'सौतेली माँ' या 'स्टेप मॉम' शब्द सुनकर ही ऐसा लगता है मानो इस एक शब्द में सारी निगेटिविटी समा गई हो। हमने कहानियां ही ऐसी सुन रखी हैं कि सौतेली माँ बहुत खतरनाक होती है। बच्चों पर जुल्म करती है। यहाँ तक कि पुराने समय में तो कई फिल्मों में 'सौतेली माँ' के किरदार को भी नकारात्मक ढंग से पेश किया जाता था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म जगत में कई चर्चित महिलाएं हैं जो रियल लाइफ में सौतेली मां भी हैं। आखिर कैसा है अपने बच्चों के साथ उनका रिश्ता? यह सवाल फैंस के दिल और दिमाग में अक्सर घूमता रहता है। आज बात ऐसे ही कुछ सितारों की।
इन सितारों में करीना कपूर से लेकर शबाना आजमी तक का नाम शुमार हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
सोनी राजदान
महेश भट्ट ने 21 साल की उम्र में ही पहली शादी लॉरेन ब्राइट उर्फ किरण से की थी। उन दोनों की बेटी हैं पूजा भट्ट। इसके बाद महेश भट्ट ने दूसरी शादी ब्रिटिश एक्ट्रेस सोनी राजदान से की थी। भट्ट को उनसे भी दो बेटियां हैं। एक का नाम है शाहीन और दूसरी का आलिया। चूंकि सोनी राजदान, पूजा भट्ट की सौतेली माँ हैं लेकिन फिर भी दोनों में काफी अच्छा रिश्ता है।
हेलन और सलमान
सलमा और सलीम खान के चार बच्चे हैं- सलमान, अरबाज, सोहेल, और अलवीरा। सलीम खान के चारों बच्चे अपनी सौतेली 'माँ' हेलन से बहुत अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। हेलन की कोई औलाद नहीं है। उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है।
सुप्रिया पाठक
बॉलीवुड के साथ ही छोटे परदे पर 'खिचड़ी' में 'हंसा' का किरदार निभाने वाली नामचीन एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुप्रिया, शाहिद कपूर की सौतेली माँ हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है।
किरण राव
किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं। किरण से पहले आमिर ने रीना दत्त से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। किरण, आमिर के दोनों बच्चों के काफी नजदीक हैं। अक्सर वो लोग साथ नजर आते रहते हैं।
करीना और इब्राहीम
करीना कपूर अपने दोनों बच्चे सैफ और सारा के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वे कई पार्टीज और इवेंट्स में साथ नजर आते हैं।
करीना और सारा
करीना को सारा अली खान के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। करीना ने ये भी कहा है कि सारा की रगों में एक्टिंग है। वो अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से जल्द ही बॉलीवुड में कमाल कर देंगी।
संजय और मान्यता
मान्यता दत्त, संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी संजय दत्त के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी उनके हॉट अंदाज़ की वजह से। मान्यता से पहले संजय दत्त दो शादियाँ कर चुके हैं।
मान्यता दत्त
संजय दत्त की पहली पत्नी थीं रिचा शर्मा। रिचा और संजय की बेटी हैं त्रिशाला दत्त। त्रिशाला भी अपनी स्टेप मॉम के बेहद करीब हैं। वे अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
शबाना और जोया
जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-फरहान अख्तर और जोया अख्तर। शबाना अपने दोनों सौतेले बच्चों के बेहद करीब हैं
शबाना और फरहान
शबाना और फरहान अख्तर के बीच भी बहुत अच्छा रिश्ता है। फरहान अक्सर शबाना की तारीफ करते नजर आते हैं। शबाना भी अपने बेटे की फिल्म प्रमोशन से लेकर एक्टिंग तक में मदद करती हैं।
तो ये थी बॉलीवुड की कुछ स्टेप मॉम्स, यदि आप बॉलीवुड के बारे में और भी जानना चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।