंगा। लेकिन उसके गॉव में एक दो लड़क जो अविवाहित थे उनके रिश्ते की बात चल रही है जहॉ भी गॉव में किसी लड़की की जनम पत्री मिलती मॉ बाप और लडकी यही सवाल पूछते कि क्या बाहर जमीन ले रखी है, या कोई मकान है, हमारी बेटी नहीं चढ पायेगी इतनी चढायी।

राजन ने नेहा के साथ ही शादी करना चाहता था लेकिन बार बार सडक की समस्या अपना मुॅह खोले खडी हो जाती। विधानसभा, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव सब हो गये सब जीत गये। सबने वादा किया था कि महादेवसैण से जोगियाणा गॉव के लिए सड़क लेकर आयेगें लेकिन उनके कार्यकाल निकल गये लेकिन सड़क का दोबारा कभी जिक्र नहीं हुआ। इस बार राजन ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव में भागीदारी करने की सोची लेकिन वहॉ सीट आरक्षित हो गयी उसके यह सपने भी टूट गये।
इधर नेहा उस पर दबाव बना रही है कि यार अब मेरे मॉ पिताजी मेरे लिए रिश्ता ढूढ रहे हैं, मै कितने लड़को को रिजेक्ट करूं अब तो मॉ पिताजी कहने लगे कि  बस इसी उधेडबुन में वह रोज नेहा को टालता रहता।

उसने सोचा यदि एक दो साल में गॉव में सड़क बन गयी तो नेहा को अपनी दिल की बात कह दूॅगा नही तो फिर किसी गॉव वाली लड़की से शादी कर लूंगा। लेकिन उसके गॉव में एक दो लड़क जो अविवाहित थे उनके रिश्ते की बात चल रही है जहॉ भी गॉव में किसी लड़की की जनम पत्री मिलती मॉ बाप और लडकी यही सवाल पूछते कि क्या बाहर जमीन ले रखी है, या कोई मकान है, हमारी बेटी नहीं चढ पायेगी इतनी चढायी।

राजन ने नेहा के साथ ही शादी करना चाहता था लेकिन बार बार सडक की समस्या अपना मुॅह खोले खडी हो जाती। विधानसभा, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव सब हो गये सब जीत गये। सबने वादा किया था कि महादेवसैण से जोगियाणा गॉव के लिए सड़क लेकर आयेगें लेकिन उनके कार्यकाल निकल गये लेकिन सड़क का दोबारा कभी जिक्र नहीं हुआ। इस बार राजन ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव में भागीदारी करने की सोची लेकिन वहॉ सीट आरक्षित हो गयी उसके यह सपने भी टूट गये।

इधर नेहा उस पर दबाव बना रही है कि यार अब मेरे मॉ पिताजी मेरे लिए रिश्ता ढूढ रहे हैं, मै कितने लड़को को रिजेक्ट करूं अब तो मॉ पिताजी कहने लगे कि अगर तुम्हें कोई लडका पसंद है तो बताओ हम उससे मिलकर रिश्ता तय कर लेगें लेकिन तुम कुछ कहते ही नहीं हो। आज नेहा ने राजन को बोला कि क्यों तुम कुछ छिपा रहे हो या तुम मुझसे प्यार नहीं करते हो इसलिए टाल रहे हो। नेहा के बहुत अधिक दबाव डालने पर राजन को बताना पड़ा।

