देश में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के पांचवे दिन उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि अगर हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो फल, सब्जियों और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम १५ प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं | इससे सामान्य आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | एसोचैम ने कहा कि इस हड़ताल से सरकार को ३६०० करोड़ के राजस्व की हानि हुई है | हालांकि ट्रांसपोर्टरों की शीर्ष संस्था आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा है कि १ अक्तूबर से जारी हड़ताल की वजह से ट्रांसपोर्टरों को ७५०० करोड़ तथा सरकार को ५०,००० करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है | ज्ञातव्य है कि मौजूदा टोल प्रणाली को समाप्त करने की मांग हेतु देश भर के ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं |