![featured image](https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/1629526516628_611e40827ffda1aa25a0caf4.jpg)
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में महाराष्ट्र
में डांस बार पर लगी पाबंदी हटा दी है | कोर्ट ने इससे जुड़े राज्य में लगे कानून
पर भी रोक लगा दी है | इस फैसले से महाराष्ट्र के डांस-बार मालिकों को काफी राहत
मिली है | कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी कहा है कि डांस-बार से जुड़ी महिलाओं की अस्मिता
की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाये | इस आदेश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
श्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का पूरा पालन किया
जाएगा | उल्लेखनीय है कि पूर्व में डांस-बारों में प्रतिबन्ध के कारण लाखों
बार-बालाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ था | इस फैसले से उन्हें भी बहुत
खुशी मिली होगी | वैसे इस फैसले से मुंबई के पर्यटन उद्योग को भी फायदा मिलेगा
क्योंकि मुंबई की नाईट-लाइफ पर्यटन का एक खास आकर्षण है, जिसमें डांस-बारों के
संचालन का खासा महत्व है |
इस खबर पर आप अपने सुझाव, प्रतिक्रिया और लेख हमसे सहज ही
साझा कर सकते हैं |