राजन ने कहा नेहा मेरा गॉव सौभाग्य से नीलकंठ के पास है,लेकिन दुर्भाग्य यह है कि मेरे गॉव में आज भी सड़क नहीं है। इस सदी में हम 07 किलोमीटर चढायी चढकर अपने गॉव जाते हैं, जब हम पैदल जा रहे होते हैं तो लगता है कि हम तो केवल लोक लुभावने भाषणों और वोट देने की मशीन हैं, नागरिक के तौर पर तो हम बाहरी लगते हैं।
क्योकि हमारा दोष सिरफ इतना है कि हम जोगियाणा गॉव में बसे, या हमारा गॉव के अगल बगल दूसरा गॉव नहीं है जिस कारण हमारे लिए सड़क के मानक नहीं बन पा रहे हैं। नेहा जब घर जाते हैं तो महादेवसैण की चढायी चढते वक्त लगता है कि बस आज के बाद कभी ना आऊं लेकिन गॉव की मिट्टी की खुशबू अपनी ओर खींच लाती है, क्योंकि रग रग में गॉव बसा है। मैं नहीं चाहता कि तुम मेरे से शादी करके बाद में पछताओ।  मैं तो गॉव आता जाता रहूॅगा ही लेकिन तुम नहीं जा पाओगी और वह सड़क कहीं हमारे भविष्य में दरार न पैदा कर दे। इसलिए हम एक अच्छे दोस्त ही बनकर रह लेगे। तुम अपने माता पिताजी के पंसद की शादी कर सकते हो। नेहा ने राजन को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन राजन नहीं माना।

इधर नेहा भी गुमसुम रहने लगी, उसकी मॉ ने पूछा कि नेहा क्या बात है तुम कुछ बदली बदली नजर आ रही हो। नेहा ने बातों मे टाल दिया। एक दिन नेहा कि मामा की लड़की मानसी उनके घर आयी हुई थी तो बातों ही बातों में नेहा ने मानसी को राजन और अपनी बात बताई। यह भी बताया कि राजन एक अदद सड़क के नहीं होने से मुझसे शादी नहीं करना चाहता और मैं कह रही हॅूं कि वह अपने माता पिताजी को शादी के बाद यहॉ ले आये लेकिन वह मानने को तैयार नहीं।  मानसी ने कहा यार ये तो बड़ी समस्या है, हम कोई सांसद विधायक या सरकार के नुमाइंदे होते तो सड़क ही बनवा लेते।
सरकार का नाम सुनते ही मानसी को याद आया कि उसके एक दोस्त के पापा उत्तराखण्ड सरकार में विधायक हैं, उनसे बात करके देख लेते हैं। मानसी ने अपने दोस्त अश्वनी को फोन किया, और सारा माजरा बताया। अश्वनी ने कहा कि मै पापा से बात करके देखता हॅू अगर कुछ बात बन जाय तो।

अश्वनी ने अपने पिता को जब राजन और नेहा की बात बतायी तो वह सोचने को मजबूर हो गये कि एक अदद सड़क दो प्रेमियों के बीच में रोड़ा बन रही है। उसने पूछा कि क्षेत्र के विधायक कौन है जरा पता करके बताओ,  अश्वनी ने फोन करके विधायक के बारे में पता करके बताया।  इधर अश्वनी के पिता को पता लगा कि जिस क्षेत्र की यह सड़क है और नीलकंठ का नाम सुनते ही उन्हें विधायक का पता लग गया वह भी उन्हीं की पार्टी की विधायक है।
अगले दिन अश्वनी अपने पिताजी के साथ संबंधित विधायक के यहॉ गये और वहॉ पर जाकर राजन और नेहा के प्रंसग को सुनाया। अश्वनी के पिता ने कहा कि हम मंचों पर बड़ी बड़ी बात करते हैं, आज उन बातों पर अमल करने का दिन आ चुका है अब हमको दो प्रेमियों को एक सड़क के कारण अलग नहीं होने देना है। दोनों विधायको ने लोकनिर्माण विभाग के मंत्री से बात करके सड़क स्वीकृत करने के लिए दबाव डाला।

