
खूबसूरती किसी देश या सभ्यता की मोहताज नहीं है, हर देश में आकर्षक लोग पाए जाते है बस खूबसूरती के मानदंड अलग अलग होते है और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात किसे क्या खूबसूरत लग जाए ये बात कही नहीं जा सकती है कुल मिलाकर कह सकते है कि खूबसूरती देखने वालों की नज़रों में होती है। बात अगर जापानी लोगों की करे तो वो खूबसूरत दिखने के अलावा हमेशा जवां दिखते है यानि वो अपनी उम्र से काफी छोटे दिखाए देते है, इसके पीछे भी कई राज छिपे हुए है जिसका खुलासा हम अपने इस लेख के जरिए करने वाले है कि क्यों जापानी लोग हमेशा खूबसूरत दिखाई देते है।
जापानी लोग तला हुआ खाना खाने से बचते है इसके बजाए वो उबला हुआ भोजन करना पसंद करते है। हरी सब्जियां और उबले चावल, सूशी, उबले नूडल, सूप वो लेना पंसद करते है। समुद्री खाद्य पदार्थ मछली भी उनके भोजन में शामिल होता है जो कि ओमेगा-3 का स्त्रोत होती है, ये आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही सोया से बने उत्पाद प्रोटीन संबंधी उनकी ज़रुरतों को पूरा करते है।
पानी का ज्यादा से ज्यादा पीते है साथ ही चाय के बजाए ग्री टी लेना पसंद करते है।
जापानी लोग को रात में खाना पसंद नहीं होता है वो सूरज डूबने से पहले ही भोजन कर लेना पसंद करते है, साथ ही भोजन को चबा चबा कर खाते है जिससे कि उनका पाचन ठीक रहे।
सलाद उनके भोजन का आवश्यक अंग है, केक पेस्ट्री, मिठाई जैसे मीठे पकवान खाना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं होता है वो मुंह मीठा करने के लिए फल और उसके रस का प्रयोग करना ज्यादा पसंद करते है।
जापानी लोग अपनी त्वचा को साफ सुथरा रखना पसंद करते है वो नियमित रूप से उसकी क्लीजिंग करना पसंद करते है उनकी त्वचा धूप से झुलस ना जाए इसके लिए सनस्क्रीन भी लगाते है।
जापान में गर्म पानी के बहुत सारे झरने है जिसमें जापानी लोग नहाते है जो प्राकृतिक रुप से उनकी त्वचा को स्वस्थ रखता है।
जापानी लोग पैदल चलना बहुत ज्यादा पसंद करते है छोटी मोटी या आसपास की दूरी वो पैदल ही चलकर पूरी कर लेते है, साथ ही चाहे महिला हो पुरूष दोनों ही मार्शल आर्ट सीखते है जिसकी वजह से इनका वजन ज्यादा नहीं बढ़ता है।
चावल के आटे या पानी से बने मास्क का प्रयोग वो अपने चेहरे पर करते है जिससे उनकी त्वचा तरोताजा रहती है। तो देखा आपने कि कैसे जापानी लोग कुदरत के करीब रहकर कैसे रहते है सदाबहार।