India’s 12 best tourist places in Hindi
भारत अपनी संस्कृति में विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां गोवा जैसे राज्य इसकी समुद्र तटीय सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, वहीं केरल और कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता के लिए। इसके अलावा कन्याकुमारी का तो एक अलग ही अध्यात्मिक आकर्षण है। राजस्थान भारत की ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य है तो ताज महल भारत की एक पहचान बन चुका है। पूरे भारत में फैली विविधता, सौन्दर्य और आकर्षण बरबस ही दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है। आइये देखें कि भारत के मुख्य पर्यटन केंद्र कौन-कौन से हैं-
वाराणसी
शिव नगरी वाराणसी का पुराना नाम काशी था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, काशी नगर की स्थापना हिन्दू भगवान शिव ने लगभग ५००० वर्ष पूर्व की थी,जिस कारण ये आज एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।कशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसीमन मंदिर, स्टैचू ऑफ़ स्टेंडिंग बुद्धा, अस्सी घाट,केदार घाट,दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट , तुलसी घाट इत्यादि प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
उदयपुर
उदयपुर राजस्थान का एक नगर एवं पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास, संस्कृति एवम् अपने अाकर्षक स्थलों के लिये प्रसिद्ध है। इसे सन् 1559 में महाराणा उदय सिंह ने स्थापित किया था। अपनी झीलों के कारण यह शहर 'झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर सिसोदिया राजवंश द्वारा शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है।सिटी पैलेस, बगोरे की हवेली, सज्जनगढ़, लेक पिकोला, लेक सिटी, जग मंदिर, जगदीश मंदिर, फ़तेह सागर ,सहेलियों की बाड़ी, भारतीय लोक कला संग्राहलय इत्यादि प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है।कैपिटल कॉम्पलैक्स, रॉक गार्डन, सुखना झील, सुखना झील, गांधी भवन , लेजर वैली, टैरेस गार्डन, कला सागर, बोगनवेलिया गार्डन इत्यादि प्रसिद्ध स्थल है।
गोवा
गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना है।पुराना गोवा , अंबोली, पणजी, बागा बीच, अगोंडा इत्यादि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं।
मनाली, हिमांचल प्रदेश
मनाली (ऊंचाई 1,950 मीटर या 6,398 फीट) कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के निकट व्यास नदी की घाटी में स्थित, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की पहाड़ियों का एक महत्वपूर्ण पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) है।प्रशासकीय तौर पर मनाली कुल्लू जिले का एक हिस्सा है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है। रोहतांग पास, सोलंग वैली , मणिकरण गुरुद्वारा, हिडिम्बा मंदिर , नदी बस , थे माल रोड, ओल्ड मनाली , मनु मंदिर इत्यादि यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
पिथौड़ागढ़
पिथौरागढ़ भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख शहर है। पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी है। सोर शब्द का अर्थ होता है-- सरोवर। यहाँ पर माना जाता है कि पहले इस घाटी में सात सरोवर थे। दिन-प्रतिदिन सरोवरों का पानी सूखता चला गया और यहाँ पर पठारी भूमि का जन्म हुआ। पठारी भूमी होने के कारण इसका नाम पिथौरा गढ़ पड़ा। पर अधिकांश लोगों का मानना है कि यहाँ राय पिथौरा (पृथ्वीराज चौहान)की राजधानी थी। उन्हीं के नाम से इस जगह का नाम पिथौरागढ़ पड़ा। राय पिथौरा ने नेपाल से कई बार टक्कर ली थी। यही राजा पृथ्वीशाह के नाम से प्रसिद्ध हुआ।गंगोलीहाट , मुंश्यारी ,अस्कोट अभ्यरण ,चांडक, पिथौरागढ़ फोर्ट , अर्जुनेश्वर मंदिर , कपिलेश्वर गुफा इत्यादि यहां के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं।
शिमला
शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, शिमला को अक्सर पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है।ग्रीन वैली , भीमाकाली मंदिर , संकट मोचन मंदिर , रिज, जाखु मंदिर, मॉल , इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडी क्राइस्ट चर्च इत्यादि यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
गंगटोक
गंगटोक भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी है। एक बहुत आकर्षक शहर है जो रानीपूल नदी के पश्चिम ओर बसा है। कंचनजंघा शिखर की संपूर्ण शृंखला की सुंदर दृश्यावली यहां से दिखाई देती है। गंगटोक के प्राचीन मंदिर, महल और मठ आपको सपनों की दुनिया की सैर कराएंगे।नाथुला पास, चंगु झील, गणेश टोक, हनुमान टोक, बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर, हिमालयन जुलॉजिक पार्क इत्यादि यहां के प्रमुख प्रयटक स्थल हैं।
कन्याकुमारी
कन्या कुमारी तमिलनाडु प्रान्त के सुदूर दक्षिण तट पर बसा एक शहर है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर का संगम स्थल है, जहां भिन्न सागर अपने विभिन्न रंगो से मनोरम छटा बिखेरते हैं। भारत के सबसे दक्षिण छोर पर बसा कन्याकुमारी वर्षो से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इस स्थान का अपना ही महत्च है। दूर-दूर फैले समुद्र के विशाल लहरों के बीच यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद आकर्षक लगता हैं। समुद्र बीच पर फैले रंग बिरंगी रेत इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है।विवेकानंद रॉक स्मारक, तिरुवल्लुवर स्टैचू , कन्याकुमारी बीच, कन्याकुमारी मंदिर, सनराइज़ पॉइंट इत्यादि यहाँ के प्रसिद्ध प्रयटक स्थल हैं।
धर्मशाला
कुनाल पथरी, धर्मकोट, करेरी, मछरियाल व तत्तवानी, चामुंडा देवी मंदिर, त्रियूंड धर्मशाला के सबसे खूबसूरत प्रयटक स्थल हैं।
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण नगर है। यह अल्मोड़ा जिले का मुख्यालय भी है। अल्मोड़ा दिल्ली से ३६५ किलोमीटर और देहरादून से ४१५ किलोमीटर की दूरी पर, कुमाऊँ हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार अल्मोड़ा की कुल जनसंख्या ३५,५१३ है।जागेश्वर धाम, नंदा देवी मंदिर, डियर पार्क, कसार देवी मंदिर, सिमटोला, चैती मंदिर इत्यादि यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
जोधपुर
जोधपुर भारत के राज्य राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। राव जोधा ने 12मई, 1459 ई . में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना | इसकी जनसंख्या १० लाख के पार हो जाने के बाद इसे राजस्थान का दूसरा "महानगर " घोषित कर दिया गया था। यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े मारवाड़ की इसी नाम की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।मेहरागढ फोर्ट, मेहरागढ संग्राहलय, जसवंत ठाडा, उम्मीद महल, नेहरू पार्क, गणेश मंदिर, मंडोर इत्यादि यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।