एक महीना बाद महादेवसैण से जोगियाणा गॉव के लिए सड़क की पैमाईश शुरू हो गयी और गॉव से  राजन के पास फोन आया कि आज सड़क का सर्वे हो गया है, सुनने में आ रहा है कि जल्दी ही सड़क का निर्माण हो जायेगा। यह सुनकर राजन की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।  यह खुशखबरी सबसे पहले नेहा को सुनायी, यह सुनते ही नेहा भी बहुत खुश हुई। इधर दशहरे के दिन नेहा और राजन की सगाई हो रही है, उधर महादेव सैण से जेसीबी मशीन लग गयी है, जैसे ही राजन नेहा को अंगूठी पहनाने जा रहा था और आसमान में जोर से बिजली कड़की और जोर से आसमान गरजा, राजन की नींद खुल गयी।  यह सब वह सपनें में देख रहा था। क्या राजन का सुबह का सच सपना होगा और उसके सपनों की रानी नेहा से शादी हो पायेगी, इसका जबाब शायद भविष्य के गर्भ में ही होगा।
I
©®@ हरीश कंडवाल (मनखी की कलम से)।✒📝📝📝 14 /09/2019
1

पैतृक भूमि का सौदा

8 सितम्बर 2021
7
9
5

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

2

कमबख्त कम्बल

8 सितम्बर 2021
6
12
4

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

3

शिक्षक बना बाबू

8 सितम्बर 2021
5
8
5

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e0

4

सीढ़ी

9 सितम्बर 2021
3
10
2

उतार चढ़ाव सी भरी जिंदगी
कर ले ईश्वर की हम बन्दगी
दो दिन है खु

5

हम तुम्हें अपना मान बैठे।

9 सितम्बर 2021
4
9
2

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85c9

6

ऑन लाईन क्लास

10 सितम्बर 2021
5
9
2

सुबह जल्दी उठकर सोनम ने राज के साथ योगा और फिर चाय साथ में पीते हुए कहा कि लगता है कि इस महीने का

7

बॅटवारा

10 सितम्बर 2021
7
10
4

महेश स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से सहायक महाप्रबं

8

जीवन का सुख

11 सितम्बर 2021
3
8
1

अरे अभागन तूने तो जन्म लेते ही अपनी माँ को खा दिया था, त

9

मशगूल

12 सितम्बर 2021
2
6
0

वो अपनी दुनिया में मशगूल हो गए

उनकी एक झलक देख

10

डार्विन का विकासवादी सिद्धांत बनाम सनातन धर्म के दशावतार।

12 सितम्बर 2021
2
6
0

कुमुद ने बीएससी बायोलॉजी से की थी उसके बाद उसकी शादी हो गई कुमुद का पति

11

"फलक"

12 सितम्बर 2021
7
9
3

(पति पत्नी से )

चलो कुछ पल साथ बि

12

सपनों की वो सड़क

14 सितम्बर 2021
1
8
0

अरे बेटा उठ जा जल्दी तुझे जाना भी है, अपने काम पर

13

उम्मीद

15 सितम्बर 2021
2
6
0

उम्मीद

नरेश और महेश बृजेश तीनो परम् मित्र थे,

14

गर्दभ समाज के सुर लय ताल में छेड़छाड़ करने पर आपत्ति

16 सितम्बर 2021
0
5
0

<img style="background: gray;" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01

15

भूतों का घर

17 सितम्बर 2021
2
3
2

रोशन अपने ऑफिस में लैपटॉप पर कम्पनी को म

16

पतझड़ की आहट

18 सितम्बर 2021
1
4
0

भास्कर रेलवे में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त होकर देहरादून

17

बदलेंगे जहॉ

20 सितम्बर 2021
2
4
2

<img height="auto" src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85

18

बेटी की सीख

23 सितम्बर 2021
0
4
0

बेटी की सीख( <

19

बेटियों की सीख ( भाग - 2)

24 सितम्बर 2021
2
2
0

(दूसरा दृश्य )<

20

रोटी की जुगत

28 सितम्बर 2021
1
1
0

सुमेश दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान सब घर प

21

कुछ दिन तो बिताओ मेरे ससुराल में

30 सितम्बर 2021
5
4
5

विकास नहा कर बाथरूम से बाहर निकला देखा तो फोन पर दो मिस कॉल आई थी उसने चेक किया तो

22

यँहा कौन रहता है।

1 अक्टूबर 2021
0
2
0

अनूप अपने गाँव बहुत सालों बाद गया, वँहा जाकर उसने देख

23

मंगलू-का-संघर्ष-(-भाग--1)------

3 अक्टूबर 2021
2
2
0

मंगलू रोज की तरह जल्दी उठकर 15 लीट

24

मंगलू का संघर्ष ( भाग- 2)

4 अक्टूबर 2021
3
2
2

मंगलू ऋषिकेश बस अड्डे पर बैठा हुआ है, दिल्ली, सहारनपुर, रूड़की, जाने वाली च

25

मंगलू का संघर्ष (भाग 3)

6 अक्टूबर 2021
1
2
0

मंगलू इधर विधायक जी का इंतजार कर रहा है, उधर घर में दर्शनी ने

26

स्कूल का पहला दिन

11 अक्टूबर 2021
0
0
0

राजन

27

मेहंदी

18 अक्टूबर 2021
0
0
0

बलवंत अपनी नौकरी से शाम को घर आया तो उसके लिए गॉव से साली के बेटे

28

मेहंदी

21 अक्टूबर 2021
0
0
0

मेंहदी (भाग -2)

इधर दूसरे कक्ष में दूल्हे को

29

दीवाली का गिफ्ट

1 नवम्बर 2021
0
0
0

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613840e01b261a4f85c9d58

30

दादी की सीख

1 दिसम्बर 2021
0
0
0

<br style="color: rgb(0, 0, 0); font-family: Calibri, "sans-serif"; font-size: 14.6667px;"

31

अटूट बंधन

8 दिसम्बर 2021
0
0
0

सीडीएस श्री बिपिन रावत को सपत्नीक सभी सैन्य कर्मियों को भाव भीनी श्रद्धांजलि।

32

फूफा जी

25 दिसम्बर 2021
1
1
0

जब तक फूफा जी ससुराल के अकेले जवाई और जीजा जी थे तब तक तो उनकी खातिरदारी और रूठना चलता रह

33

एक नई शुरूवात

5 जनवरी 2022
0
0
0

नवीन के पापा शहर के मंत्री नये नये निर्वाचत हुये, नवीन कॉलेज जाता था, वहॉ वह भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहता। पापा के मंत्रीबनते ही उसके रंग और ढंग बदल गये, अब वह कॉलेज का जाना माना चेहर

34

अदरक वाली चाय

7 जनवरी 2022
0
0
0

रौनक शिवम और अनु तीनों एक कोचिंग सेण्टर में कोचिंग ले रहे हैं, तीनों के पिताजी अच्छी पोस्ट पर हैं। रौनक अच्छे परिवार से है, े पिताजी सरकारी विभाग में उच्च पद पर हैं, वहीं शिवम के पिताजी एक बिजने

35

सपनों की वो सड़क

9 जनवरी 2022
0
0
0

सपनों की वो सड़कअरे बेटा उठ जा जल्दी तुझे जाना भी है, अपने काम पर म कहते हुए राजन की मॉ ने राजन को उठाया। बेटा जल्दी कर पहली गाड़ी आठ बजे निकल जाती है। देर हो जायेगी तुझे, यह आवाज रंजन की कानों मे

36

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता) की मनोदशा।

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

37

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता)

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जी

38

फजीतू ( पार्टी कार्यकर्ता)

18 जनवरी 2022
0
0
0

<span style="color: rgb(34, 34, 34); font-family: -apple-system, ".SFNSText-Regular", "San Francisco", Roboto, "Segoe UI", "Helvetica Neue", &

39

फजीतू

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

40

फजीतू

18 जनवरी 2022
0
0
0

फजीतू पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, पार्टी के हर कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति रहती है, फजीतू को क्षेत्र का विधायक से लेकर सांसद तक उसके नाम से जानते हैं, फजीतू की उम्र लगभग 50 साल है, छात्र जीवन से

41

पुदिनहरा (लघु कहानी)

1 मार्च 2022
0
0
0

सुनैना और सुयश की शादी को लगभग 6 साल हो गए, उनके दो बच्चे हैं। अब बच्चे बात करने के माध्यम बन गए है। बड़ी बेटी रूही जो लगभग 5 साल कि है, और छोटा बेटा लगभग 8 महीने का। घर मे जब से बच्च

42

आदर ( अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक)

8 मार्च 2022
0
0
0

रीता ने अमन के सिर से रजाई उठाते हुए कहा कि अजी सुनते हो 07 बज गये हैं, फिर मत कहना कि जल्दी जल्दी नाश्ता तैयार करो, मुझे ऑफिस के लिए देर हो रही है। यह कहते हुए रीता बाथरूम में जाकर ं कपड़े

43

काश एक बार गया होता

27 मई 2022
1
0
2

काश कि एक बार गया होता। मेघा ने रोहन के बैग में टिपिन रखते हुए कहा कि बच्चो की समर वेकेशन हो गयी है, बहुत दिन से आउटिंग भी नही हुई है, पड़ोसी रीना दीदी पूरे परिवार के साथ साउथ इंडिया घूमने ज

44

कलयुगी दैत्य विवाह

4 जून 2022
2
1
1

कलयुगी विवाहराजू भाई जरा टेंट इस वाले खेत में लगा दो और हाॅ काॅकटेल के लिए 8 मेज ईधर लगा देना। ईधर खाना बनाने वाले के लिए बोल दिया कि शाम के लिए मटर पनीर, मिक्स वेज, दाल मखनी सब बना देना, और&nbs

45

अपनापन

20 जून 2022
0
0
0

सौरभ स्कूल से लौट रहा था रास्ते में एक कुत्ता का बच्चा अपनी मॉ से बिछुड़ गया था और कूं कूं की आवाज कर खोजने की कोशिश में लगा हुआ था। सौरभ ने कुत्ते के बच्चे को गोद में उठाया और उस पर

46

अनकही मोहब्बत

29 जून 2022
2
0
2

सुबह के 7:00 बज रहे थे स्कूल में प्रार्थना सभा हो रही थी अजय अपनी लाइन के आगे वाली लाइन मैं किसी को ढूंढ रहा था लेकिन उसे नजर नहीं आ रहा था मन कुछ उद्वेलित था, सामने गुरुजी खड़े थे तो नजरें इधर

47

अनकही मोहब्बत भाग 2

8 जुलाई 2022
0
0
0

अनकही मोहब्बत भाग 2 इधर अजय ने नया साल का ग्रीटिंग कार्ड पोस्ट कर दिया है। डाकिया 4 दिन बाद मानसी के गाँव के किसी व्यक्ति के पास दे देता है। गाँव का व्यक्ति मानसी का&nbsp

48

सावन की खीर

18 जुलाई 2022
0
0
0

सावन की खीर सावन की झमाझम बारिश लगी हुई है, मंडुये के खेत मे भगतू ने हल लगा दिया है, भगतू की पत्नी रज्जू ने घने मंडुये की पौध को एक तरफ निकाल दी है। शाम को दूसरे खेत मे मंडुये की पौध

49

छाँव

21 दिसम्बर 2022
0
0
0

*छांव* ​ वर्क फ्रॉम होम होने के कारण अंकुर अपना व्यस्त शेडयूल में से कुछ समय परिवार के लिए निकाल लेता है। अंकुर ने सोचा कि चलो इस बार गॉव से माताजी और बाबू जी को साथ ले आता हॅू, कुछ दिन उनके छॉव

50

दिखावा

14 मार्च 2023
1
0
0

मदनलाल : अजी सुनती हो तुमने मेहमानों की लिस्ट बना दी है, मेरे ही अकेले 1000 से अधिक क्लाइंट और परिचित वकील है। उसी हिसाब से हम वेडिंग पवाइंट बुक करेंगे और मेन्यु का हिसाब करेंगे। शहर में स

51

साझा घर

28 मार्च 2023
1
0
0

विमल पूरे देश विदेश घूमने के बाद वह जब पहली बार अपने गाँव आया तो उसे लगा की उसने गाँव आने में देरी कर दी, उसका गांव अब सड़क से जुड़ चुका है, सभी सुविधाएं जो गाँव मे होंनी चाहिए वह है, दो दिन

52

साझा घर

28 मार्च 2023
0
0
0

विमल पूरे देश विदेश घूमने के बाद वह जब पहली बार अपने गाँव आया तो उसे लगा की उसने गाँव आने में देरी कर दी, उसका गांव अब सड़क से जुड़ चुका है, सभी सुविधाएं जो गाँव मे होंनी चाहिए वह है, दो दिन

53

होली मिलन

1 अप्रैल 2023
0
0
0

बबलू और सोनू पड़ोसी हैँ, घर की एक फ़ीट चारदीवारी क़ो लेकर हुए विवाद ने उनकी मित्रता क़ो कोर्ट में लाकर खड़ा कर दिया। समाज में कहावत हैँ की जमीन जेवर और सम्पत

54

पैंछु ( उधार)  ( आँचलिक कहानी )

7 अप्रैल 2023
0
0
0

हे जी ( उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बहु द्वारा ससुराल में अपने से बड़ो को बोले जाने वाला सम्मानित सम्बोधन) द्वी माण ( एक किलो) गहथ उधार दे दो। हमने बीज के लिए सुरक्षित स

55

अधजली. बीड़ी

9 अप्रैल 2023
0
0
0

अरे वो राजू देख पत्थर के नीचे अधजली बीड़ी का टुकड़ा और माचिस होगी, एक दो तीलिया कागज पर लपेट कर रखी हैं, जरा इधर तो पकड़ा, यह कहकर उसके दोस्त प्रदीप ने स्कूल का बस्ता एक किनारे रखा, और एक बड़े पत्थर

56

वक्त की लाठी

26 अप्रैल 2023
0
0
0

कल शाम को देर से लौटा तो श्रीमती जी ने कहा कि आपको फोन किया था कि सुबह नाश्ते और ऑफिस के लिए सब्जी ले आना, लाये हो तो इधर धोने के लिए रख दो। हमने कहा कि आज हम दूसरे रास्ते से आये है, इसलिए सब्जी नही ल

57

अब क्या करू।

26 अप्रैल 2023
0
0
0

घड़ी का एलॉर्म बजते ही अंकुर ने दो बार बंद किया और फिर सो गया, उधर सुनीता ने अपनी यथावत दिनचर्या के अनुसार घर का झाडू पोछा, और नाश्ता की तैयारी कर ली है । लॉकडाउन ने सुनीता को ज्यादा व्यस्त कर दिया है,

58

और दोनों हॅस दिये (लघु कहानी)

25 मई 2023
0
0
0

रोहित अपनी भाभी के साथ उनकी किसी रिश्तेदारी में शादी में गया था। वहॉ उसकी मुलाकात उसकी भाभी ने अपनी मौसेरी बहिन मेघा से करवायी। मेघा और रोहित एक दूसरे से मिले ही नहीं बल्की रात का डिनर भी साथ ही किय

59

और दोनों हॅस दिये (लघु कहानी)

26 मई 2023
0
0
0

रोहित अपनी भाभी के साथ उनकी किसी रिश्तेदारी में शादी में गया था। वहॉ उसकी मुलाकात उसकी भाभी ने अपनी मौसेरी बहिन मेघा से करवायी। मेघा और रोहित एक दूसरे से मिले ही नहीं बल्की रात का डिनर भी साथ ही किया

60

बातूनी बिल्ली

26 मई 2023
1
1
1

नोट: यह लेखक की कल्पना मात्र है। अक्सर एक बिल्ली हमारे घर के आस पास घूमती रहती है, कभी वह खिड़की से दीवार को फांदती है, कभी बाउंड्री में बैठकर मूछे मटकाती नजर आती है, बस सुबह शाम म्या

61

नानी का घर

19 जून 2023
0
0
0

बेटा बच्चों की गर्मियों की छुट्टियॉ हो जायेगी तो सब लोग आ जाना, यह सब बातें नंदिता अपने तीनों बेटियों और दोनों बेटों को कहती है। नंदिता और उनका पति देवेन्द्र अकेले घर में रहते हैं, उन्हें

62

पैत्रिक भूमि का सौदा

22 जुलाई 2023
0
0
0

रमन के पिताजी बचपन में ही अपने चाचा जी के साथ मुंबई आ गये थे, उसके बाद वह मुबई के होकर रह गये। रमन ने जब भी गॉव जाने की बात कही तो उसके पिताजी हमेशा यह कहकर टाल देते कि वहॉ तो

63

कमबख्त कम्बल

11 अगस्त 2023
1
1
1

कमबख्त कम्बल ने रात भर सोने नही दिया,मैंने पूछा कि भाई परेशान क्यो हो, मुझे भी सोने दो। कम्बल ने कहा कि बस गर्मी क्या आ गयी तुम मुझे भूल ही गए हो। मैंने कहा नही दोस्त तुमको कैसे भूल

64

अनमोल तोहफा

18 अगस्त 2023
2
1
1

अविनाश ने जैसे ही फेसबुक खोला तो उसको नमिता की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी हुई थी, पहले तो गौर नही किया, सरसरी निगाह से अपडेट देखी और बन्द करके अपने ऑफिस के काम मे व्यस्त हो गया। शाम को जैसे ही फुर्सत

65

बेल /लता

20 अगस्त 2023
0
0
0

मैं एक बेल हूँ जो अक्सर पेड़ो पर लहराती हूँमैने बेल से पूछा कि तुम्हे कौन लपेटता है तुम्हारे हाथ तो है नही।तुम्हे रास्ता कौन बताता है तुम्हारे आंख तो है ही नही । तुम्हे कैसे पता कि तुमने जिसका सह

66

मूल निवास

23 अगस्त 2023
0
0
0

गज्जू 12वीं पास करने के बाद पंजाब अपने मामा के साथ नौकरी की तलाश में चला गया था, कुछ दिन तक घर में ही रहा उसके बाद वहीं उसको एक ढाबे में नौकरी मिल गयी। शुरू में ढाबे

67

ओढ़

28 अक्टूबर 2023
1
1
1

हल लगाते हुए भगतू के बैल ओढ को पार करते हुए दूसरे भाई जगतू के खेत में घुस गये, इतने में जगतू की पत्नी विमला ने यह सब देख लिया, और उसने बिना जाने ही गाली देनी शुरू कर दी। हल्ला और गाली सुनकर जगतू

68

हिट एंड रन क़ानून

3 जनवरी 2024
0
0
0

हाल ही में लोकसभा में पारित भारतीय दण्ड सिंहंता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता रखा गया है, जिसमें कुछ कानूनों के प्रावधान बदले गये हैं, जिसमें से एक कानून हिट एण्ड रन है। भारतीय दंड सहिंता के सैक्शन

69

अहमियत

9 जनवरी 2024
0
0
0

दीया ने अजय को फ़ोन कर कहा कि शाम को आते हुये सब्जी लेते आना, सुबह के लिये नाश्ते के लिये कुछ नही है, अजय ने इस सबका उत्तर हम्म करके दिया और फ़ोन काट दिया। अजय की ऑफिस से छुट्टी के बाद घर आत

70

मानसिक पलायन

17 फरवरी 2024
1
1
1

मानसिक पलायन गरीबी और लाचारी ने तो परिवार को पहले से ही दबा रखा था ,इधर भाईयों और 02 बहिनों की पढायी के बोझ को देखते हुए नौकरी करने सतीष 12 वीं के बाद अपने मामा के साथ म

71

भिटोली

28 मार्च 2024
0
0
0

भिटोली रोहित दो दिन की छुट्टी ले लो, रेनू ने टिपिन पैक करते हुए कहा, रोहित यार अभी तो मार्च फाईनल चल रहा है, और फिर महीने की शुरूवात में बॉस नये टारगेट दे देते

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए